Rainfall

फोटो: India TV News

दिल्ली-एनसीआर में आज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना: आईएमडी

आईएमडी ने जनवरी 29 और 30 की दरम्यानी रात को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरेला, बवाना, अलीपुर, इग्नू, आयानगर, डेरामंडी, छतरपुर, कंझावला, जाफरपुर, बुढ़ा जयंती पार्क, नजफगढ़, दिल्ली कैंट, अक्षरधाम, इंडिया गेट, हौजखास, आरके पुरम, वसंत विहार, आईजीआई एयरपोर्ट, कालकाजी, लाजपत नगर, डिफेंस कॉलोनी और दिल्ली के अन्य इलाकों में हल्की बारिश होगी। बारिश होने के कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। 

सोम, 30 जनवरी 2023 - 12:26 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi ncr, witness light, rainfall

Courtesy: Amar Ujala News

delhi rain

फोटो: Business Today

बारिश के बाद बदला दिल्ली का मौसम, फॉग होने की शुरूआत

दिल्ली एनसीआर में बारिश के कारण मौसम बदल गया है। सितंबर महीने में ही सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा देखने को मिला है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी पर भी काफी असर हुआ है। दिल्ली के रिंग रोड, एयरपोर्ट, सफदरजंग, अक्षरधाम मार्ग आदि इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विजिबिलिटी 500 मीटर से कम रही है। बारिश के कारण तापमान में भी कमी देखने को मिली है।

सोम, 26 सितंबर 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Delhi, New Delhi, weather forecast, rainfall

Courtesy: AajTak News

UP Rain

फोटो: India Today

यूपी में भारी बारिश से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने 38 जिलों के लिए दिया अलर्ट

यूपी में जनता को भारी बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि कई हिस्सों में सितंबर 26 को बारिश होगी। जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटों में राज्य में 12.9 मिली लीटर बारिश हुई है।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 07:25 PM / by रितिका

Tags: rainfall, IMD, forecast rainfall

Courtesy: News 18 Hindi

Delhi Rain

फोटो: ABP live

मौसम अपडेट: दिल्ली में दूसरे दिन बारिश, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली में आज लगातार दूसरे दिन हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे कुछ इलाकों में पानी भर गया और शहर के आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा समय-समय पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी, जो दृश्यता ऒर यातायात में बाधा उत्पन्न कर सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। 

गुरु, 22 सितंबर 2022 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi weather update, IMD, issues, orange alert, rainfall

Courtesy: India.Com

Rajasthan rainfall

फोटो: Skymet Weather

राजस्थान में मौसम विभाग ने जताई बारिश की आशंका

राजस्थान में मौसम में बदलाव होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक राजस्थान में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। वर्तमान में राजस्थान में मानसून कमजोर है जिससे इलाके में मौसम काफी शुष्क बना हुआ है। बता दें कि इस बार राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ बारिश की गई है। बारिश के कारण बांधों में पानी भरा हुआ है।

रवि, 11 सितंबर 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Rajasthan, Rajasthan Rain, rainfall, HEAVY RAINFALL

Courtesy: News 18 Hindi

himachal pradesh floods

फोटो: Krishi Jagran

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, बारिश के कारण आई तबाही से 1981 करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष बारिश कहर बनकर बरसी है। बारिश के कारण हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण अबतक राज्य में 284 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से 1981 करोड़ का नुकसान हो चुका है, जो आने वाले दिनों में अधिक बढ़ सकता है। केंद्र की ये टीमें बारिश से हुए नुकसान का आंकलन करने भी पहुंची है। 

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 07:32 PM / by रितिका

Tags: Himachal Pradesh, Himachal Pradesh government, rainfall, Floods

Courtesy: ABP Live

Dehradoon Flood

फोटो: Jagran Images

देहरादून में भारी बारिश से तबाही, बादल फटने से बाढ़ की स्थिति

देहरादून जिले के रायपुर में अगस्त 20 की सुबह बादल फटने के बाद इलाके में बाढ़ से हालात हो गए है। भारी बारिश के कारण मालदेवता पर बना पुल बह गया है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है। टीम ने गांव के लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें रिसॉर्ट में जगह दिलाई है। इलाके के टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बारिश जैसे हालात हो गए है। बाढ़ के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Uttarakhand, Dehradoon, rainfall, Flood

Courtesy: AajTak

WEATHER

फोटो: AajTak

यूपी में गरज के साथ बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में जुलाई 29 को मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। विभाग ने प्रयागराज और बरेली संभाग में अधिक बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक जुलाई 30 को भी अधिकांश हिस्सों में नमी बरकरार रहेगी। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली कड़कने की भी संभावना है।

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 05:05 PM / by रितिका

Tags: WEATHER, weather update, rainfall, weather alert

Courtesy: news 18

 HEAVY RAINFALL

फोटो: Jagran

दिल्ली और कई राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जुलाई 26 को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा की दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। दिल्ली में हल्की बारिश और आसमान में बादल छाने की संभावना मौसम विभाग ने दी है। गुजरात के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल में भी मध्यम बारिश की चेतावनी विभाग ने दी है।
 

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 02:20 PM / by रितिका

Tags: rainfall, HEAVY RAINFALL, Delhi, weather update

Courtesy: AajTak

Cloud Burst

फोटो: News Nation

हिमाचल प्रदेश में फटा बादल, मलबे में फंसी गाड़ियां

हिमाचल के किन्नौर के शलखर गांव में जुलाई 18 को बादल फटने के बाद पहाड़ी के उपर से सैलाब नीचे पहुंचा। बता दें कि समदो चेक पोस्ट से पूह की तरफ़ करीब 7 किमी दूर बादल फटा था। उसके बाद से ही हर तरफ तबाही का मंजर है।सैलाब आने से हर तरफ मलबे में घर और गाड़ियां सब दबी नजर आ रही है मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 01:45 PM / by रितिका

Tags: rainfall, HEAVY RAINFALL, cloud burst, Himachal Pradesh

Courtesy: ABP News