bhoomika

फोटो: Nepali Live

नेपाल की ट्रांसजेंडर भूमिका श्रेष्ठ को मिलेगा इंटरनेशनल वूमेन ऑफ करेज पुरस्कार

ट्रांसजेंडरों के भविष्य को उज्जवल बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए नेपाल की ट्रांसजेंडर भूमिका श्रेष्ठ को प्रतिष्ठित "इंटरनेशनल वूमेन ऑफ करेज पुरस्कार 2022" से मार्च 14 को नवाजा जाएगा। एलजीबीटीआई समुदाय के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से किए गए कार्यों के लिए भूमि को अमेरिकी विदेश विभाग ऑनलाइन कार्यक्रम में सम्मानित करेगा। इस कार्यक्रम में अमेरिकी प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडन भी हिल्ला लेंगी। इस वर्ष ये पुरस्कार कुल 12 महिलाओं को… read-more

शनि, 12 मार्च 2022 - 11:01 AM / by रितिका

Tags: Transgender, transgender activist, transgender community, Nepal

Courtesy: ABP Live

Nepal Earhquake

फोटोः Earthsky

नेपाल में महसूस किये गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई तीव्रता

नेपाल में भारतीय समयानुसार सुबह 5:04 बजे सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप आने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हाल के दिनों में भारतीय उपमहाद्वीप में भूकंप के झटके काफी बार आए हैं। इससे पहले पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप आया था। हालांकि भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी… read-more

रवि, 06 मार्च 2022 - 05:01 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Earthquake, Nepal, Natural Disasters

Courtesy: Dainik Bhaskar

Baba Ramdev

फोटो: Shortpedia

नेपाल में टीवी चैनल लॉन्च करने के लिए तैयार हैं योग गुरु रामदेव

योग गुरु रामदेव नवंबर 18 को काठमांडू पहुंचे, क्योंकि वह अपने पतंजलि आयुर्वेद समूह के दो टेलीविजन चैनल लॉन्च करने और नेपाल में अन्य व्यापार परियोजनाओं का निरीक्षण करने की तैयारी कर रहे हैं। नेपाल के पतंजलि योगपीठ के अधिकारियों ने कहा कि रामदेव के साथ तीन दिवसीय यात्रा पर करीबी सहयोगी आचार्य बाल कृष्ण भी हैं। रामदेव शुक्रवार को टीवी चैनल- आस्था नेपाल टीवी और पतंजलि नेपाल टीवी लॉन्च करेंगे।

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Baba Ramdev, Nepal, launch tv channels

Courtesy: Navbharat Times

Nepal Floods

फोटोः TV9 Bharatvarsh

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 31 लोगों की मौत

नेपाल में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन जैसे घटनाओं की खबरें आ रही है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 43 लोग लापता है। नेपाल के गृह मंत्रालय अधिकारी ने अक्टूबर 20 को जानकारी दी कि अब तक 500 से अधिक परिवारों को बाढ़ के कारण अपना घर छोड़ना पड़ा है। नेपाल में पुलिस द्वारा राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 

बुध, 20 अक्टूबर 2021 - 02:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Nepal, Flood, landslide, World

Courtesy: news nation tv

KP Sharma Oli

फोटो: Telegraph India

भारत नहीं नेपाल में हुई थी योग की उत्पत्ति- केपी शर्मा ओली

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने जून 21 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि 'योग की उत्पत्ति भारत  में नहीं बल्कि नेपाल में हुई थी।' उन्होंने कहा कि नेपाल में योग उस वक्त से प्रचलित है, जब भारत का गठन भी नहीं हुआ था, भारत जैसा कोई देश था ही नहीं। ओली इससे पहले भी इसी प्रकार के कई विवादित बयान दे चुके हैं। 

मंगल, 22 जून 2021 - 12:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Nepal, KP Sharma Oli, International Yoga Day 2021, India

