Indian Navy

फोटोः विकराल न्यूज़

भारतीय नौसेना में भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

भारतीय नौसेना ने एग्जीक्यूटिव, एजुकेशन और टेक्निकल ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमीशन आफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार एजुकेशन ब्रांच में कुल 18 पदों और टेक्निकल ब्रांच में कुल 73 पदों के लिए भर्ती की जानी है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सितंबर 18 से अक्टूबर 5 तक होगी। बाकि की जानकारी के लिए आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

गुरु, 09 सितंबर 2021 - 08:35 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Indian Navy, Notification, recruitment, job

Courtesy: Dainik Jagran

SIMBEX Excercise

फोटो: The Statesman

सम्पन्न हुआ भारत-सिंगापुर का तीन दिवसीय नौसैन्य अभ्यास

सिंगापुर और भारत की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास (सिम्बेक्स) का 28वां संस्करण सितंबर चार को पूरा हुआ। सितंबर 2 से 4 के बीच दक्षिणी चीन सागर के दक्षिणी हिस्से में इसका आयोजन किया गया था। आईएनएस रणविजय, पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस किल्टन और गाइडेड मिसाइल युद्धपोत आईएनएस कोराभारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व किया। सिंगापुर नेवी की ओर से आरएसएन की तरफ से इस नौसैन्य अभ्यास में एक विशिष्ट श्रेणी के युद्धपोत, एफ-16 विमानों ने भी भाग लिया… read-more

रवि, 05 सितंबर 2021 - 02:01 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Indian Navy, SINGAPORE, SIMBEX, Ministry of defense

Courtesy: NBT news

Ramnath Kovind

फोटो: Economic Times

राष्ट्रपति भारतीय नौसेना विमानन को सौंपेंगे 'राष्ट्रपति का ध्वज'

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सितंबर छह को गोवा में भारतीय नौसेना के जहाज हंस में होने वाली औपचारिक परेड में भारतीय नौसेना के विमानन प्रभाग को राष्ट्रपति का ध्वज प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति का ध्वज राष्ट्र के लिए असाधारण सेवा के सम्मान में सैन्य इकाई को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इस अवसर पर स्पेशल डे कवर भी भारतीय डाक द्वारा जारी किया जाएगा। परेड में गोवा के राज्यपाल व मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री, नौसेना प्रमुख उपस्थित हो सकते हैं।

बुध, 01 सितंबर 2021 - 05:40 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: President of India, Indian Navy, INS Hansa, National

Courtesy: Univarta.com

Navel Excercise

फोटो: Mint

जारी है अल्जीरिया और भारतीय नौसेना का पहला नौसैन्य अभ्यास

भारतीय नौसेना के आईएनएस ताबर ने अगस्त 29 को अल्जीरियाई नौसेना के पोत 'एज़्ज़ादजेर' के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास में हिस्सा लिया। यह दोनों देशों का पहला नौसेनिक अभ्यास है।अल्जीरियाई तट पर हुए इस ऐतिहासिक नौसैन्य अभ्यास में फ्रंटलाइन अल्जीरियाई युद्धपोत 'एज़्ज़ादजेर की भागीदारी देखी गई। इस युद्धाभ्यास मे संचार प्रक्रियाओं, युद्ध परिस्थिति का अभ्यास किया। इससे पूर्व अगस्त 23 को फिलिपींस के बीच नौसेनिक अभ्यास सम्पन्न हुआ था।

मंगल, 31 अगस्त 2021 - 06:50 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Indian Navy, Ministry of defense, Naval Exercise, Algerian Navy

Courtesy: News 18 Hindi

Submarine

फोटो: TV9 Hindi

महिंद्रा और डिफेंस मिनिस्ट्री के बीच करार, कंपनी बनाएगी एंटी सबमरीन वारफेयर

महिंद्रा डिफेंस और रक्षा मंत्रालय के बीच अगस्त 27 को 14 एंटी सबमरीन वारफेयर डिफेंस सूट के लिए 1349. 95 करोड़ रुपये का करार हुआ है। इसकी जानकारी महिंद्रा डिफेंस सिस्टम लिमिटेड के अध्यक्ष एसपी शुक्ला ने ट्वीट कर दी है। इस करार को उन्होंने "आत्मनिर्भर भारत" की पहल में सफलता का प्रतीक बताया है। साथ ही महिंद्रा डिफेंस ने इसे भारतीय कंपनी द्वारा विकसित अपनी… read-more

शनि, 28 अगस्त 2021 - 07:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Mahindra&Mahindra Ltd., Indian Navy, Defence Ministry, Anti-Submarine

