Itbp bus accident

फ़ोटो: Ibc7

कश्मीर: खाई में गिरी ITBP जवानों से भरी बस, 7 की मौत 38 घायल

जम्मू कश्मीर के पहलगाम के चंदनवाड़ी इलाके में अगस्त 16 को सुबह आईटीबीपी जवानों से भरी बस खाई में गिर गई है। इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 7 जवानों की मौत हो गई है। हादसे में 38 घायलों में 8 जवानों की हालत गंभीर है। वहीं, हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। घायलों को आर्मी अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया है।

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 07:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: ITBP, Bus, accident, Airlift, Jammu and Kashmir

Courtesy: Live hindustan

Airlines

फोटोः Mint

भारतीयों को यूक्रेन से लाने के लिए भारत सरकार ने जारी किया 46 फ्लाइट्स का टाइम टेबल

भारतीयों को यूक्रेन से लाने के लिए भारत सरकार ने 46 फ्लाइट्स का टाइम टेबल जारी किया है, जिसमे बुखारेस्ट से 29, बुडापेस्ट से 10, रेज़ज़ो से 6, कोसिसे से एक उड़ान शामिल हैं। भारतीय वायु सेना बुखारेस्ट (रोमानिया की राजधानी) के लिए भी एक उड़ान संचालित करेगी। भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, वायुसेना का C-17 विमान भारतीयों को वापस लाने के लिए रोमानिया के लिए उड़ान भर सकता है। 

बुध, 02 मार्च 2022 - 03:01 PM / by Abhishek Kumar

Tags: India-Ukraine flights, Indian government, Airlift

Courtesy: Ndtv India

Narottam Mishra

फोटो: ABP News

बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को एयरलिफ्ट कर बचाया गया

मध्यप्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की नाव पर पेड़ गिर जाने से नाव में खराबी आ गयी। उन्हें और अन्य फंसे 9 लोगों को सेना की मदद से बचाया गया। कांग्रेस ने इस घटना की आलोचना करते हुए इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है। जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री को जब पता लगा कि नौ लोग एक छत पर फंसे हुए हैं तो वह स्वयं एनडीआरएफ टीम के साथ मदद के लिए पहुंचे थे।

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 06:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Madhya Pradesh, Floods, Airlift, rescue mission, narottam mishra

Courtesy: NDTV Hindi

Air Force

फोटो: Dinar Times

इंडोनेशियाई पनडुब्बी को खोजने के लिए और मदद भेजेगी भारतीय नौसेना

इंडोनेशिया में अप्रैल 21 को गायब हुई जर्मन निर्मित लड़ाकू पनडुब्बी की खोज में अब भारतीय वायुसेना के तीन मालवाहक विमान को अप्रैल 24 को हाइटेक पनडुब्बी बचाव उपकरण ‘इंटरवेंशन सिस्टम’ को एयरलिफ्ट के द्वारा पहुँचाया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा यह निर्णय जनरल प्राब्वो सुबियांतो की मदद उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद लिया गया हैं। इससे पहले नौसेना द्वारा डीप सबमर्जेन्स रेस्क्यू वेसल को पनडुब्बी की खोज के लिए इंडोनेशिया भेजा गया था।

शनि, 24 अप्रैल 2021 - 08:06 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: India, Indonesia, Indian Air force, Airlift, rescue mission, Submarine

Courtesy: Amarujala News

IAF

फोटो: DNA India

भारतीय वायुसेना एयरलिफ्ट कर पहुंचा रहा है ऑक्सीजन, दवाइयों समेत स्वास्थ्य कर्मचारी

देशभर में बढ़ते कोरोना मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन कंटेनर, सिलेंडर, जरूरी दवाओं, उपकरणों और स्वास्थ्य कर्मियों को भारतीय वायुसेना एयरलिफ्ट कर रहा है। खबरों के मुताबिक दिल्ली में DRDO द्वारा बनाये कोविड-19 अस्पताल में कई राज्यों से स्वास्थ्य कर्मियों को एयरलिफ्ट कर पहुंचाया गया है। कोरोना से इस लड़ाई में DRDO भी पूरा साथ दे रहा है। दिल्ली में DRDO ने 250 बिस्तरों की क्षमता वाला कोविड… read-more

गुरु, 22 अप्रैल 2021 - 12:32 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: DRDO, Indian Air force, Coronavirus, Airlift

Courtesy: Livehindustan