फ़ोटो: Indiatoday
बीकेसी ग्राउंड पर शिंदे का कब्जा, शिंदे गुट मनाएगा दशहरा
मुंबई में होने वाले विशाल दशहरा महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को बीकेसी के एमएमडीआरए ग्राउंड की परमिशन मिल गई है। उद्धव गुट की शिवसेना का मैदान से भी हक चला गया है और यह उद्धव के लिए बड़ा झटका भी है। हालांकि शिंदे गुट यह रैली शिवाजी पार्टी में करना चाहता है जिसका निर्णय अभी बीएमसी ने नहीं लिया है। शिंदे गुट की माने तो शिवाजी पार्क की परमिशन मिलने पर कार्यक्रम वहां किया जाएगा।
Tags: dusshera, BMC, mmdra ground, Eknath Shinde
Courtesy: Indiatv
फोटो: Navbharat Times
कोरोना मामलों में गिरावट के मद्देनज़र BMC बंद करेगी सभी जंबो कोविड सेंटर्स
कोरोना मामलों में लगातार होती गिरावट को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अपने सभी COVID-19 जंबो केंद्रों को बंद करने का निर्णय लिया है। मुंबई में जुलाई 28 (गुरुवार) को कोरोना वायरस के 281 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके अलावा इस दौरान संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। जुलाई 27 को यहाँ कोरोना के 283 मामले दर्ज किये गए थे। मुंबई में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,806 हो गई… read-more
Tags: Covid-19, Mumbai, BMC, close, jumbo centers
Courtesy: Latestly News
फोटो: Aajtak
Mumbai Rains: भारी बारिश के कारण अस्त व्यस्त हुआ जनजीवन
मुंबई में हो रही लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बीएमसी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश और डूबने की घटनाओं के मद्देनज़र, मुंबई के सभी समुद्र तट आम जनता के लिए सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक ही खुलेंगे। बारिश के कारण मुंबई और आसपास के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इसके अलावा अंधेरी सब-वे को भी पानी भरने के कारण बंद कर दिया गया है।
Tags: Mumbai, Beaches, HEAVY RAINFALL, BMC
Courtesy: Latestly News
फोटो: Newstrack
बीएमसी ने राणा दंपत्ति को 'अवैध निर्माण' पर नया नोटिस जारी किया
बीएमसी ने अमरावती के सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को मुंबई के खार इलाके में स्थित उनके घर में अवैध निर्माण के संबंध में एक और नोटिस जारी किया है। राणा दंपत्ति को अगले 7 दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देना होगा। अगर बीएमसी राणा दंपत्ति द्वारा दिए गए जवाब से संतुष्ट नहीं होती है तो उनके घर पर हुए अवैध निर्माण को तोड़ने के संबंध में अंतिम फैसला ले सकती है।
Tags: BMC, issues, Fresh notice, rana couple
Courtesy: Navbharat Times
फ़ोटो: Hindustan Times
नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के घर के निरीक्षण के लिए BMC ने जारी किया नोटिस
सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा के लिए एक और झटका लगा है, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई के खार में उनके आवास पर "अवैध निर्माण" पर एक नोटिस जारी किया है। मुंबई निगम अधिनियम 1888, धारा 488 के तहत जारी नोटिस के अनुसार, बीएमसी अधिकारियों को निर्माण का दौरा करने और कोई भी निर्णय लेने का अधिकार है। सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा अभी जेल में बंद हैं।
Tags: Navneet Rana, ravi rana, BMC, Uddhav Thakrey
Courtesy: Republic Bharat
फोटो: Free Press Journal
बीएमसी ने धारावी में खोला देश का सबसे बड़ा सामुदायिक शौचालय
बृहन्मुंबई नगर निगम ने मुंबई के धारावी में देश के सबसे बड़े सामूदायिक शौचालय की शुरुआत की है। फरवरी नौ को इसका उद्घाटन राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने किया। इस शौचालय में 111 शौचालय, नहाने की सुविधा, कपड़े धोने की सुविधा, पीने के लिए आरओ का पानी, आदि सुविधाएं है। इस दो मंजिला शौचालय का उपयोग धारावी में रहने वाले दो लाख लोग रोजाना करेंगे। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता मिलेगी।
Tags: Dharavi, community toilet, BMC
Courtesy: PrabhaSakshi
फोटो: Times Now News
बीएमसी ने यूएई से आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को दी होम क्वारंटाइन से छूट: मुंबई
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने जनवरी 16 को घोषणा करते हुए बताया कि मुंबई में दुबई सहित संयुक्त अरब अमीरात से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आगमन पर अनिवार्य रूप से सात-दिवसीय होम क्वारंटाइन और आरटी-पीसीआर परीक्षण से छूट दी जाएगी। बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल द्वारा नागरिक अधिकारियों, डीन और अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों के साथ एक आभासी बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह निर्णय लिया… read-more
Tags: Mumbai, BMC, RTPCR Test, Home Quarantine
Courtesy: Jagran News
फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh
BMC कमिश्नर ने लगाया मुंबई में नए साल की पार्टियों पर प्रतिबंध
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते दिसंबर 24 को मुंबई महानगरपालिका आयुक्त ने नए साल की पार्टियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किये है। आदेशानुसार खुली या बंद जगहों पर लोगों के इकट्ठा होने की मनाही है। ये आदेश दिसंबर 25 रात 12 से मुंबई मैं लागू कर दिया गया है। बीएमसी कमिश्नर IAS चहल ने कहा, अगर इन आदेशों का उल्लंघन किया गया तो संबंधित पर आईपीसी की धाराओं और आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Tags: Covid-19, New Year Celebration, Banned, BMC
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Times Now News
बीएमसी ने तय की दुर्गा मूर्तियों की ऊंचाई, मुंबई में लगाया गरबा कार्यक्रमों पर प्रतिबंध: मुंबई
मुंबई नागरिक निकाय ने सितंबर 30 को कहा कि कोरोनोवायरस महामारी के मद्देनजर आगामी नवरात्रि उत्सव के दौरान किसी भी 'गरबा' कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी और देवी दुर्गा की मूर्तियों की ऊंचाई सामुदायिक मंडलों के लिए चार फीट और घरेलू लोगों के लिए दो फीट तक सीमित कर दी गई है। बीएमसी ने नागरिकों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का ईमानदारी से पालन करने और महामारी के मद्देनजर उत्सव को कम महत्वपूर्ण रखने का आग्रह किया।
Tags: navratri 2021, BMC, height of durga idols
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Daily Maverick
बीएमसी ने एलजीबीटी टीकाकरण केंद्र में 100 से अधिक ट्रांसजेंडरों का किया टीकाकरण: मुंबई
अगस्त 25 को एलजीबीटी टीकाकरण केंद्र में 100 से अधिक ट्रांसजेंडरों का टीकाकरण किया गया। केंद्र को बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा खोला गया था और इसका उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने किया था। टीकाकरण केंद्र एलजीबीटी समुदाय के लिए खोला गया है, जो टीकाकरण प्राप्त करने में समस्या का सामना कर रहे थे, यह केंद्र विक्रोली पश्चिम में सेंट जोसेफ स्कूल में खोला गया है। इस टीकाकरण केंद्र में बिना किसी पहचान पत्र के टीका लगवा सकते हैं।
Tags: Covid-19, Transgender, Vaccination, BMC
Courtesy: Navbharat Times