Shivpal

फोटो: TOI

शिवपाल सिंह यादव ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

शिवपाल सिंह यादव ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्होंने बधाई दी।शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह यादव पर आरोप लगाया था कि वह आईएसआई के एजेंट हैं। हम उन्हें कभी भी समर्थन नहीं कर सकते। सपा के कट्टर नेता, नेताजी के सिद्धांतों का पालन करने वाले ऐसे आरोप लगाने वाले उम्मीदवार का कभी समर्थन नहीं करेंगे। 

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 06:41 PM / by Pranjal Pandey

Tags: shivpal yadav, SP, PSP, President

Courtesy: Amar ujala

Draupadi Murmu

फोटो: Aajtak

देश की पहली आदिवासी समुदाय की महिला राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को आधिकारिक तौर पर देश का राष्ट्रपति घोषित किया गया। तीसरे दौर की मतगणना के बाद मुर्मू ने अपनी जीत हासिल की। मुर्मू को 3,219 वैध मतों में से 2,161 मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1,058 मिले। राष्ट्रपति चुनाव जीतते ही बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। मुर्मू की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें… read-more

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Draupadi murmur, President, tribal community, PM Modi

Courtesy: Latestly News

Iran

फोटो: USNI News

ईरान ने किया दावा, कहा- हमारे पास परमाणु बम बनाने की क्षमता

अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन के खाड़ी देशों की यात्रा के ठीक बाद ईरान ने दावा किया है कि उसके पास अब परमाणु बम बनाने की क्षमता आ गई है। ईरान के सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍ला अली खमनेई के वरिष्‍ठ सलाहकार कमाल खराजी ने कहा कि अब हमारा देश तकनीकी रूप से परमाणु बम बनाने की ताकत हासिल कर चुका है। ईरान के खुफिया विभाग के मंत्री ने कहा था कि पश्चिमी दबाव तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने के लिए बाध्‍य कर सकता है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 06:29 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, President, Joe BIden, Iran, Neuclear

Courtesy: News18

Gotabaya Rajapaksa

फोटो: India TV News

प्रदर्शनकारियों द्वारा आवास को घेरने के बाद भागे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे: रिपोर्ट

प्रदर्शकारियों द्वारा राष्ट्रपति के आवास को घेरने के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे जुलाई 8 को उनके आवास से फरार हो गए। महिंद्रा राजपक्षे सरकार द्वारा इस्तीफ़ा देने के बाद 73 वर्षीय गोटबाया राजपक्षे को श्रीलंका का 26वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। लेकिन आर्थिक संकट के कारण गोटाबाया राजपक्षे को लेकर प्रदर्शन जारी है। अब खबर है कि प्रदर्शकारियों द्वारा शनिवार को उनके आवास को… read-more

शनि, 09 जुलाई 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Sri Lanka, President, Gotabaya Rajapaksa, flees, protesters

Courtesy: Prabha Sakshi

Ramanuj Ganguly

फोटो: Sangbad Pratidin

पश्चिम बंगाल स्कूल बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त हुए रामानुज गांगुली

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया अध्यक्ष रामानुज गांगुली को वर्ष 2023 तक के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने कल्याणमय गांगुली की जगह पद संभाला है। राज्य में स्कूलों के लिए आयोजित भर्तियों की जारी सीबीआई जांच के बीच ये नियुक्ति की गई है। कल्याणमय से सीबीआई ने भर्ती घोटाले के संबंध में पुछताछ की है। इससे पहले रामानुज गांगुली पश्चिम बंगाल राज्य विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पद पर रहे हैं।

शुक्र, 24 जून 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: Ramanuj Ganguly, West Bengal, President

Courtesy: NDTV News

Draupadi Murmu

फोटो: Mint

द्रौपदी मुर्मू जून 25 को भरेंगी नामांकन, जुलाई 18 को होगा मतदान

एनडीए ने राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है, जो कि जन 25 को नामांकन भरेंगी। नामांकन के दिन भाजपा ने जून 24 और 25 को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि जून 29 है। बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जुलाई 18 को होगा जबकि मतगणना जुलाई 21 को की जाएगी।

बुध, 22 जून 2022 - 03:03 PM / by रितिका

Tags: bjp candidate, President, president election 2022, NDA

Courtesy: News 18 Hindi

Ramnath Kovind

फोटो: News Nation

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया मर्चेंट चैंबर के 90वें वर्ष समारोह को संबोधित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों से कार्बन उत्सर्जन कम करने में सरकार की मदद के लिए आगे आने की अपील की। वह शनिवार की सुबह कानपुर में मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के 90वें वर्ष समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने चैंबर की पत्रिका के साथ स्पेशल कवर का विमोचन भी किया। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, सरकार नमामि गंगे परियोजना के तहत नदी को साफ… read-more

शनि, 04 जून 2022 - 04:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, President, Visit, merchant chamber program

Courtesy: Amar Ujala News

Saurav Ganguly

फ़ोटो: Hindustan Times

सौरव गांगुली ने BCCI अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, पॉलिटिक्स में जाने के संकेत

भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी उन्होंने कहा कि तब से अब तक क्रिकेट ने मुझे काफी कुछ दिया है। आज मैं ऐसी चीज की शुरुआत करने की योजना बना रहा हूं, जिससे मुझे उम्मीद है कि काफी सारे लोगों को फायदा पहुंचेगा। BCCI के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते ही गांगुली की पॉलिटिक्स में एंट्री की चर्चा ने एकबार फिर जोर पकड़ लिया है। 

बुध, 01 जून 2022 - 08:32 PM / by Pranjal Pandey

Tags: BCCI, politics, Resign, President, Saurav Ganguli

Courtesy: Abp Live

JP Nadda

फ़ोटो: Indian Express

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर साधा निशाना कहा- अपराधी कभी अपराध स्वीकार नहीं करता

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा होने वाले उपचुनाव के लिए बैठक कर रहे थे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि  क्या आपने कभी किसी अपराधी को यह कहते हुए देखा है कि मैं अपराधी हूं? सोनिया-राहुल गांधी निश्चित रूप से इससे इनकार करेंगे। यदि चार्जशीट दायर की जाती है, तो आप इसे रद्द करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे, लेकिन उन्होंने जमानत मांगी। इसका मतलब है कि वे दोषी… read-more

बुध, 01 जून 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: BJP, President, JP Nadda, Sonia, Rahul Gandhi

Courtesy: Jagran

JP Nadda

फ़ोटो: The Indian Express

काशी मथुरा के संबंध में कोई प्रस्ताव पारित नहीं, अदालत के निर्णय पर होगा फैसला: जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि काशी और मथुरा का मामला भाजपा के एजेंडे में नहीं है। इन दोनों ही मामले में संविधान और अदालत को निर्णय लेना है। भाजपा के एजेंडे में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण शामिल था। काशी और मथुरा के मामले में अदालत के फैसले को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर की तरह काशी और मथुरा के संबंध में कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया है।

मंगल, 31 मई 2022 - 07:14 PM / by Pranjal Pandey

Tags: BJP, President, JP Nadda, Kashi, Mathura

Courtesy: News18