RRR

फोटो: DNA India

फिल्म "आरआरआर" ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई

बाहुबली फ्रैंचाइजी के निदेशक एसएस राजामौली की फिल्म "आरआरआर" ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन करते हुए कुल 260 करोड़ रुपये की कमाई की है। देशभर में 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म ने पहले ही दिन बंपर कमाई की है। फिल्म ने तेलुगू में 120 करोड़, तमिल में 10 करोड़, हिंदी में 25 करोड़, कर्नाटक में 14 करोड़, केरल में 4 करोड़ और ओवरसीज में कुल 75 करोड़ रुपये की कमाई की है।

शनि, 26 मार्च 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: RRR, RRR film Release, RRR Film, JUNIOR NTR, SS RAJAMOULI

Courtesy: NDTV News

RRR

फोटो: Gulf News

"RRR" को IMDb पर मिली 9.2 रेटिंग

निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को IMDb पर 9.2 रेटिंग मिली है। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में है। दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आई है। इस पीरियड एक्शन ड्रामा "भारतीय सिनेमा का गौरव" के तौर पर देखा जा रहा है। दर्शकों ने फिल्म को माइंड ब्लोइंग बताया है। राम चरण की ये अबतक की बेस्ट पर्फॉर्मेंस बताई जा रही है। फिल्म हर स्तर पर दर्शकों को… read-more

शनि, 26 मार्च 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: RRR film Release, RRR, SS RAJAMOULI, JUNIOR NTR, ramcharan

Courtesy: News 18 Hindi

RRR

फोटो: Mirchi9

रिलीज से पहले "आरआरआर" ने कमाए 750 करोड़ रुपये

एसएस राजामौली की फिल्म "आरआरआर" ने रिलीज से पूर्व ही 750 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। आलिया भट्ट, अजय देवगन, राम चरण और जूनियर एनटीआर द्वारा अभिनीत फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही ये कमाई हो गई है। दरअसल दर्शकों के उत्साह को देखते हुए फिल्मी की प्री बुकिंग मार्च 22 से शुरु की गई थी। फिल्म ने राइट्स और प्रीबुकिंग के जरिए ही ये राशि इकट्ठा कर ली है।

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 05:15 PM / by रितिका

Tags: RRR, RRR film Release, RRR Film, SS RAJAMOULI

Courtesy: Zee News

Sholay

फोटो: Hindustan Times

स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देता RRR का शोले गाना हुआ रिलीज

अभिनेता जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और राम चरण पर फिल्माया "RRR" का शोले सॉन्ग रिलीज हो गया है, जिसे 'सेलिब्रेशन एंथम' कहा गया है। स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देता ये गाना विशाल मिश्रा, बेनी दयाल, हरिका नारायण और Sahithi Chaganti ने गाया है। संगीतकार एमएम करीम के इस गाने में दोनों अभिनेताओं के डांस मूव्स और इंटेंस एक्सप्रेशन और आलिया की मौजूदगी गाने में अलग ही जान… read-more

बुध, 16 मार्च 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: RRR, RRR SONG RELEASE, RRR Song, Alia Bhatt, JUNIOR NTR, Ram Charan

Courtesy: AajTak News

RRR

फोटो: ABP News

"आरआरआर" की रिलीज डेट नहीं होगी पोस्टमोन, राजामौली ने की पुष्टि

फिल्म "आरआरआर" अपने तय समय पर सोलो ही रिलीज की जाएगी। ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के कारण मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला नहीं किया है। फिल्म मे निर्देशक एसएस राजामौली ने साफ किया है कि फिल्म जनवरी 7 को ही सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स चाहते हैं कि दर्शक संक्रांति और पोंगल के मौके पर फिल्म को देख सकें। 

गुरु, 30 दिसम्बर 2021 - 02:40 PM / by रितिका

Tags: RRR, RRR film Release, SS RAJAMOULI, omicron threat

Courtesy: TV 9 Hindi

Bajrangi Bhaijaan

फोटो: Hotstar

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का बनेगा सिक्वल

सलमान खान स्टारर फिल्म बजरंगी भाईजान का सिक्वल भी जल्दी आने वाला है। हालांकि अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि सिक्वल कबतक रिलीज किया जाएगा। आगमी जनवरी सात को रिलीज होने वाली फिल्म RRR के इवेंट में आए सलमान ने बताया कि RRR के डायरेक्टर एसएस राजामौली के लेखक पिता केवी विजयेंद्र ने बजरंगी भाईजान का सिक्वल लिख लिया है। फिल्म की स्टारकास्ट, रिलीज व अन्य जानकारियों को लेकर आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

सोम, 20 दिसम्बर 2021 - 06:25 PM / by रितिका

Tags: Salman Khan, Bajrangi bhaijan, RRR

Courtesy: ABP Live

'आरआरआर' के ट्रेलर ने तोड़ा "बाहुबली" का रिकॉर्ड

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी पैन इंडिया की फिल्म "RRR" के ट्रेलर ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। यह ट्रेलर अब तक के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला ट्रेलर बन गया है। इसने बाहुबली के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इस फिल्म में अजय देवगन, राम चरण, आलिया भट्ट और जूनियर एनटीआर जैसे सितारे नजर आने वाले है। ये फिल्म जनवरी 7, 2022 को दुनिया भर में रिलीज होगी।

मंगल, 14 दिसम्बर 2021 - 08:15 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: RRR, RRR film Release, RRR Trailer, SS RAJAMOULI

Courtesy: India TV

धमाकेदार एक्शन के साथ आपके भी रोंगटे खड़े कर देगा फिल्म 'RRR' का ट्रेलर

एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म एक पीरियड फिल्म है और इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर काम कर रहे हैं। इन सबके अलावा इस फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन जैसे बॉलीवुड सितारे भी नजर आएंगे हैं। पहले यह फिल्म जुलाई 30 को रिलीज होने वाली थी, पर अब इसे जनवरी 7, 2022 को रिलीज किया जायेगा। 

गुरु, 09 दिसम्बर 2021 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: RRR, trailer out, Release Date

Courtesy: Newstrack

फिल्म आरआरआर का "जननी" सॉन्ग हुआ रिलीज

एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म आरआरआर का तीसरा गाना नवंबर 26 को रिलीज किया गया है। फैंस को इस गाने का बेसब्री से इंतजार था। गाना रिलीज होते ही फैंस इसे सुनकर इमोशनल और देशभक्ति से ओतप्रोत हो गए है। गाने के वीडियो में स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को दर्शाया गया है। इस गाने को सिंगर एम.एम. करीम और कोरस ने गाया है। इसके लिरिक्स वरुण ग्रोवर और म्यूजिक एमएम करीम का है।

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Entertainment, Janani Song, RRR, RRR SONG RELEASE, RRR film Release

Courtesy: TV 9 Bharatvarsh

Gangubai Kathiawadi

फोटो: Oyeyeah

आगे बढ़ी आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज डेट

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावड़ी' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इस फिल्म को अगले वर्ष फ़रवरी 18 को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले इसे जनवरी छह को रिलीज करने का फैसला किया था। लेकिन फ़रवरी सात को एसएस राजमौली द्वारा निर्देशित आरआरआर को रिलीज किया जाएगा। इससे बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की टक्कर की संभावना थी। इसे देखते हुए गंगूबाई काठियावाड़ी के मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया। 

सोम, 15 नवंबर 2021 - 07:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Alia Bhatt, RRR, Sanjay Leela Bhansali, Entertainment

Courtesy: News 18 Hindi