Nitin Gadkari

फोटो: First India News

दिल्ली और जयपुर के बीच भारत का पहला इलेक्ट्रिक हाईवे है मेरा सपना: नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मार्च 15 को कहा कि, उनका सपना दिल्ली और जयपुर के बीच भारत का पहला इलेक्ट्रिक हाईवे बनाना है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, गडकरी ने आगे कहा, सरकार को अब तक मणिपुर, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में रोपवे केबल स्थापित करने के लिए 47 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। गडकरी ने कहा, "मेरा सपना दिल्ली और जयपुर के बीच एक इलेक्ट्रिक हाईवे बनाना है।" 

बुध, 16 मार्च 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nitin Gadkari, first electric highway, delhi jaipur

Courtesy: Republic World

केन्द्रीय परिवाहन एवं सड़क मंत्री नितिन गडकरी  के साथ म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

फोटो: NaiDunia

Madhya Pradesh:महाकाल की नगरी 'उज्जैन' में चलेगी एयर टैक्सी

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 534 किलोमीटर लंबी सड़कों के शिलान्यास के मौके पर फरवरी 24 को उज्जैन में कहा कि महाकाल मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एयरबस चलाई जााएगी। नितिन गडकरी ने कहा कि मध्य प्रदेश की सड़कों पर आगामी पांच वर्षों में अमेरिका की सड़कों जैसी हो जाएंगी। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हवाई पट्टी का निर्माण किया जाएगा। उसके साथ चंबल नदी पर फ्लाइंग बोट चलाई जाएगी।

शुक्र, 25 फ़रवरी 2022 - 04:40 PM / by Himanshu Singh Baghel

Tags: Madhya Pradesh, Nitin Gadkari, CM Shivraj Singh Chouhan

Courtesy: Dainik Bhaskar

Nitin Gadkari

फोटो: The Hindu

उत्तराखंड चुनाव के लिए भाजपा आज जारी करेगी घोषणा पत्र

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व अन्य दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में देहरादून में फरवरी नौ को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। घोषणा पत्र के संबंध में भाजपा ने कहा कि ये घोषणा पत्र जनता के सुझावों के बाद तैयार किया गया है। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के घोषणा पत्र के लिए भी जनता से सुझाव मंगवाए थे। उत्तराखंड में फरवरी 14 को मतदान होना है।

बुध, 09 फ़रवरी 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Uttarakhand, Nitin Gadkari, uttarakhand election 2022, Election Manifesto

Courtesy: TV 9 Hindi

Lata Mangeshkar

फोटो: The New Indian Express

स्वरसम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 वर्ष की उम्र में निधन

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में मुंबई में फरवरी छह को निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर के निधन से देश को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। उनके संगीत के जरिए सदियों तक उन्हें याद किया जाएगा। बता दें कि लता मंगेशकर को कोविड 19 संक्रमण के कारण जनवरी आठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रवि, 06 फ़रवरी 2022 - 10:10 AM / by रितिका

Tags: Lata Mangeshkar, singing legend, Nitin Gadkari

Courtesy: ANI Twitter

Nitin Gadkari

फोटो: Zee News

नितिन गडकरी ने जौनपुर में किया 1,600 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना का शिलान्यास

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दिसंबर 20 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर पहुंचे। उन्होंने वहां 1,600 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में ऐसी सड़के बनेंगी, जो अमेरिका की सड़कों की तरह होंगी। उन्होंने कहा कि मेरे विभाग में पैसों की कोई कमी नहीं है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उनके साथ इस जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

मंगल, 21 दिसम्बर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Uttar Pradesh, Jaunpur, Nitin Gadkari, BJP

