dharmendra and javed akhtar

फोटो: Koimoi

जावेद अख्तर के बयान पर भड़के धर्मेंद्र, कहा हकीकत सामने नहीं आ पाती

जावेद अख्‍तर द्वारा फिल्म जंजीर को धर्मेंद्र द्वारा ठुकराए जाने के मामले पर अब धर्मेंद्र ने जवाब दिया है। धर्मेंद्र ने कहा कि दिखावे की इस दुनिया में हकीकत दबी रह जाती है। दिलों को गुदगुदाना खूब आता है... काश सि‍र चढ़ के बोलने का जादू भी सीख लिया होता। उन्होंने आगे लिखा जंजीर को ठुकराना एक भावुक करने वाला फैसला था। मुझे जावेद और अमित दोनों से बेहद प्यार है।

बुध, 12 अक्टूबर 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: dharmendra, Zanjeer, Javed Akhtar

Courtesy: Navbharat Times

Dharmendra get emotional

फ़ोटो: Bollywood Hungama

इंडियन आइडल 12 के मंच पर धर्मेंद्र ने किया दिलीप कुमार को याद

ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन पर कई हस्तियों ने उन्हें याद भी किया था। अब अभिनेता धर्मेंद्र जल्द ही इंडियन आइडल के सेट पर दिलीप कुमार को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। सोनी टीवी द्वारा जारी किए गए इंडियन आइडल 12 के एक प्रोमो से इसका खुलासा हुआ है। प्रोमो में धर्मेंद्र भावुक होकर दिलीप… read-more

शनि, 17 जुलाई 2021 - 04:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: dharmendra, indian idol, Dilip Kumar, Musical Tribute

Courtesy: Aajtak News

bhopal_youth_bird

फोटो: Hamara Purvanchal

मध्यप्रदेश: धर्मेंद्र शाह जिन्होंने आज़ाद किए 20,000 तोते

पेशे से व्यवसायी धर्मेंद्र बीते 20 साल से तोतों को पिंजरों से मुक्ति दिलाने के काम में लगे हैं। इसके लिए वो मिशन पंख चला रहे हैं और अब तक 20 हजार से ज्यादा तोतों को पिंजरे से आजादी दिला चुके हैं। उनको अपनी मां से ये प्रेरणा मिली। धर्मेंद्र के प्रयासों के लिए उन्हें लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ कई सारे अवार्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है। परिवार के सदस्यो को मिलाकर नौ लोग टीम के रूप में काम करते हैं।

शनि, 03 अप्रैल 2021 - 08:36 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Madhya Pradesh, Bhopal, dharmendra, parrots, free, cages

Courtesy: Your Story

Dharmendra

फोटो: WallpaperTip

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र देओल ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है जिसकी जानकारी देते हुए उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में धर्मेंद्र वैक्सीन लगवाते दिखाई दे रहें हैं। वीडियो के कैप्शन में धर्मेंद्र लिखते हैं कि, "ट्वीट करते करते जोश आ गया और मैं निकल गया वैक्सीन लेने। ये कोई… read-more

शनि, 20 मार्च 2021 - 02:49 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: dharmendra, Bollywood, covaxine, Mumbai Covid-19 Hotspots

Courtesy: Abp Live

Dharmendra

फ़ोटो: Getty images

अभिनेता धर्मेंद्र ने एक ट्वीट करके केंद्र सरकार से की किसानों के इंसाफ की मांग

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता व भाजपा सांसद सन्नी देओल के पिता धर्मेंद्र ने एक बार फिर ट्वीट कर किसानों के लिए अपना समर्थन जताया है व केंद्र सरकार से किसानों को इंसाफ देने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- "आज, मेरे किसान भाइयों को इंसाफ मिल जाए। जी जान से अरदास करता हूं। हर एक नेक रूह को सुकून मिल जाएगा।" बता दें कि धर्मेंद्र कुछ दिनों पहले भी किसानों के लिए ट्वीट कर चुके हैं लेकिन कुछ कारणवश उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया था।

सोम, 04 जनवरी 2021 - 12:28 PM / by आकाश तिवारी

Tags: dharmendra, Farmers' Protest, Farmer's Bill, Modi Government, Tweet

Courtesy: Aajtak news

dharmendra

फोटो: PINKVILLA

धर्मेंद्र भी कर रहे हैं किसान आंदोलन का सपोर्ट

केंद्र के कृषि बिलों के खिलाफ किसान आंदोलन का सपोर्ट अब बॉलीवुड सैलिब्रिटीज भी कर रहे हैं। इस आंदोलन के कारण आज दिसंबर 8 को भारत बंद करने का भी निर्णय लिया गया है। कई बॉलीवुड सितारे भी भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्म इंड्रस्ट्री के जाने माने अभिनेता धर्मेंद्र ने भी किसान आंदोलन के सपोर्ट में आते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। धर्मेंद्र ने कहा है कि किसानों की बात को एक बार सुन लेना चाहिए।

मंगल, 08 दिसम्बर 2020 - 02:28 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Farmers Protest, dharmendra, Bollywood

Courtesy: panjab kesari