Iraq Parliament

फोटो: Getty Images

इराकी संसद में फरवरी 7 को चुने जाएंगे नए राष्ट्रपति

इराकी संसद ने देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए फरवरी 7 को एक सत्र आयोजित करने का फैसला किया है। संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद अल-हलबौसी और उनके दो कर्तव्यों के बीच एक बैठक में, यह निर्णय लिया गया कि एक नई सरकार बनाने की दिशा में संवैधानिक प्रक्रिया को जारी रखने के लिए एक सत्र आयोजित किया जाएगा। उन योग्य उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने का भी निर्णय लिया गया जो इराकी राष्ट्रपति के लिए चुनाव लड़ सकते हैं।

शुक्र, 28 जनवरी 2022 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Iraq, parliament, President

Courtesy: Doon Horizon

 venkaiah naidu

फोटो: Zee News

भारतीय संसद के 875 कर्मचारी पाए गए कोरोना वायरस संक्रमित

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू दोबारा कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि वो इस समय हैदराबाद में आइसोलेशन में है। उन्होंने खुद के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को भी कोविड 19 टेस्ट कराने की सलाह दी है। उनके साथ ही संसद में फिर से कोरोना बम फूटा है। संसद में 875 सदस्यों का स्टाफ कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया है। 

सोम, 24 जनवरी 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: Coronavirus, Covid-19, parliament

Courtesy: Patrika

Parliament

फोटो: The Statesman

निर्धारित समय से एक दिन पहले ही खत्म हुआ संसद का शीतकालीन सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर 22 को निर्धारित समय से एक दिन पूर्व ही समाप्त हो गया। संसद का शीतकालीन सत्र नवंबर 29 से शुरू हुआ था और इसे दिसंबर 23 तक चलना था, लेकिन दिसंबर 22 को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई जिसे शीतकालीन सत्र एक दिन पहले ही समाप्त हो गया। संसद के पूरे शीतकालीन सत्र में सांसदों के निलंबन, किसान आंदोलन और लखीमपुर हिंसा कांड का मुद्दा छाया रहा। 

बुध, 22 दिसम्बर 2021 - 04:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: parliament, winter session of parliament, National, politics

Courtesy: Amar Ujala News

TMC Leader

फोटो: AajTak

TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन को मौजूदा शीतकालीन सत्र से निलंबित

तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन को सदन में आपत्तिजनक व्यवहार के लिए मौजूदा शीतकालीन सत्र से दिसंबर 21 को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया। राज्यसभा में वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने से संबंधित चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक, 2021 पारित कराने के दौरान TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने गुस्से में संसद की रूल बुक को सेक्रेटेरी जनरल की टेबल पर फेंक दिया, जिस कारण ये फैसला किया गया।

बुध, 22 दिसम्बर 2021 - 09:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: TMC, parliament, Rajyasabha, Rulebook

Courtesy: Zee News

BSP leader

फोटो: Navbharat Times

कोरोना संक्रमित हुए बसपा सांसद दानिश अली

बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा सांसद कुंवर दानिश अली ने दिसंबर 21 को ट्वीट कर खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। बीएसपी सांसद ने अपने संपर्क में आए लोगों से खुद को आइसोलेट करने की अपील भी की है। बता दें कि दानिश अली ने एक दिन पहले दिसंबर 20 को संसद में सदन की कार्यवाही में हिस्सा भी लिया था। ऐसे में बाकी सांसदों को लेकर भी चिंता पैदा हो गई है। 

मंगल, 21 दिसम्बर 2021 - 06:40 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: BSP, parliament, Covid-19, Coronavirus

Courtesy: Aaj Tak

Parliament

फोटो: The Indian Express

विपक्ष के हंगामे के कारण दो बजे तक के लिए राज्यसभा स्थगित, निलंबित सांसदों का है मामला

संसद के शीतकालीन सत्र का दिसंबर 13 को 11वां दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सांसदों के निलंबन वापसी पर विपक्ष ने हंगामा किया। इसके बाद दोपहर दो बजे तक के लिए राज्यसभा को स्थगित किया गया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि सांसदों का निलंबन वापस लिया जाना चाहिए। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी महंगाई के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। 

सोम, 13 दिसम्बर 2021 - 12:45 PM / by रितिका

Tags: parliament, winter session, Mallikarjun Kharge, Manish Tewari

Courtesy: News 18 Hindi

Venkaiah Naidu

फोटो: The Indian Express

साल में 100 दिन होनी चाहिए संसद की कार्रवाई: वेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दिसंबर चार को पब्लिक अकाउंट कमेटी के 100 साल पूरे होने पर सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल संसद में 100 दिन कार्रवाई होनी चाहिए। इससे देश के लिए कल्याणकारी कई योजनाओं पर व्यापक बहस की जा सकेगी, जो देश के लिए हितकर होगा। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिरीक्षण का समय है क्योंकि सांसदों ने अब संसदीय समितियों की बैठक में शामिल होना छोड़ दिया है। 

सोम, 06 दिसम्बर 2021 - 03:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Venkaiah Naidu, parliament, National, politics

Courtesy: Amar Ujala News

Parliament

फोटो: Tribune India

लोकसभा में पेश हुआ केंद्रीय सतर्कता आयोग विधेयक

लोकसभा में दिसंबर तीन को केंद्रीय सतर्कता आयोग विधेयक पेश कर दिया गया है। इस विधेयक के जरिए ईडी और सीबीआई के निदेशकों का कार्यकाल पांच  साल तक बढ़ाया जा सकेगा। शीतकालीन सत्र की शुरुआत के कुछ ही दिन पहले इस अध्यादेश को लाया गया था। इस विधेयक के लोकसभा में पेश होते ही विपक्ष ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विपक्षी दलों ने कहा कि इसके जरिए सरकार ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों पर शिकंजा कसना चाहती है। 

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 07:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: parliament, CBI, ED, National

Courtesy: Uni

Nitin Gadkari

फोटो: News 18

नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद जारी हुए करीब 8 करोड़ ट्रैफिक चालान: नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिसंबर दो को संसद को बताया कि अधिकारियों ने मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 के लागू होने के बाद 23 महीनों में देश भर में यातायात उल्लंघन के लिए लगभग 8 करोड़ से अधिक चालान जारी किए हैं। सड़क सुरक्षा में सुधार और ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने और उल्लंघन के लिए सख्त दंड लगाने जैसे यातायात नियमों को कड़ा करने के लिए, अगस्त 5, 2019 को संसद ने मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक, 2019 पारित किया था।

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nitin Gadkari, traffic challans, parliament

Courtesy: Amar Ujala News

Protest

फोटो: Zee News

सांसदों के निलंबन पर विपक्ष का बवाल, सांसदों ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों ने निलंबित किए गए सासंदों का निलंबन वापस लेने के उद्देश्य से संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों का कहना है कि सदन को चलाने के लिए 12 सदस्यों का निलंबन वापस लिया जाए। प्रश्नकाल के दौरान भी सांसदों ने न्याय चाहिए के नारे लगाए। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि संसद बहस और चर्चा के लिए है। केंद्र को अन्य आवाजें भी सुननी चाहिए।

बुध, 01 दिसम्बर 2021 - 12:20 PM / by रितिका

Tags: parliament, winter session, Member of parliament, Shashi Tharoor, Rahul Gandhi

Courtesy: News 18 Hindi