jodhpur internet suspended

फोटो: Telangana Today

ईद के जश्न में पड़ा खलल, जोधपुर में झड़प के बाद इंटरनेट बंद

राजस्थान के जोधपुर में ईद के मौके पर दो गुटों के बीच झड़प हुई। कुल पांच जगहों पर पथराव भी किया गया है। ईद की नमाज भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। हिंसा की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए बल का इस्तेमाल किया। ऐहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। जोधपुर में स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है।

मंगल, 03 मई 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Jodhpur, jodhpur crime, Rajasthan Government

Courtesy: NDTV News

Rajasthan Government Transfers 69 IAS Officers

फोटो: India TV News

करौली को मिला नया जिला कलेक्टर, राजस्थान सरकार ने 69 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला

राजस्थान सरकार ने करौली जिले के कलेक्टर सहित 69 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। करौली में अप्रैल दो को हुई हिंसा में कुछ लोगों ने हिंदू नव वर्ष के अवसर पर एक बाइक रैली पर कथित तौर पर पथराव किया था। इस हिंसा में 35 से अधिक लोग घायल हो गए थे। कार्मिक विभाग ने अप्रैल 13 को तबादला आदेश जारी किया। इसके अनुसार तीन संभागों के आयुक्त और पांच जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। 

गुरु, 14 अप्रैल 2022 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan Government, transferred, karauli district collector

Courtesy: Amar Ujala News

loudspeakers

फोटो: Hindustan Times

अब सार्जवनिक और धार्मक स्थलों पर इस्तेमाल नहीं होगा लाउडस्पीकर : अजमेर

राजस्थान के अजमेर में जिला प्रशासन ने सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है, ताकि ध्वनि प्रदूषण को कम किया जा सके। अजमेर में एहतियात के तौर पर धारा 144 भी लागू की गई है। इसके साथ अब धार्मिक आयोजनों में झंड़ों और बैनर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। आदेश के मुताबिक धार्मिक आयोजनों में सरकारी स्थल, सार्वजनिक चौराहों, बिजली-टेलीफोन के खंबे पर कोई बैनर झंडे लगाने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

शुक्र, 08 अप्रैल 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Rajasthan, Rajasthan Government, Ajmer, Loudspeaker

Courtesy: ABP Live

karauli danga

फोटो: News Aroma

करौली दंगे के बाद चार घंटे के लिए कर्फ्यू में दी गई ढील

राजस्थान के करौली शहर में दंगे होने के बाद पुलिस प्रशासन ने चार घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दी है। इन दो घंटों में छात्र स्कूल जाकर परीक्षा दे पाएंगे। इसी के साथ बाजार भी सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे के लिए खोले जाएंगे, ताकि लोगों को जरुरी सामान खरीदने में परेशानी ना हो। हालांकि इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को तैनात किया गया है।

बुध, 06 अप्रैल 2022 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: Rajasthan, Rajasthan Government, curfew

Courtesy: NDTV News

Rajasthan Festival

फोटो: Incredible Rural India

दिल्ली में राजस्थान उत्सव शुरू, विंटेज कार रैली बनेगी आकर्षण का केंद्र

दिल्ली में मार्च 27 से राजस्थान उत्सव की शुरुआत हुई है। इसके बाद मार्च 27 से विंटेज कार रैली की शुरुआत होगी जिसमें कई शानदार कारों को आगंतुकों और दर्शकों के लिए डिस्प्ले पर लगाया जाएगा। इस राजस्थान उत्सव में राजस्थानी कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य की पूर्ति की जाएगी। इस उत्सव के जरिए राजस्थान की कला, संस्कृति, हैंडीक्राफ्ट आदि सभी कुछ एक ही जगह पर उपलब्ध है।

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: Rajasthan, Rajasthan Government, vintage car, Cars