Courtesy: The Quint Hindi

Baba Ramdev

फोटो: Times Of India

पतंजलि की कोरोनिल किट के वितरण पर नेपाल सरकार ने लगाई रोक

योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि द्वारा बनाई गई कोरोनिल किट के वितरण पर नेपाल सरकार ने रोक लगा दी है। हालांकि, इसे आधिकारिक रूप से बैन नहीं किया गया है। नेपाल के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना से लड़ने में कोरोनिल के प्रभावी दवा होने के साक्ष्यों में अभाव के चलते यह रोक लगाई गई है। जबकि, पंतजलि नेपाल का कहना है कि कोरोनिल अभी तक रजिस्टर्ड नही हुई है, जिस कारण इसपर रोक लगाई गई है।

बुध, 09 जून 2021 - 06:20 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Nepal, Patanjali Coronil, Ramdev Baba, Coronavirus

Courtesy: Aajtak

Shree Ram

फोटो: The Bharat

नेपाल में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए किया गया बजट आवंटित

नेपाल के वित्तमंत्री विष्णु पौडयाल द्वारा 1647.67 अरब रुपये का बजट पेश किया गया है, जिसमें एक भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भी बजट आवंटित किया है। यह मंदिर चितावन जिले के अयोध्यापुरी में बनाया जाएगा। फिलहाल मंदिर के लिए कितना बजट आवंटित किया गया है इसकी घोषणा नहीं की गयी है। इसके अलावा प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए भी 35 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

रवि, 30 मई 2021 - 03:25 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Nepal KP Sharma Oli, Ram Mandir, Nepal, Budget

Courtesy: Jagran News

Nepal President

फोटो: Gulf News

नेपाल में राष्ट्रपति ने भंग की संसद, नवंबर में होंगे मध्यावधि चुनाव

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने देश की संसद सभा को भंग कर मध्यावधि चुनाव के लिए नई तारीखों का ऐलान किया है। यहां पर नवंबर 12 और नवंबर 19 को चुनाव होंगे। इससे पूर्व राष्ट्रपति ने शेर बहादुर देउबा और केपी शर्मा ओली दोनों के प्रधानमंत्री पद के दावों को खारिज कर दिया था। सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने की समय सीमा मई 21 की शाम 5 बजे तक थी।

शनि, 22 मई 2021 - 10:22 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Nepal, Democracy, President, Prime Minister

Courtesy: Dainik Bhaskar

richter scale file image

फोटो: The Statesman

नेपाल में आया 5.8 की तीव्रता का भूकंप, बॉर्डर पर सटे बिहार पर दिख सकता है प्रभाव

नेपाल में मई 19 की सुबह 5.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके सुबह करीब 5.42 बजे पर महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र पोखरा से 35 किमी पूर्व में बताया जा रहा है, जो बिहार के बेतिया शहर की सीमा से 300 किलोमीटर दूर है। इसलिए भूकंप का असर बिहार की उत्तरी सीमा पर पड़ सकता है। फिलहाल अभी-तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

बुध, 19 मई 2021 - 09:50 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Earthquake, Nepal, Bihar, Richter Scale

Courtesy: Dainik Bhaskar

Nepal PM Oath

फोटो: Indian Express

नेपाली पीएम ओली द्वारा सभी शब्द ना दोहराने पर दायर हुई दोबारा शपथ लेने की याचिका

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट में प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को फिर से शपथ दिलाने के लिए 4 रिट याचिकांए दायर हुई हैं। इन यचिकाओं में लिखा है कि ओली ने शपथग्रहण समारोह के दौरान बोले गए सभी शब्दों को नहीं दोहरा कर राष्ट्रपति के पद का अपमान किया है। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने मई 14 को राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में ओली को प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।

मंगल, 18 मई 2021 - 11:01 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Nepal, Prime Minister, Nepal KP Sharma Oli, Oath

Courtesy: India TV