Courtesy: Zee Business

Navy Ship

फोटो: Hindustan

आज से शुरू होगा क्वाड देशों का मालाबार नौसैनिक अभ्यास

मालाबार संयुक्त सैन्य अभ्यास के 25वें  संस्करण में भारत, अमेरिका, जापान, और आस्ट्रेलिया, चारों क्वाड देश शिरकत कर रहे हैं। इस युद्धाभ्यास के दो चरण होंगे। पहला बंदरगाह चरण अगस्त 21 से 24 के बीच और दूसरा समुद्री चरण अगस्त 25 से 29 अगस्त के बीच होगा। इस दौरान भागीदार नौसेनाएं समुद्री मोर्चे अपनी तैयारियों का प्रदर्शन करने के साथ-साथ परंपरागत या गैर परंपरागत युद्ध की स्थिति में अपने सहयोग की क्षमता को परखेंगी।

गुरु, 26 अगस्त 2021 - 03:50 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Indian Navy, QUAD, World

Courtesy: Livehindustan.com

Indian Navy Ship

फोटो: Chankya Forum

मिशन सागर के तहत भारतीय नौसेना का जहाज इंडोनेशिया पहुंचा

भारतीय नौसेना का आईएनएस ऐरावत 24 अगस्त 2021 को इंडोनेशिया के जकार्ता में तंजुंग प्रियक पोर्ट पर पहुंचा। इंडोनेशिया को 05 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) कंटेनर (100 मीट्रिक टन) और 300 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर सौंपे हैं। दोनो देशों के बीच हमेशा से ही मित्रता पूर्ण रिस्ते है। जहां प्रशांत हिन्द समुद्री क्षेत्र में मिलकर कार्य करने की नीति रही है। दोनो देशों के मध्य समय -समय पर द्विपक्षीय  और संयुक्त नौसैनिक अभ्यास होते रहे है।

मंगल, 24 अगस्त 2021 - 07:25 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Indian Navy, India Indonesia Relationship, Ministry of defence, Covid Help

Courtesy: News on Air

INS Tabar

फोटो: Affairs cloud

इंडियन नेवी और रॉयल नेवी ब्रिटेन के बीच सम्पन्न हुआ 'कोंकण नौसैन्य अभ्यास'

भारत ओर ब्रिटेन के क्रमशः आईएनएस ताबर और एचएमएस वेस्‍टमिन्स्टर के बीच 'कोंकण अभ्यास २०२१' इंग्लिश चैनल में अगस्त 16, 2021 को आयोजित किया गया। इस नौसैन्य अभ्यास में दोनों पोतों के सभी हेलीकाप्टरों और फाल्कन इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर विमानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान समन्वित पनडुब्बी रोधी कार्यप्रणालियों, गोलीबारी अभ्यास, संयुक्त समुद्री मानचित्र संकलन, युद्ध विन्यास कौशल और समुद्र में पुनःपूर्ति सहित कई प्रकार के युद्धाभ्यास आयोजित किए गए। 

शनि, 21 अगस्त 2021 - 03:40 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Exercise Konkan 2021, India and Great Britain, Indian Navy, Royal Navy

Indian Navy

फोटो: NewsonAir

दक्षिण चीन सागर में भारत और वियतनाम ने आयोजित किया द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास

भारतीय नौसेना और वियतनाम पीपुल्स नेवी के बीच अगस्त 18 को रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए दक्षिण चीन सागर में स्थित वियतनामी क्षेत्र कैम रैन बंदरगाह में एक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास किया। भारत की ओर से आईएनएस रणविजय और आईएनएस कोरा ने अभ्यास में भाग लिया। जबकि वियतनाम पीपुल्स नेवी से फ्रिगेट वीपीएनएस लाइ थाई टू (मुख्यालय-012) ने ड्रिल में भाग लिया। द्विपक्षीय अभ्यास का उद्देश्य भविष्य में रक्षा चुनौतियों से लड़ना और मजबूत रिश्ते बनाए रखना है… read-more

गुरु, 19 अगस्त 2021 - 08:00 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Indian Navy, Veitanam people's navy, bilateral exercises, Security

Indian Navy Submarine

फोटो: Times Now

प्रोजेक्ट 75-I के तहत तैयार की जाएंगी छह 'मेड इन इंडिया' पनडुब्बियां

भारतीय नौसेना के लिए छह पारंपरिक पनडुब्बियों के निर्माण को रक्षा मंत्रालय द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इन छह पनडुब्बियों को बनाने में 43,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह पनडुब्बियां प्रोजेक्ट 75-I और  मेड इन इंडिया मुहिम के तहत तैयार की जाएंगी। हिंद महासागर में बढ़ती चीन की दखलंदाजी के मद्देनजर रक्षा मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। फिलहाल भारत के पास 140 सबमरीन और सरफेस वॉरशिप हैं।

शुक्र, 04 जून 2021 - 08:30 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Indian Navy, Submarine, Made in India, Defence Ministry

Courtesy: Amarujala News