Courtesy: Dainik Bhaskar

Nitin Gadkari

फोटो: News 18

नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद जारी हुए करीब 8 करोड़ ट्रैफिक चालान: नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिसंबर दो को संसद को बताया कि अधिकारियों ने मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 के लागू होने के बाद 23 महीनों में देश भर में यातायात उल्लंघन के लिए लगभग 8 करोड़ से अधिक चालान जारी किए हैं। सड़क सुरक्षा में सुधार और ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने और उल्लंघन के लिए सख्त दंड लगाने जैसे यातायात नियमों को कड़ा करने के लिए, अगस्त 5, 2019 को संसद ने मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक, 2019 पारित किया था।

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nitin Gadkari, traffic challans, parliament

Courtesy: Amar Ujala News

National Highway Projects In Jammu

फोटो: Times Now News

जम्मू में 25 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी नवंबर 24 को जम्मू में 11,721 करोड़ रुपये के निवेश से कुल 257 किलोमीटर लंबाई की 25 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। ये परियोजनाएं जम्मू-कश्मीर घाटी के बीच हर मौसम में संपर्क मुहैया कराएंगी। ये क्षेत्र की कृषि, औद्योगिक और सामाजिक-आर्थिक प्रगति के साथ-साथ रक्षा बलों की तेज आवाजाही के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। परियोजनाएं विभिन्न जिला मुख्यालयों की ओर जाने वाली सभी… read-more

बुध, 24 नवंबर 2021 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Nitin Gadkari, national highway projects, jammu

Courtesy: Navbharat Times

Tesla electric car

फोटो: Jansatta

जल्द शुरू होगा भारत में टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन

जल्द ही भारत में एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन शुरू हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कंपनी द्वारा जल्द ही भारत में इलेक्ट्रिक कारों के उत्पादन शुरू होने की बात कही है। कार्यक्रम में मंत्री ने टेस्ला के भारतीय बाजार में प्रवेश को लेकर सरकार और कंपनी के बीच लगातार बातचीत करने की जानकारी देते हुए, कारों की कीमत लगभग 35 लाख रूपये के आसपास बताई है।

रवि, 10 अक्टूबर 2021 - 12:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Tesla, Nitin Gadkari, Electric Car, Tesla CEO Elon Musk

Courtesy: Amar Ujala NEWS

Nitin Gadkari

फोटोः Mint

नितिन गडकरी: भारत भविष्य में दूसरे देशों को बेच सकेगी इलेक्ट्रिक बैटरी

भारत में अक्टूबर 8 को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के 19वें संस्करण की शुरुआत हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि पॉल्यूशन और अर्थव्यस्था के कारण हमारे देश में परेशानियां आ रही है। किन्तु भारत में पिछले वर्ष के तुलना में वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री 140% बढ़ गई है। इसके साथ ही भारत खुद ही लीथियम आयन बैटरी का निर्माण कर रहा है और भारत भविष्य में दूसरे देशों को भी इलेक्ट्रिक बैटरी बेच सकेगी।

शुक्र, 08 अक्टूबर 2021 - 06:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: india today conclave, mission, electric green economy, Nitin Gadkari

Courtesy: Aajtak News

Zojila Tunnel/Nitin Gadkari

फोटो: India Today

जम्मू कश्मीर से लद्दाख का साढ़े तीन घंटो का सफर अब 15 मिनट में होगा पूरा

जम्मू कश्मीर और लद्दाख के बीच घंटो का सफर अब मिनटों में तय किया जाएगा। जम्मू कश्मीर से लद्दाख के बीच बन रही जोजिला टनल से ऐसा दिसंबर 2023 तक संभव हो जाएगा। जोजिला टनल दुनिया की सबसे ऊंचाई पर सबसे लंबी टनल होगी, जिसकी वजह से साढ़े तीन घंटो का सफर मात्र 15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सितंबर 28 को सुरंग के दोनों छोर का जायजा लिया है।

बुध, 29 सितंबर 2021 - 04:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Zojila Tunnel, Jammu and Kashmir, Ladakh, Nitin Gadkari

Courtesy: Dainik Bhaskar