CM Uddhav Thackeray

फोटो: News Nation

कोरोना संक्रमित हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच सीएम उद्धव ठाकरे ने कोरोना संक्रमण के लिए सकारात्मक परीक्षण किया हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी कोरोना संक्रमण के लिए सकारात्मक परीक्षण कर चुके हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने एक ट्वीट द्वारा विधानसभा के भंग होने का संकेत दिया है। सीएम उद्धव ठाकरे दोपहर एक बजे शुरू हुई बैठक में वर्चुअली हिस्सा ले रहे हैं।

बुध, 22 जून 2022 - 01:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: CM Uddhav Thackeray, corona positive, Maharashtra

Courtesy: News 18

MLC Election

फोटो: ABP live

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव: शिवसेना और बीजेपी के बीच एक और मुश्किल मुकाबला!

महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए राज्य विधानमंडल परिसर में आज सुबह मतदान शुरू हो गए हैं। सुबह नौ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे खत्म होगी और शाम को नतीजे घोषित किए जाएंगे। सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के साथ 10 सीटों के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में विपक्षी भाजपा ने पांच उम्मीदवारों को नामित किया है। 

सोम, 20 जून 2022 - 09:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: mlc election, Results, Shiv Sena, BJP, Maharashtra

Courtesy: NDTV Hindi

Corona Virous

फोटो: India TV News

महाराष्ट्र में जून 18 को हुई 3883 नए कोरोना मामलों की पुष्टि, दो और संक्रमितों की मौत

महाराष्ट्र में जून 18 को कोविड-19 के 3,883 नए मामलों की पुष्टि हुई। इस दौरान दो संक्रमितों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। नए मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में संक्रमण की कुल संख्या 79,31,745 हो गई है। वहीं मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,47,885 पहुँच गया है। राज्य में अभी 22,828 लोग कोरोना संक्रमण का इलाज करवा रहे हैं। बता दें कि सिर्फ मुंबई में शनिवार को 2 हजार से ज्यादा कोरोना मामले… read-more

रवि, 19 जून 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, Death, Mumbai, Maharashtra

Courtesy: NDTV Hindi

Maharashtra 10th Board Result

फोटो: ABP live

आज घोषित होंगे महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा के परिणाम

एक अधिकारी ने बताया कि, महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड फॉर सेकेंड एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) आज कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। उन्होंने बताया कि नतीजे शुक्रवार को दोपहर एक बजे आधिकारिक वेबसाइट https://mahresult.nic.in और www.sscresult.mkcl.org पर ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। इस साल मार्च-अप्रैल में हुई 10वीं की… read-more

शुक्र, 17 जून 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: ssc result 2022, Education Minister, releasing, Maharashtra

Courtesy: India.Com

Corona Virous

फोटो: Health Affairs

महाराष्ट्र में जून 15 को सामने आये 4 हजार से ज्यादा नए केस, दो लोगों की मौत

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में जून 15 को कोरोना के 4024 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान दो लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। हालांकि अच्छी बात यह है कि बीते 24 घंटों में  3028 मरीज़ इस खतरनाक संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो गए। अभी महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 19,261 सक्रिय मामले हैं। 

गुरु, 16 जून 2022 - 11:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, Recovered, Death, Maharashtra

Courtesy: Latestly News

Corona Virous

फोटो: Financial Express

महाराष्ट्र में जून को 12 को हुई 2,946 नए कोरोना मामलों की पुष्टि, 2 लोगों की मौत

देश में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। इस बीच महाराष्ट्र राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जून 12 को जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,946 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई। इस दौरान दो मरीजों ने इस कोरोना महामारी के कारण अपनी जान गँवा दी। बीते 24 घंटों में 1,432 मरीज़ कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो गए।

सोम, 13 जून 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, discharged, Deaths, Maharashtra

Courtesy: Latestly News

PM Modi

फोटो: Twitter

महाराष्ट्र में जल भूषण भवन और क्रांतिकारियों की गैलरी का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जून 14 को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे, जिसके दौरान वह मुंबई में राजभवन में जल भूषण भवन और क्रांतिकारियों की गैलरी और पुणे के देहू में जगतगुरु श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन करेंगे।" इसके अलावा पीएम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मुंबई समाचार के द्विशताब्दी महोत्सव में भी शामिल होंगे।  इस मौके पर एक डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। 

रवि, 12 जून 2022 - 08:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, Visit, participate, Maharashtra

Courtesy: NDTV Hindi

Corona Virous

फोटो: Lokmat News

महाराष्ट्र ने जून 9 को दर्ज किये चार महीनो में सबसे अधिक 2,813 COVID मामले

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र ने जून 9 को 2,813 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए, जो चार महीनों में सबसे अधिक। इस दौरान संक्रमण के कारण एक मरीज ने अपनी जान गँवा दी। ताजा संक्रमण से राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 11,571 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में अभी 11 हजार 571 मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं।

शुक्र, 10 जून 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid cases, Recoveries, Death, Maharashtra

Courtesy: ABP Live

Corona Virous

फोटो: Business Standard

महाराष्ट्र ने जून 8 को मिले 2,701 नए कोविड मामले, लगभग 4 महीनों में सबसे ज्यादा

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने जून 8 को बताया कि पूरे महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2,701 और लोगों ने कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। हालांकि, मंगलवार के बाद से इस बीमारी से किसी की मौत की खबर नहीं है। राज्य का कुल कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 78,98,815 हो गयी है। वहीं अब तक इस बीमारी से कुल 11,47,866 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामलों की… read-more

गुरु, 09 जून 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: New Covid Cases, Active Case, Death, Maharashtra

Courtesy: ABP Live

Rape

फ़ोटो: Adobe stock

पड़ोस की 4 साल की बच्ची से 9 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म

महाराष्ट्र के ठाणे से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां पड़ोस में रहने वाली 4 साल की मासूम बच्ची से एक 9 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया है। घटना उल्हासनगर कस्बे की है जहां पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी के बताया कि पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि अप्रैल तीन को लड़के ने खेलने के बहाने लड़की को सुनसान जगह पर ले जाकर उसका यौन शोषण किया।

रवि, 17 अप्रैल 2022 - 04:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: rape, Maharashtra, POCSO Act

Courtesy: Live hindustan