Heavy Rainfall

फोटो: News 18

महाराष्ट्र के कई इलाकों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की संभावना जताई है। IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, बीड, लातूर, जालना, परभणी और महाराष्ट्र के कई अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट करते हुए एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। 

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Heavy Rain, alert, NDRF, Maharashtra

Courtesy: Latestly News

Corona Virous

फोटो: Dainik Bhasker

COVID-19: महाराष्ट्र में जुलाई तीन को मिले 2,962 नए मामले, 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में जुलाई तीन को कोरोना वायरस के 2,962 नए मामलों की पुष्टि हुई। इस दौरान 6 लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 79,85,296 हो गई है।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों में से 761 मामले मुंबई से सामने आए हैं। महाराष्ट्र  में Omicron रविवार को सब-वेरिएंट BA.4 संक्रमण के एक और मामले की पुष्टि हुई… read-more

सोम, 04 जुलाई 2022 - 11:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: corona update, ACTIVE CASES, Death, Maharashtra

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Eknath Shinde

फोटो: OpIndia

मुख्यमंत्री बनने के इच्छुक नहीं थे एकनाथ शिंदे, खुद दी जानकारी

महाराष्ट्र के मुख्यमत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे। जुलाई तीन को विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद कर रहे थे। मगर सीएम बनना उनकी नियति थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनना बड़ी बात है क्योंकि को पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता है।

रवि, 03 जुलाई 2022 - 04:00 PM / by रितिका

Tags: Eknath Shinde, Maharashtra Government, Maharashtra, Political crisis

Courtesy: News 18 Hindi

Eknath Shinde

फोटो: Daily Chhattisgarh

एकनाथ शिंदे सरकार जुलाई 4 को करेगी शक्ति परीक्षण का सामना: महाराष्ट्र

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जुलाई 4 को बहुमत परीक्षण का सामना करना होगा और बहुमत साबित करके महाराष्ट्र में सरकार बनानी होगी। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर ने जुलाई एक को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। आज से विधानसभा सत्र की शुरुआत हो रही है। सत्र में हिस्सा लेने के शिंदे गुट के विधायक जुलाई दो को गोवा से मुंबई पहुंच चुके हैं… read-more

रवि, 03 जुलाई 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: cm eknath shinde, Floor Test, Maharashtra

Courtesy: ABP Live

Heavy Rainfall

फोटो: Punjab Kesari

महाराष्ट्र बारिश: मौसम कार्यालय ने आज मुंबई के लिए जारी किया येलो अलर्ट

मौसम कार्यालय ने एक नई अधिसूचना में चेतावनी दी है कि रायगढ़ और रत्नागिरी में आज से भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए आईएमडी ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कई जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। पालघर, ठाणे, मुंबई और सिंधुदुर्ग अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: rains, IMD, yellow alert, Mumbai, Maharashtra

Courtesy: ABP Live

Devendra Fadnavis

फोटो: Patrika

देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

देवेंद्र फडणवीस ने जून 30 को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, साथ ही शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शाम साढ़े सात बजे के बाद दक्षिण मुंबई के राजभवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई। फडणवीस ने पहले यह पद संभालने से मना किया था पर बाद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आग्रह करने पर उन्होंने यह पद… read-more

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Devendra Fadnavis, Oath, Deputy Chief Minister, Maharashtra

Courtesy: News Nation

Eknath Shinde

फोटो: Maharashtra Times

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में आज शाम 7.30 बजे शपथ लेंगे एकनाथ शिंदे

देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद एलान करते हुए कहा है कि, महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे। इस एलान से पहले एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के सामने मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश किया था। देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी देते हुए बताया कि, "एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में आज शाम 7:30 बजे शपथ लेंगे।" 

गुरु, 30 जून 2022 - 05:17 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Eknath Shinde, Chief Minister, devendra fadnaviss, Maharashtra

Courtesy: Latestly News

Renaming Airport

फोटो: Maharashtra Times

उद्धव सरकार ने दी औरंगाबाद, उस्मानाबाद, नवी मुंबई एयरपोर्ट के नाम बदलने की मंज़ूरी

सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र राज्य मंत्रिमंडल द्वारा जून 29 को हुई एक बैठक में औरंगाबाद, उस्मानाबाद और नवी मुंबई हवाई अड्डे के नाम बदलने को मंजूरी दे दी गयी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अबसे औरंगाबाद का नाम  संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव होगा। इसके अलावा नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम भी बदलकर डीबी पाटिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखा जाएगा। बैठक में उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट सदस्यों का आभार… read-more

गुरु, 30 जून 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Cabinet, approves, renaming airport, Maharashtra

Courtesy: India.Com

Corona Virous

फोटो: Jansatta

महाराष्ट्र ने जून 27 को दर्ज किये 2,369 कोविड मामले, पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य ने जून 27 को कोरोना वायरस के 2,369 नए मामलों की सूचना दी। इस दौरान पांच लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। सोमवर को 1,402 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो गए। नए मामले सामने आने के बाद अब महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 25,570 तक पहुंच गयी है।

मंगल, 28 जून 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: covid1-9, Death, maharastra health ministry, Maharashtra

Courtesy: Prabhat Khabar

Ajit Pawar

फोटो: News Nation

कोरोना संक्रमण की चपेट में आये महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कोरोना संक्रमण के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। डिप्टी सीएम पवार ने इस बात की जानकारी देते हुए मराठी भाषा में ट्वीट किया, मैंने कोरोना का टेस्ट कराया जो पॉजिटिव रहा। मेरा स्वास्थ्य अच्छा है और मैं डॉक्टर से सलाह ले रहा हूं। आप सभी के आशीर्वाद से मैं जल्द ही कोरोना को हराकर आपकी सेवा में वापस आऊंगा।" पवार ने अपने संपर्क में आये लोगों से कोरोना टेस्ट… read-more

मंगल, 28 जून 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: deputy cm, Ajit Pawar, covid positive, Maharashtra

Courtesy: Latestly News