Land Slide

फोटो: India TV News

भारत-चीन सीमा के पास भूस्खलन में शहीद हुए सेना के जवान, 5 दिन बाद शव बरामद

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में अचानक हुए भूस्खलन के बाद मलबे में फंसे भारतीय सेना के एक जवान का शव अप्रैल एक को निकाला गया। मृतक की पहचान सूबेदार एएस धगले के रूप में हुई है। रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक, 27 मार्च को तवांग सेक्टर में अग्रिम क्षेत्र में ऑपरेशनल टास्क के दौरान सेना के जवानों का एक दल अचानक भारी भूस्खलन की चपेट में आ गया। जबकि अन्य बिना किसी गंभीर चोट के भागने में सफल रहे।

रवि, 02 अप्रैल 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Army, personnel killed, landslide, india china border, aunachal pradesh

Courtesy: Amar Ujala News

kerala landslide

फोटो: Hindustan Times

केरल में लैंडस्लाइड की चपेट में आकर परिवार के पांच सदस्यों की मौत

केरल में तोडुपुझा के एक गांव में भूस्खलन होने पर एक परिवार इसकी चपेट में आ गया। हादस में परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है। बीते दो दिनों से केरल के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने अधिकतर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश होने से केरल के पत्तनमथिट्टा जिले और मल्लापल्ली तालुक में बाढ़ की स्थिति भी बन गई है।

सोम, 29 अगस्त 2022 - 07:45 PM / by रितिका

Tags: Kerala, landslide, environment

Courtesy: News 18 Hindi

Landslide In Kullu

फोटो: CTD News

हिमाचल में जारी है कुदरत का कहर, कुल्लू में हुआ भारी भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इसी बीच राज्य के कुल्लू जिले में भारी भूस्खलन होने के कारण बागीपुल-जांव मार्ग बंद हो गया है। हालांकि कि भूस्खलन के कारण अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारी बारिश को देखते हुए राज्य में अलर्ट भी जारी किया गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन की… read-more

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: landslide, Kullu District, Himachal Pradesh, Heavy Rain

Courtesy: ABP Live

Uttarakhand Badrinath Highway Closed

फोटो: India Public Khabar

भारी बारिश के बाद बंद हुआ बद्रीनाथ हाइवे, चमोली जिले में कई स्थानों पर भूस्खलन

भारी बारिश के कारण आज चमोली जिले में अलग अलग जगहों पर भूस्खलन की खबरे आ रही हैं। भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ हाईवे बंदकर दिया गया है। प्रशासन द्वारा राजमार्ग को जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है। बारिश के कारण ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाइवे पर पहाड़ी से बोल्डर गिर रहे हैं, जिस कारण यात्रा करना सुरक्षित नहीं है। टिहरी में चंबा के नज़दीक ऋषिकेश गंगोत्री नेशनल हाइवे पर मलबा आना बंद होने के बाद चालू… read-more

बुध, 13 जुलाई 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, badrinath highway, closed, landslide, chamoli district

Courtesy: Latestly News

Jammu Srinagar Highway

फोटो: Live Today

भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुआ जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज कई स्थानों पर बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग को आज कई स्थानों पर भूस्खलन और कीचड़ के कारण यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा, "बहाली का काम शुरू हो गया है और कुछ घंटों के बाद राजमार्ग को यातायात के लिए बहाल किए जाने की संभावना है। 

शुक्र, 08 जुलाई 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: jammu srinagar highway, closed, Traffic, landslide

Courtesy: Latestly News

Manipur

फोटो: Hindi News

मणिपुर में भुस्खलन के कारण दफन हुए 50 लोग

मणिपुर के टुपुल जिले स्थित निर्माण स्थल पर भयावह भुस्खलन की घटना में भयानक भूस्खलन हुआ है। इस भूस्खलन में लगभग 48 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस भूस्खलन की चपेट में आने से सेना के 29 जवानों की भी मौत हुई है। गोरखा जवानों के घायल होने की ये अबतक की सबसे बड़ी घटना है। बचाव दल ने राहत कार्य शुरू कर लापता लोगों की तलाश शुरू की है।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: Manipur, landfall, environment, landslide

Courtesy: Ndtv

manipur landslide army camp

फोटो: Outlook India

मणिपुर में हुई लैंडस्लाइड, सेना के सात जवानों की मौत

मणिपुर के नोनी जिले में लैंड स्लाइड हुई है, जिससे सेना का कैंप प्रभावित हुआ है। लैंडस्लाइड के बाद सेना के सात जवानों समेत 14 लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद सेना के 25 जवान लापता है, जिन्हें ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। दरअसल ये हादसा जून 29 की रात को हुआ, जब भारी बारिश के कारण अचानक लैंडस्लाइड हो गई। हादसे के बाद से 23 लोगों को मलबे में से निकाला गया है।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 12:40 PM / by रितिका

Tags: Manipur, Manipur Government, landslide, Army

Courtesy: ABP Live

Assam Floods

फोटो: Hamara Mahanagar

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 159 हुई, 8 और लोगों की मौत

असम में आई बाढ़ के कारण जून 30 को 8 और लोगों ने अपनी जान गँवा दी। असम में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण इस साल अब तक 159 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं। असम राज्य द्वारा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 25-ज़िलों में अब तक 29.80 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। बेकी, कोपिली, बराक और कुशियारा समेत कई इलाकों में अभी भी ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 10:50 AM / by सपना सिन्हा

Tags: assam flood, Death, landslide, Bramhaputra river

Courtesy: Navbharat Times

Landslide

फ़ोटो: Hindustan Times

मणिपुर में भारी भूस्खलन में सात की मौत, 45 से अधिक मलबे में दबे

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में लगातार भारी बारिश की वजह से बुधवार रात यह घटना तुपुल के पास मखुआम गांव में हुई जब तामेंगलोंग और नोनी जिलों से बहने वाली एक नदी से भारी भूस्खलन के कारण पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई। अब तक सात लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि 45 से अधिक लोग मलबे में दबे हैं। अब तक 19 लोगों की जान बचाई जा चुकी है।घायलों का इलाज नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में किया जा रहा है।

गुरु, 30 जून 2022 - 05:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Manipur, landslide, Heavy Rain, Dead, Injured

Courtesy: Amar ujala

landslide and flood assam

फोटो: Times Now

असम में भूस्खलन के बाद बाढ़ की चेतावनी, तीन की मौत

असम के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक असम के दीमा हसाओ जिले में भूस्खलन आने के बाद बाढ़ की चेतावनी दी गई है। इस भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई है। भूस्खलन के कारण इलाके के 80 घरों पर प्रभाव पड़ा है। प्राधिकरण ने 25 हजार लोगों के प्रभावित होने की आशंका जताई है। जिले में राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं, जहां लोग बड़ी संख्या में शरण ले रहे हैं।

रवि, 15 मई 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Landslide in Assam, landslide, Floods

Courtesy: NDTV News