covid 19 cases maharashtra

फोटो: DNA India

ओमिक्रॉन बीए.4 और बीए.5 सब वेरिएंट के मरीज हुए स्वस्थ : मुंबई

मुंबई में कोविड 19 संक्रमण के ओमिक्रॉन के बीए.4 और बीए.5 वेरिएंट के कुल चार मामले सामने आए हैं। राहत है कि सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ये जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने जून 13 को साझा की है। बता दें कि इन चार मरीजों में तीन को बीए.4 और एक को बीए.5 संक्रमण हुआ था। सभी मरीजों ने घर पर रहकर आइसोलेशन की अवधि पूरी की है।

मंगल, 14 जून 2022 - 01:20 PM / by रितिका

Tags: Mumbai, Covid-19, Coronavirus, Mumbai Covid-19 Hotspots

Courtesy: News 18 Hindi

Corona

फोटो: BW

दिल्ली बना देश का सबसे कोरोना प्रभावित शहर

दिल्ली ने कोरोना संक्रमितों के मामले में मुम्बई को भी पीछे छोड़ दिया है। अब दिल्ली देश का सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित शहर बन गया है। बीते बुधवार दिल्ली में 17 हजार से ज्यादा मामले सामने आए जबकि इससे पहले मुंबई में 11,163 केस अप्रैल 4 को दर्ज किए गए थे। दिल्ली में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 11,652 पर पहुंच गया है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 54,309 हो गई है।

शुक्र, 16 अप्रैल 2021 - 05:21 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Delhi, Delhi Corona, Coronavirus, Mumbai Covid-19 Hotspots

Courtesy: Abp Live

dharavi-coronavirus

फोटो: India Tv News

मुंबई के धारावी में कोविड-19 के मामले 62 प्रतिशत तक बढ़े

मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में मार्च में अब तक कोरोना वायरस के 272 मामले आए हैं जबकि फरवरी में कुल 168 मामले आए थे। धारावी में संक्रमण के मामलों में 62 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई हैं। संक्रमण के बढ़ते मामले प्रशासन के लिए खतरे की घंटी है हालांकि उनका कहना है कि वे पिछले साल के मुकाबले इस बार स्थिति से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हैं। यह झुग्गी बस्ती 2.5 वर्ग किलोमीटर में करीब 6.5 लाख की घनी आबादी में सामाजिक दूरी बनाए रखना… read-more

रवि, 21 मार्च 2021 - 04:19 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Mumbai, Dharavi, Slum Area, Mumbai Covid-19 Hotspots

Courtesy: Amarujala News

Dharmendra

फोटो: WallpaperTip

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र देओल ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है जिसकी जानकारी देते हुए उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में धर्मेंद्र वैक्सीन लगवाते दिखाई दे रहें हैं। वीडियो के कैप्शन में धर्मेंद्र लिखते हैं कि, "ट्वीट करते करते जोश आ गया और मैं निकल गया वैक्सीन लेने। ये कोई… read-more

शनि, 20 मार्च 2021 - 02:49 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: dharmendra, Bollywood, covaxine, Mumbai Covid-19 Hotspots

Courtesy: Abp Live

Corona

फ़ोटो: Amar ujala

मुबई: कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देख बीएमसी ने अपनाये सख्त नियम

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई में लॉकडाउन लगाने की बात कही जा रही है। दरअसल, फ़रवरी 19 को मुंबई में कोरोना के 823 मामले पाए गए जो 2 महीनों में सबसे अधिक है जिसके चलते मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने लोगो से नियमों को पालन करने की अपील की। बीएमसी के सख्ती में आने के बाद मास्क ना लगाने पर चालान काटे जा रहे हैं और इमारतों  में 5 कोरोना मामले मिलने पर उस इमारत को सील किया जा रहा है अबतक 250 से ज़्यादा इमारतें सील किए गये हैं।

शनि, 20 फ़रवरी 2021 - 08:53 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: BMC, Mumbai, Coronavirus, Mumbai Covid-19 Hotspots

Courtesy: NDTV