Presidential Election

फोटो: Jagran

राष्ट्रपति चुनाव में 13 सदस्यों ने नहीं किया मतदान

राष्ट्रपति चुनाव के लिए जुलाई 18 को हुए मतदान में कुल 13 सांसदों और विधायकों ने मतदान नहीं किया है। इसमें आठ सांसद हैं जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया है। कुछ सांसद जेल में है तो कोई इलाज के लिए विदेश गया हुआ है। कुल पांच विधायकों ने भी मतदान नहीं किया है। छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, एमपी, मणिपुर, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 100% वोटिंग हुई है।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 01:05 PM / by रितिका

Tags: Elections, presidential election, parliament, monsoon session

Courtesy: AajTak

Monsoon Session

फोटो: ABP News

संसद के मॉनसून सत्र में पेश होंगे दो दर्जन से अधिक विधेयक

संसद का मॉनसून सत्र जुलाई 18 से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में वन संरक्षण संशोधन विधेयक, ऊर्जा संरक्षण संशोधन विधेयक, परिवार अदालत संशोधन विधेयक, राश्ट्रीय रेव परिवहन संस्थान को गतिशक्ति विश्वविद्यालय में बदलने संबंधित विधेयक पेश किए जाएंगे है। सत्र में कुल दो दर्जन नए विधेयक पेश होंगे। बता दें कि संसद का सत्र अगस्त 12 तक चलेगा। इस दौरान कुल 18 बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

शनि, 16 जुलाई 2022 - 03:20 PM / by रितिका

Tags: monsoon session, parliament, Parliament Monsoon Session, Parliament Session

Courtesy: ndtv

Parliament

फोटो: BBC

असंसदीय शब्दों की सूची हुई तैयार, इन शब्दों को बोलने पर लगी पाबंदी

संसद की कार्यवाही के दौरान अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। संसद ने नए नियम बनाए हैं जिसमें संबोधन के दौरान असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया गया तो इस संबोधन को संसद की कार्यवाही से हटाया जाएगा। संसद में खालिस्तानी, जयचंद, विनाश पुरुष, जुमलाजीवी, बाल बुद्धि, कोविड स्प्रेडर, स्नूपगेट जैसे शब्दों को असंसदीय बताते हुए इनके प्रयोग पर रोक लगाई है। इस लिस्ट में अंग्रेजी के शब्दों को भी शामिल किया गया है।

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 02:10 PM / by रितिका

Tags: parliament, Parliament Proceedings, monsoon session

Courtesy: AajTak

PM Narendra Modi, parliament , inauguration

फोटो: Angwaal News

नए संसद भवन पर बने अशोक स्तंभ का पीएम मोदी ने किया अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 11 को नए संसद भवन की छत पर निर्मित 6.5 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तम्भ का अनावरण किया है। इस अशोक स्तंभ का वजन 9500 किलोग्राम है जिसे कांस्य धातु से बनाया गया है। पीएम मोदी ने संसद भवन के निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों से बात भी की। इसे दो हजार से अधिक वर्करों ने मिलकर बनाया है। इसके निर्माण में एक हजार करोड़ से अधिक का खर्च आया है।

सोम, 11 जुलाई 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: PM Narendra Modi, parliament, inauguration, Ashok Pillar

Courtesy: TV 9 Hindi

Om Birla

फोटो: IndiaTV News

लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर ओम बिरला के पूरे हुए तीन वर्ष, कहा नई बिल्डिंग में चल सकता है शीतकालीन सत्र

लोकसभा का शीतकालीन सत्र संसद की नई बिल्डिंग में चलाया जा सकता है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जून 19 को अपने तीन वर्ष पूरे करने के मौके पर ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि नए भवन में आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर दिखेगी। संसद का पुराना भवन भी इसका हिस्सा रहेगा। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में कोरोना के प्रभाव के बाद भी कोविड 19 गाइडलाइनों का पालन करते हुए सदन का संचालन किया गया है।

