Ministry of Finance

फोटो: Economic Times

देश को जल्द मिलेगी पहली महिला मुख्य आर्थिक सलाहकार, गीता गोपीनाथ का नाम सबसे आगे

भारत सरकार मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद पर किसी महिला की नियुक्ति करने पर विचार कर रही है। इसके लिए हाल ही में अपना पद छोड़ने का ऐलान करने वाली आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ का नाम भी चर्चा में है। इनके अलावा आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की सदस्य रही और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की प्रोफेसर डॉ. पमी दुआ, एनसीएईआर की महानिदेशक पूनम गुप्ता का नाम भी चर्चा में है।

मंगल, 16 नवंबर 2021 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: imf chief gita gopinath, IMF, Chief Economic Advisor, Nirmala Sitharaman

Courtesy: ABP News

Garry Rice

फोटो: The Wire

जलवायु परिवर्तन से निपटने की घोषणा के बाद आईएमएफ ने की भारत की सराहना

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के संचार विभाग के निदेशक गैरी राइस ने नवीनीकरण के कदमों की जरुरत को देखते हुए भारत द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की है। हाल ही में हुए सीओपी शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि भारत 2070 में शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि इससे अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाएं भी कदम उठाने के लिए प्रेरित होंगी। भारत का ये कदम साहसिक है।

शुक्र, 05 नवंबर 2021 - 07:35 PM / by रितिका

Tags: IMF, International Monetary Fund, National, environment

Courtesy: ABP News

Covid vaccination

फोटो: The New York Times

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक ने की भारत के टीकाकरण अभियान की तारीफ

भारत 100 करोड़ टीकाकरण रिकॉर्ड के बेहद नजदीक है। इसे देखते हुए विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी भारत की सराहना की है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई बैठक के दौरान विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने भारत को महामारी के खिलाफ सफल टीकाकरण अभियान के लिए बधाई देते हुए, टीका उत्पाद और वितरण में भारत की अंतरराष्ट्रीय भूमिका के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है। मालपास ने ट्वीट जारी… read-more

रवि, 17 अक्टूबर 2021 - 03:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: World Bank, IMF, Vaccination, National

Courtesy: Hindustan News

IMF

फोटोः Wikipedia

आईएमएफ ने सार्वजनिक निवेश पर ध्यान देने को बताया महत्वपूर्ण

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बताया है कि कोविड-19 महामारी से भारतीय अर्थव्यवस्था दोबारा ठीक हो रही है। बीते कुछ महीनों की अपेक्षा हालात सुधरे है। ऐसे में भारत को अब सार्वजनिक और हरित क्षेत्रों में होने वाले निवेश पर ध्यान देना चाहिए। यह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के वित्तीय मामलों के विभाग के उप निदेशक पाओलो मौरो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा है। भारत के कर्ज का अनुपात लगभग 90 प्रतिशत है।

गुरु, 14 अक्टूबर 2021 - 08:35 PM / by Surbhi Shaw

Tags: IMF, important green investment, Covid-19, Indian Economy

Courtesy: ABP Live

Indian Economey

फोटो: Financial Express

वित्त वर्ष 2022 में भारत की अर्थव्यवस्था 9.5% और चीन की अर्थव्यवस्था 8% बढ़ेगी: आईएमएफ

IMF ने वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 9.5% और अगले वित्तीय वर्ष के लिए 8.5% रहने का अनुमान लगाया है, जिससे भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। वित्त वर्ष 2022 और वित्त वर्ष 2023 में चीन की जीडीपी वृद्धि क्रमशः 8% और 5.9% रहने का अनुमान लगाया है। आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2022 में विश्व अर्थव्यवस्था की वृद्धि 5.9% और वित्त वर्ष 2023 में 4.9% रहने का भी अनुमान लगाया है।

बुध, 13 अक्टूबर 2021 - 02:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indian Economy, IMF, Increase

Courtesy: Jagran News

Afganistan

फोटो: Sky News

आईएमएफ ने रोका अफगानिस्तान का फंड, दिया राजनीतिक अनिश्चितता का हवाला

इस्लामिक राष्ट्र में चल रही उथल-पुथल और राजनीतिक अनिश्चितता के कारण अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अफगानिस्तान के लिए फंड को रोक दिया है। वैश्विक निकाय ने हाल ही में अपने सदस्य देशों के लिए $650 बिलियन के विशेष आहरण अधिकार आवंटन की घोषणा की थी। आईएमएफ के प्रवक्ता गेरी राइस ने कहा, "हम अफगानिस्तान में सरकार की मान्यता के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा निर्देशित हैं, और हमारे पास ऐसा नहीं है।"

मंगल, 21 सितंबर 2021 - 11:50 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Afganistan, IMF, Funds

Courtesy: Global Prabhat

Lebanon President

फोटो: Newstrack

लेबनान के राष्ट्रपति शुरू करेंगे आईएमएफ, विश्व बैंक के साथ बातचीत

लेबनान के राष्ट्रपति मिशेल औन ने कहा कि उनका देश जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक के साथ चर्चा शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अर्थव्यवस्था मुख्य प्राथमिकता होगी। औन ने बुधवार को श्रम संघ के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बाबदा पैलेस में अपनी बैठक के दौरान कहा, "हम वित्तपोषण के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक के साथ बातचीत शुरू करेंगे, क्योंकि हमारी मदद करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय इच्छा है।" 

गुरु, 16 सितंबर 2021 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: lebanese president, World Bank, IMF

Courtesy: News Nationtv

Rainfall

फोटो: DNA INDIA

दिल्ली में पांच दिन देर से पहुँचेगा मॉनसून

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली में पांच दिन बाद ही मॉनसून पहुँच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के धीमा होने की वजह से दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में मॉनसून का आगमन भी कमजोर हो चुका है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हवा का प्रभाव कमजोर होने के चलते मॉनसून के पहले आने की संभावना भी कम हो गई हैं। पश्चिम हवा का पैटर्न बदलने से मॉनसून का प्रभाव कम हुआ है। 

सोम, 21 जून 2021 - 01:50 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Delhi, rainfall, MONSOON, IMF

Courtesy: ABP NEWS

rainfall

फोटो: THE INDIAN EXPRESS

माॅनसून ने उत्तर भारत में दोबारा पकड़ी रफ्तार

माॅनसून ने उत्तर भारत में रफ्तार पकड़ ली है। इसके साथ यह  ज्यादातर राज्यों में आ चुका है। दक्षिणी-पश्चिमी माॅनसून एक बार फिर गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुँच चुका है। भारतीय मौसम विभाग का मानना है कि दिल्ली में माॅनसूनी बरसात आने में समय लग सकता है। देश की राजधानी में माॅनसूनी हवाएं जून 27 तक आने की संभावना है। यूपी, बिहार, महाराष्‍ट्र या झारखंड में झमाझम बारिश हो रही है।

शनि, 19 जून 2021 - 10:22 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: rainfall, MONSOON, weather forecast, IMF

Courtesy: Dainik Jagran

Weather

फोटो: SKYMET WEATHER

मौसम विभाग ने कई राज्यों में जताई बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग ने जून 16 को देश के कई राज्यों में माॅनसून की उम्मीद जताई है। माॅनसून की वजह से उत्तर भारत के कुछ राज्यों में लगातार तेज बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि जून 16 को राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली, हरियाणा समेत कुछ राज्‍यों में बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई शहरों में तेज बारिश होने के आसार हैं। 

बुध, 16 जून 2021 - 11:45 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: MONSOON, rainfall, IMF, weather forecast

Courtesy: ABP NEWS