RRR

फ़ोटो: HT Tech

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद ओटीटी पर जल्द रिलीज होगी आरआरआर

SS राजामौली की आरआरआर, बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद अब OTT पर तहलका मचाने उतर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरआरआर दो अलग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में आरआरआर जी5 पर रिलीज होगी जबकि आरआरआर हिंदी में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बता दें जी5 और नेटफ्लिक्स पर आरआरआर मई 20, 2022 को रिलीज होगी।

बुध, 04 मई 2022 - 03:35 PM / by Pranjal Pandey

Tags: RRR, SS Rajamaoli, OTT, Netflix

Courtesy: Zee News

Gautam Adani

फ़ोटो: MoneyControl

अडानी समूह की मीडिया क्षेत्र में हुई एंट्री, दिग्गजों को मिलेगी टक्कर

अरबपति गौतम अडानी अब मीडिया इंडस्ट्री में अपना वर्चस्व बढ़ाने में जुट गए हैं। गौतम अडानी के अडानी समूह की इस इंडस्ट्री में नई-नई एंट्री हुई है। अडानी एंटरप्राइजेज की सब्सिडरी कंपनी जल्द ही मीडिया से संबंधित गतिविधियों में अपना कारोबार शुरू करेगी। इसी साल मार्च माह में अडानी समूह ने राघव बहल के मीडिया वेंचर क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (क्यूबीएम) में हिस्सेदारी ली है।

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 07:31 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Gautam Adani, media, OTT, Investment

Courtesy: Hindustan

रिलीज़ हुआ तापसी पन्नू स्टारर फिल्म रश्मि रॉकेट का ट्रेलर

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म रश्मि रॉकेट का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो अक्टूबर 15 को ज़ी5 पर  रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को आकर्ष खुराना ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को लेकर तापसी पन्नू ने कहा कि यह फिल्म बहुत अलग तरह की है। इस फिल्म का परिणाम मुझे मेरी अन्य फिल्मों की तुलना में बहुत अधिक प्रभावित करेगा।

शुक्र, 24 सितंबर 2021 - 11:50 AM / by अजहर फारूक

Tags: Tapsee Pannu, Rashmi Rocket, Zee5, OTT

Courtesy: NDTV Hindi

Anurag kashyap now in trouble

फ़ोटो: India Today

अनुराग कश्यप के खिलाफ नेटफ्लिक्स के पास दर्ज हुई शिकायत

बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप की शॉर्ट फिल्म घोस्ट स्टोरीज के एक सीन को लेकर नेटफ्लिक्स को शिकायत मिली है। इस सीन में अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला का किरदार गर्भपात से पीड़ित होने के बाद भ्रूण खा जाता है। इसे लेकर कहा गया है कि, कहानी के लिए इस दृश्य की आवश्यकता नहीं है, और फिर भी निर्माता इस तरह के दृश्य को जोड़ना चाहते हैं। ये फ़िल्म साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 03:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Netflix, OTT, Anurag Kashyap, ghost stories

Courtesy: Amar Ujala News

Salman khan share big boss season 15 first promo video

फोटो: Times of India

सलमान खान ने शेयर किया बिग बॉस का पहला प्रोमो वीडियो

सलमान खान ने ईद के मौके पर बिग बॉस 15 का पहला प्रोमो शेयर कर अपने फैंस को ईदी दी है। सलमान खान प्रोमो वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि, इस बार का सीजन कुछ ऐसा होगा कि ये टीवी पर बैन ही हो जाएगा। इसके बाद एक वॉयस ओवर आता है जिसमें बताया गया है कि बिग बॉस के मजे लो पहली बार OTT पर वूट के साथ। टीवी से 6 हफ्ते पहले इसका प्रसारण OTT पर शुरू कर दिया जाएगा।

गुरु, 22 जुलाई 2021 - 02:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Bigg Boss, Salman Khan, OTT, voot

Courtesy: Zee News

South superstar rejected 200 crore deal

फ़ोटो: wikipedia

साउथ फ़िल्म सुपरस्टार ने ठुकराई 200 करोड़ की शानदार डील

साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म लाइगर को ओटीटी पर रिलीज़ होने की खबरों को ख़ुद विजय देवरकोंडा ने खारिज कर दिया है। एक मीडिया पोस्ट में फ़िल्म को 200 करोड़ में खरीदने की बात की गई थी। जिसके बाद विजय ने उस मीडिया पोस्ट को ट्वीट करते हुए लिखा कि, यह बहुत कम है। मैं इससे ज्यादा सिनेमा घर में कमाऊंगा। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन पुरी जगंनाथ कर रहे हैं।

मंगल, 22 जून 2021 - 06:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Vijay Devarakonda, south film indrustry, Ananya Panday, OTT

Courtesy: NDTV

Luther

फोटो: Movie Shuvy

शो 'लूथर' के साथ OTT पर एंट्री करेंगे अजय देवगन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जल्द ही OTT प्लेटफार्म पर एंट्री करने वाले हैं। ब्रिटिश साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर शो 'लूथर' के रीमेक में अजय देवगन बतौर लीड रोल में नजर आएंगे। इस सीरीज को बीबीसी इंडिया और एप्लॉज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेंगे। खबरों के मुताबिक शो को डिज्नी प्लस और हॉट स्टार पर रिलीज किया जाएगा। शो में अजय देवगन के साथ एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज दिख सकती हैं। हालांकि इसको लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है।

रवि, 18 अप्रैल 2021 - 07:44 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Ajay Devgn, luther, OTT, disney plus, Disney+ Hotstar

Courtesy: News18

The Kapil Sharma Show

फोटोः Telengana Today

ओटीटी प्लेटफार्म पर जल्द करेंगे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपना डेब्यू, चार्ज की बड़ी रकम

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अब जल्द ही ओटीटी पर अपना डेब्यू करने जा रहे है। जिसके लिए उन्होंने बहुत बड़ी रकम भी चार्ज की है। अपने टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' के दौरान कपिल के साथी कृष्णा अभिषेक ने इस बात का खुलासा किया की कपिल ने अपने ओटीटी प्लेटफार्म पर वेबसीरीज से डेब्यू करने हेतु 20 करोड़ रूपए चार्ज किए है। हलांकि बाद में इस बात पर काफी मज़ाक बने और इसे महज़ एक मज़ाक ही माना गया। 

मंगल, 20 अक्टूबर 2020 - 12:29 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: The kapil sharma show, OTT, web series, Krushna Abhishek

Courtesy: JAGRAN NEWS