रवि, 19 जून 2022 - 01:40 PM / by रितिका

Tags: Om Birla, loksabha, loksabha speaker, parliament

Courtesy: AajTak News

Narendra Singh Tomar

फ़ोटो: Wikipedia

भारत के 75 गांव होंगे इजरायल के मदद से उन्नत

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि 75 भारतीय गांवों का इजराइली सहयोग से कायापलट किया जाएगा। मई 8 से चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर इजराइल गए तोमर ने बुधवार को इजराइल की संसद में अपने इजराइली समकक्ष ओडेड फॉरेर से मुलाकात की। उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों, क्षमता निर्माण, ज्ञान के आदान-प्रदान और कृषि, जल प्रबंधन, पर्यावरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में सहयोग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

गुरु, 12 मई 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Agriculture, Israel, parliament

Courtesy: Navbharat Times

Supreme Court

फ़ोटो: NDTV

सुप्रीम कोर्ट ने एलआईसी शेयरों पर रोक लगाने से किया इनकार

एलआईसी आईपीओ के जरिए शेयरों के आवंटन पर रोक लगाने की पॉलिसीधारकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मई 12 को याचिकाकर्ताओं को राहत देने से मना कर दिया। दायर याचिका में कहा गया था कि एलआईसी एक्ट में बदलाव वित्तीय बिल के जरिए किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आधार एक्ट में बदलाव को संसद में वित्त विधेयक की तरह पास करने का मसला पहले से लंबित है इसलिए, इसे भी साथ सुना जाएगा।

गुरु, 12 मई 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: LIC, Supreme Court, parliament, IPO

Courtesy: News18

Ciminal Procedure Identification Bill 2022 In Parliament

फोटो: News 18

अमित शाह आज लोकसभा में पेश करेंगे आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मार्च 28 को संसद में आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022 पेश करेंगे। आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022 के द्वारा आपराधिक कृत्यों में पहचान और जांच के माध्यम से गुनहगारों और अन्य व्यक्तियों की माप लेने और रिकॉर्ड को संरक्षित करने के लिए पुलिस को अधिकृत किया जायेगा। नया विधेयक आने पर मौजूदा ''कैदियों की पहचान अधिनियम, 1920'' को निरस्त कर दिया जायेगा।

सोम, 28 मार्च 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Amit Shah, criminal procedure identification bill 2022, parliament

Courtesy: Latestly News

EU

फोटो: Gshindicom

यूरोपीय यूनियन में शामिल हो सकता है यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की द्वारा मार्च 27 को सदस्यीय यूरोपीय यूनियन में यूक्रेन को सदस्य बनाने के लिए एक आवेदन दिया गया था, जिसे यूरोपीय यूनियन (EU) की संसद ने स्वीकार कर लिया है। यूक्रेन को यूरोपीय संघ में प्रवेश देने के लिए एक विशेष प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूरोपीय यूनियन में यूक्रेन को शामिल करने के प्रस्ताव पर संसद में मतदान किए जायेंगे। यूक्रेन को EU की सदस्यता मिलने के लिए 3 चरणों की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

बुध, 02 मार्च 2022 - 10:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Russia-Ukrain conflict, European Union, parliament, application, Approved

Courtesy: Aaj Tak

data protection bill

फोटोः India Tv

मानसून सत्र में आ सकता है 'डेटा प्रोटेक्शन बिल': अश्विनी वैष्णव

डेटा संरक्षण विधेयक के मसौदे पर विस्तृत चर्चा के बाद मॉनसून सत्र में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। ये जानकारी सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। उन्होंने कहा कि डेटा संरक्षण कानून के मसौदे को निरस्त करने की कोई योजना नहीं है। मगर संबंधित पक्षों से सुझाव मिलने के बाद हल निकालने की कोशिश की जा रही है। संसदीय समिति में पर चर्चाएं की जा रही है। बिल में व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा के प्रस्ताव भी दिए गए हैं।

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 06:00 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Data Privacy, Law, parliament

Courtesy: Abp News