Mohali Blast

फोटो: Aajtak

मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय में विस्फोट, राज्य सरकार ने किया आतंकवादी संलिप्तता से इनकार

मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया कार्यालय मुख्यालय में मई 9 को एक विस्फोट की सूचना मिली। रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट से आसपास की इमारतें भी प्रभावित हुई हैं। इमारत सुहाना साहब गुरुद्वारा के पास स्थित है। पंजाब सरकार के सूत्रों के मुताबिक, यह धमाका कोई आतंकी हमला नहीं था बल्कि इमारत में रखे विस्फोटकों से किया गया था। मोहाली पुलिस ने कहा, विस्फोट मामूली था। जांच करने पर पता चला कि विस्फोट… read-more

मंगल, 10 मई 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Mohali blast, Punjab Police, intelligence office

Courtesy: Pakki Khabar

Tajindar pal Singh bagga

फ़ोटो: India Today

हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस को रोका, दिल्ली में तज़िंदर सिंह बग्गा की गिरफ़्तारी पर अपहरण का केस दर्ज

भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली से मोहाली लेकर जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया है। तजिंदर बग्गा के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई थीं जिसको लेकर कई बार समन जारी किया गया था। पूछताछ की प्रक्रिया में शामिल न होने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया।

शुक्र, 06 मई 2022 - 12:39 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Rajinder Singh bagga, AAP, Punjab Police

Courtesy: News18

alka lamba

फोटो: India Today

अलका लांबा कल एसआईटी के सामने होंगी पेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खालिस्तानी समर्थकों से संबंध पर बयान देने के बाद कांग्रेस नेता अलका लांबा को एसआईटी के समक्ष अप्रैल 27 को पेश होना है। इससे पूर्व अलका को अप्रैल 26 को पेश होना था मगर उन्होंने अगले दिन पेश होने की गुजारिश की थी। बता दें कि बीते दिनों अलका लांबा के घर की दीवार पर पंजाब पुलिस ने नोटिस चिपकाया था जिसमें उन्हें रूपनगर थाने में पेश होने के आदेश दिए थे।

मंगल, 26 अप्रैल 2022 - 07:10 PM / by रितिका

Tags: alka lamba, Congress, Punjab Police

Courtesy: News 18 Hindi

Alka lamba

फोटो: Ndtv.com

कुमार विश्वास के बाद अब अलका लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस

कवि कुमार विश्वास के बाद अब पंजाब पुलिस आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक अलका लांबा के घर पहुंची है। इस बात की जानकारी अलका ने ही ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा की पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है। वहीं कुमार विश्वास के ट्वीट को लेकर भी उन्होंने लिखा,"अब समझ आ रहा होगा कि आप को पुलिस क्यों चाहिए थी। भाजपा की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज दबाने… read-more

बुध, 20 अप्रैल 2022 - 08:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Punjab Police, alka lamba, Kumar Vishwas, Tweet

Courtesy: Amar Ujala

Kumar Vishwas

फोटो: News18

कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस तो ट्वीट कर भगवंत मान पर साधा निशाना

अप्रैल 20 की सुबह कवि कुमार विश्वास के घर पंजाब पुलिस पहुंची है जिसके बाद कुमार ने ट्वीट कर भगवंत मान को चेतावनी दी है। उन्होंने लिखा - "एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक… read-more

बुध, 20 अप्रैल 2022 - 08:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kumar Vishwas, Punjab Police, bhagwant

Courtesy: Aajtak

Navin Kumar

फोटो: Samachar4india

केजरीवाल के खिलाफ गलत वीडियो पोस्ट करने वाले बीजेपी नेता के घर पहुंची पुलिस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ फेक एडिटेड वीडियो पोस्ट करने वाले बीजेपी नेता व प्रवक्ता नवीन कुमार के दिल्ली स्थित निवास पर पंजाब पुलिस पहुंची है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता ने अपने ट्विटर पर केजरीवाल द्वारा टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू के फुटेज से छेड़छाड़ कर तैयार किए गए वीडियो को साझा किया था। बता दें कि इससे पहले तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर भी पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया था।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 08:35 PM / by आकाश तिवारी

Tags: BJP Leader, Delhi, Punjab Police

Courtesy: NDTV

PM Narendra Modi

फोटो: DNA India

पीएम मोदी की सुरक्षा चूक के मामले में पंजाब पुलिस ने की 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर फिरोजपुर पुलिस थाना कुलगढ़ी में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के अनुसार मामला दर्ज किया गया। दोषी पाए जाने पर दौ सौ रुपए तक का आर्थिक दंड लगाया जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जनवरी 6 को बठिंडा के एसएसपी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक दिन के भीतर जवाब मांगा है।

शनि, 08 जनवरी 2022 - 10:00 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: PM Narendra Modi, Punjab Police, Case Filed, Ministry of Home Affairs

Courtesy: Hindustan Live

Cops Recover Tiffin Box Bomb

फोटो: Shortpedia

पुलिस ने भारत-पाक सीमा के नज़दीक बरामद किया 'टिफिन बॉक्स बम'

पंजाब पुलिस ने कहा है कि उसने दिवाली की पूर्व संध्या पर फिरोजपुर जिले में भारत-पाक सीमा के पास एक कृषि क्षेत्र में छिपा हुआ विस्फोटक से भरा टिफिन बॉक्स बरामद करने के बाद एक संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है। जलालाबाद विस्फोट मामले में इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों से पूछताछ के बाद नवंबर तीन को अली के गांव में बरामदगी की गई थी।

शुक्र, 05 नवंबर 2021 - 08:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: tiffin box bomb, Punjab Police, terror attack

Courtesy: ABP Live

Motorcycle Blast

फोटो: Shortpedia

पंजाब पुलिस ने जलालाबाद मोटरसाइकिल विस्फोट को बताया 'आतंकी हमला', एक गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सितंबर 18 को जलालाबाद मोटरसाइकिल विस्फोट को "आतंक का कार्य" बताते हुए कहा कि उन्होंने मामले के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जलालाबाद में मोटरसाइकिल विस्फोट के 3 दिनों के भीतर, पंजाब पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी परवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। परवीन कुमार भारत-पाकिस्तान सीमा से सिर्फ तीन किलोमीटर दूर स्थित फाजिल्का जिले के धर्मुपुरा गांव का मूल निवासी है। 

रवि, 19 सितंबर 2021 - 04:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab Police, motorcycle blast, parveen kumar

Courtesy: JK24x7 News

Bomb

फोटो: ABP Live

पंजाब पुलिस को मिला IED बम, बड़ी साजिश हुई नाकाम

पाकिस्तान की सीमा से सटे डलिके गांव में पंजाब पुलिस को हैंड ग्रेनेड, IED बम और कारतूस मिला है। जानकारी के मुताबिक ये हथियार पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए भेजे गए। बम इतना खतरनाक था कि इसे संभालने में जरा सी चूक होने पर धमाका हो जाए। ये बम हाई वैक्यू टारगेट के लिए था जो बड़ा नुकसान कर सकता था। IED बम को बच्चों के तीफीन बॉक्स में फिट किया गया था। 

सोम, 09 अगस्त 2021 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: Punjab Police, bomb blast, Terrorism (2029, Pakistan