Courtesy: News Nation TV

CM Ashok Gahlot

फ़ोटो: Hindi Samachar

गहलोत सरकार ने सभी 200 MLAs को गिफ़्ट किया आईफोन 13

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार द्वारा बजट पेश करने के बाद इस साल भी अपने  सभी 200 विधायकों को हाईटेक करते हुए प्रीमियम iPhone 13 गिफ्ट किया गया है। इसके लिए सरकार ने दो करोड़ रुपये खर्च किए है। दरअसल, एक आईफोन13 की कीमत करीब एक लाख से 20 हज़ार है। हालाँकि सतीश पूनिया ने ट्वीट कर कहा, राज्य सरकार पर पड़ने वाले आर्थिक भार को ध्यान में रखकर भाजपा के सभी विधायक कांग्रेस की तरफ से… read-more

गुरु, 24 फ़रवरी 2022 - 10:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Rajasthan Government, gift, Iphone 13, Budget session, MLAs

Courtesy: Aaj Tak

Shanti Dhariwal

फोटो: The Times of India

अलवर मामले की जांच नहीं करना चाहती सीबीआई: शांति धारीवाल

राजस्थान के अलवर में एक मूक बधिर नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की जांच करने से सीबीआई ने इंकार कर दिया है। इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश राजस्थान सरकार ने की थी। ये जानकारी कानून मंत्री शांति धारीवाल ने इंडियन एक्सप्रेस को दी है। वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। वर्तमान में इस मामले की जांच राजस्थान पुलिस कर रही है।

शुक्र, 11 फ़रवरी 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Rajasthan, Rajasthan Government, Alwar

Courtesy: TV9Hindi

udaipur

फोटो: Zee News

उदयपूर में शुरु होगा समर टूरिज्म, पर्यटन विभाग ने शुरु की तैयारी

कोरोना वायरस संक्रमण काल के बीच उदयपूर में समर टूरिज्म को बढ़ावा देने की शुरुआत कर दी गई है। फरवरी के महीने में यहां आने का बहुत अच्छा मौसम है। पर्यटन विभाग और वन विभाग मिलकर जंगल सफारी, ईको ट्रेल, ट्रेकिंग, जंगल के बीच नाईट स्टे जैसे एडवेंचर देगी। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च में पर्यटकों का आना शुरु होगा, जहां कई अभ्यारणों में घूमने जाया जा सकता है।

शनि, 29 जनवरी 2022 - 06:10 PM / by रितिका

Tags: Rajasthan, Rajasthan Government, udaipur

Courtesy: ABP Live

Ashok Gahlot

फोटो: Times Now News

राजस्थान सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के समावेशी विकास के लिए दी 98.55 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

राजस्थान में अल्पसंख्यक समुदाय के समावेशी विकास के लिए मुख्यमंत्री गहलोत ने 100 करोड़ के कोष से 98.55 करोड़ खर्च करने के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत लोगों के कौशल के विकास पर 50 लाख, रोजगार पर दो करोड़, सार्वजनिक भूमि पर बने कब्रिस्तान, मदरसों एवं विद्यालयों में चारदीवारी निर्माण पर पांच करोड़, शिल्पकारों  लिए एक करोड़ 25 लाख, जयपुर में अंग्रेजी माध्यम के आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए 21 करोड़ 80 लाख खर्च किए जाएंगे।

मंगल, 18 जनवरी 2022 - 09:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan Government, inclusive development, minority community

Courtesy: Amar Ujala News

Ashok Gehlot

फोटो: Nation World News

राजस्थान सरकार ओमीक्रॉन वेरिएंट के मरीजों की करवाएगी जीनोम सिक्वेंसींग

राजस्थान में सरकार ने ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। सरकार अब कोरोना संक्रमित हर मरीज के सैंपल की जीनोम
सीक्ववेंसिंग करवाएगी। सरकार ने ओमिक्रॉन वेरिएंट का पता लगाने के उद्देश्य से ये फैसला किया है। वहीं चिकित्सा सचिव ने बैठक कर "फाइव फोल्ड" स्ट्रेटजी का पालन करने और रैंडम सेंपलिंग के निर्देश दिए है। कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए टेस्ट, ट्रैक, ट्रीटमेंट, वैक्सीनेशन और कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।… read-more

मंगल, 14 दिसम्बर 2021 - 06:35 PM / by रितिका

Tags: Omicron variant, Omicron Strain, Rajasthan Government, genome sequencing

Courtesy: Navbharat Times