Himachal Landslide

फोटो: Amar Ujala

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से हुई 9 सैलानियों की मौत

किन्नौर जिले की सांगला घाटी में जुलाई 25 की दोपहर पहाड़ी के दरकने के कारण नीचे गिरी चट्टानों की चपेट में एक वाहन आ गया, जिससे 9 सैलानियों की मौत हो गई। इनमे से आठ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक ने नजदीक के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान दम तोड़ा। इसके अलावा एक राहगीर समेत तीन लोग घायल भी हुए। इस भूस्खलन की वजह से सांगला बटेसरी सड़क पर लगा पुल भी नष्ट हो गया।

सोम, 26 जुलाई 2021 - 05:15 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Himachal Pradesh, Tourism, Shimla, Landslides, Natural Disasters

Courtesy: Jagran News

Vietnam Floods

फोटो: VnExpress International

Vietnam: प्राकृतिक आपदा के कारण हुई 100 से अधिक लोगों की मृत्यु

वियतनाम में जोरदार वर्षा होने के कारण से बाढ़ और भूस्खलन आ गया, जिस वजह से लगभग 130 लोगों की मृत्यु हो गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने कहा है कि, '' इस हादसे में 18 लोगों के लापता होने की सूचना है।'' केंद्रीय संचालन समिति रोकथाम और नियंत्रण ने बताया है कि, कम से कम 1,500 हेक्टेयर चावल के खेत और 7,800 हेक्टेयर से ज़्यादा की फसलें खराब हो गई है।

रवि, 25 अक्टूबर 2020 - 05:04 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Vietnam, Floods, Landslides

Courtesy: JAGRAN NEWS