भारतीयों को यूक्रेन से लाने के लिए भारत सरकार ने जारी किया 46 फ्लाइट्स का टाइम टेबल
भारतीयों को यूक्रेन से लाने के लिए भारत सरकार ने 46 फ्लाइट्स का टाइम टेबल जारी किया है, जिसमे बुखारेस्ट से 29, बुडापेस्ट से 10, रेज़ज़ो से 6, कोसिसे से एक उड़ान शामिल हैं। भारतीय वायु सेना बुखारेस्ट (रोमानिया की राजधानी) के लिए भी एक उड़ान संचालित करेगी। भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, वायुसेना का C-17 विमान भारतीयों को वापस लाने के लिए रोमानिया के लिए उड़ान भर सकता है।
Tags: India-Ukraine flights, Indian government, Airlift
Courtesy: Ndtv India
Air India भारतीयों की स्वदेश वापसी को लेकर कंपनी ने उठाया ये कदम
भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से बाहर निकालने के लिए एयर इंडिया आगे आई है। रूस-यूक्रेन विवाद के बीच एयर इंडिया ने अगले सप्ताह यूक्रेन के लिए तीन फ्लाइट्स की घोषणा की है। एयर इंडिया ने बताया कि वह भारत और यूक्रेन के Boryspil International Airport के बीच फरवरी 22, 24 और 26 को तीन उड़ानें संचालित करेगा। पैंसेजर्स इन फ्लाइट्स को एयर इंडिया के बुकिंग ऑफिस, वेबसाइट, कॉल सेंटर या ट्रैवल एजेंट से संपर्क कर सकते हैं।
Tags: Air India, operate flights, India-Ukraine flights, Ukraine-Russia, crisis
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
यूक्रेन फ्लाइट के लिए भारत ने हटाए कई प्रतिबंध
केंद्र सरकार ने भारत और यूक्रेन के बीच उड़ान सेवाओं पर लगे प्रतिबंधों को हटा लिया है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही तनावपूर्ण स्थिति के मध्य एयर बबल सिस्टम हटाया गया है। अब सामान्य फ्लाइट और चार्टर फ्लाइट चलाई जाएंगी। भारतीय विमानन मंत्रालय ने फ्लाइट संख्या बढ़ाने को कहा है। नागर विमानन मंत्रालय और विदेश मंत्रलाय हालातों पर नजर बनाए हुए है।
Tags: Ukraine, India-Ukraine flights, Flights, कोविड-19 टेस्ट
Courtesy: News 18 Hindi