AIIMS Delhi

फोटो: DNA India

AIIMS की ओपीडी सेवाएं आज से शुरू होंगी

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं, जिसके चलते AIIMS में जून 18 से ओपीडी सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी.के शर्मा के मुताबिक फिलहाल मरीज सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ओपीडी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। दो महीने बाद इसे वापस शुरू किया जा रहा है।

शुक्र, 18 जून 2021 - 10:02 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: AIIMS Delhi, opd, Delhi, Hospitals

Courtesy: Amarujala

Hospitial

फोटो: Sanskar Hospital

हरियाणा: एक मरीज ने अस्पताल पर लगाया 250 फीसदी ज्यादा चार्ज करने का आरोप

हरियाणा के विंग्स अस्पताल के एक मरीज राजे सिंह रावत ने अधिकारियों पर 250% अधिक चार्ज करने का आरोप लगाया है, मूल बिल 1.68 लाख रुपये था, लेकिन मरीज से 4.23 लाख रुपये वसूले गए। 65 वर्षीय सिंह ने पत्नी के इलाज में लापरवाही का भी आरोप लगाया है, जिसने बाद में बीमारी के कारण दम तोड़ दिया। एहतियात के तौर पर रावत और उनकी पत्नी को मई 2 को उनके छह बच्चों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गुरु, 17 जून 2021 - 02:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Haryana, RAJE SINGH RAWAT, Hospitals

Courtesy: Indian Express

Dilip Kumar

फोटो: Indian Express

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार को जून 11 को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने ट्विटर की खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "आपके प्यार और स्नेह और आपकी प्रार्थनाओं के साथ, दिलीप साहब अस्पताल से घर जा रहे हैं।" इससे पहले 98 वर्षीय अभिनेता को सांस फूलने की शिकायत के बाद जून 6 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शुक्र, 11 जून 2021 - 02:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Dilip Kumar, Hospitals, discharged

Courtesy: Abp Live

Milkha Singh

फोटो: Oneindia

ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए मिल्खा सिंह

भारत के 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह को जून 3 को "ऑक्सीजन का स्तर कम होने" के कारण चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। मिल्खा सिंह हाल ही में कोरोना संक्रमण को मात देकर घर लौटे थे। इससे पहले मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर को भी कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

शुक्र, 04 जून 2021 - 01:02 PM / by सपना सिन्हा

Tags: milkha singh, Covid-19, Hospitals

Courtesy: TV9 Hindi News

Arijit Singh

फोटो: OneIndia

कोलकाता के एक अस्पताल में हुआ गायक अरिजीत सिंह की माँ का निधन

कोलकाता के एक अस्पताल में गायक अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ बीते कुछ दिनों से उनकी हालत क्रिटिकल होगयी थी। हालत गंभीर होने के बाद उन्हें ECMO पर रखा गया था। अरिजीत अपनी मां के काफी करीब थे। अरिजीत सिंह बॉलिवुड के एक जाने-माने गायक है, इन्हें रोमांटिक गानों के लिए जाना जाता है।

गुरु, 20 मई 2021 - 04:45 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: indian singer, Death, Coronavirus, Hospitals

Courtesy: Aajtak News

nick jonas

फोटो: L'Officiel USA

अस्पताल से घर लौटे निक जोनस, शूट के दौरान हुए थे चोटिल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अस्पताल से वापस घर आ गए। अमेरिका के लॉस एंजलिस में शूटिंग के दौरान निक चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वे पहले से बिल्कुल ठीक हैं और वो जल्द ही सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वायस’ की बाकी बची शूटिंग शुरु करेंगे। अभी हाल ही में निक ने अपना एक एलबम भी लॉन्च किया था।

सोम, 17 मई 2021 - 02:45 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Nick Jonas, Priyanka Chopra Jonas, Admitted, Hospitals

Courtesy: Jagran News

Black Fungus

फोटो: Patrika News

बिहार में ब्लैक फंगस ने दी दस्तक, पटना में मिले कुल 32 मरीज़

बिहार में कोरोना के बाद ब्लैक फंगस की मुसीबत ने दस्तक दी है। पटना में मई 16 को इस लक्षण वाले 6 नए मरीज मिले, जिससे राज्य में कुल नए मरीजों की संख्या 13 हो गई है। इस बीमारी वाले मरीज़ों के लिए आईजीआईएमएस, पटना एम्स और पीएमसीएच में अलग वार्ड तैयार किये गए है, जिसमें जल्द ही 50 बेड की व्यवस्था होगी। निजी और सरकारी अस्पतालों में ब्लैक फंगस वाले मरीज बढ़कर 32 हो गए हैं।

सोम, 17 मई 2021 - 11:01 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: BLACK FUNGUS, Bihar, Patients, Hospitals

Courtesy: Live Hindustan

corona vaccine

फोटो: DNA India

केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को 3 दिन में दी जाएगी 51 लाख वैक्सीन की खुराक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मई 16 को बताया कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 टीके की 1.84 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध है। इस टीके की लगभग 51 लाख खुराक जल्द आने वाली है, जिसको 3 दिन में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र अब तक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 20 करोड़ से अधिक खुराक मुफ्त दे चुकी है। आंकड़ों के अनुसार मई 14 तक कुल उपभोग  18,43,67,772 खुराक हो गई है।

सोम, 17 मई 2021 - 09:25 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Coronavirus, vaccine, Hospitals, Health Ministry

Courtesy: Web Dunia

cyclone

फोटो: NEWS18

चक्रवाती तूफान अलर्ट के कारण 580 मरीजों को किया गया शिफ्ट

चक्रवाती तूफान तौकते के अलर्ट की वजह से मुंबई नगर निगम (BMC) ने कोविड केयर सेंटर से 580 मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। बीकेसी से 243, दहिसर से 183 और मुलुंड से 154 मरीजों को निकाला गया है। मौसम विभाग ने तूफान के चलते यहां 60-80 किमी प्रति घंटे से चलने वाली हवा का अलर्ट जारी किया है। वहीं शहर के लिए सम्पूर्ण लॉकडाउन पर भी विचार किया जा रहा है।

रवि, 16 मई 2021 - 05:15 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: cyclone, High Alert, Patients, Hospitals

Courtesy: Aajtak News

Boeing

फोटो: CNBC

विमान निर्माता कम्पनी 'बोइंग' भारत के पांच राज्यों में बनाएगी कोविड अस्पताल

अमेरिका की विमान निर्माता कंपनी 'बोइंग' भारत के 5 राज्यों में कोविड अस्पताल बनाएगी। इन पांच राज्यों में उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तमिलनाडु के नाम शामिल हैं। कंपनी के अधिकारियों ने इन राज्यों की सरकारों से इस सिलसिले में बात की है। बोइंग इंडिया के प्रेसिडेंट सलिल गुप्ता के अनुसार इसके लिए कंपनी ने फिलहाल एक करोड़ $ (करीब 74 करोड़ रुपये) की रकम जारी कर दी है। इस कार्य के अंतर्गत राहत संगठनों की भी मदद ली जाएगी।

रवि, 16 मई 2021 - 11:01 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Boeing, Hospitals, Dollar, Covid-19

Courtesy: Jagran News