Samsung Galaxy S22

फोटो: GSMArena.com

लॉन्च से पहले सामने आई Samsung Galaxy S22 सीरीज की जानकारी

Samsung अपनी प्रीमियम सीरीज Galaxy S22 सीरीज बहुत जल्द लॉन्च होने वाली है। 91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज में Galaxy S22, S22+, S22 Ultra नाम के समार्टफोन होंगे। Galaxy S22+ की कुछ जानकारी सामने आई है। इसकी मैन हाईलाइट इसका कैमरा होगा। इसमें 108MP का रियर कैमरा सेटअप होगा। इसकी डिस्प्ले 1750 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकती है। इसमें 4500mah की बैटरी मिलेगी और 45W की फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है।

सोम, 17 जनवरी 2022 - 02:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Samsung, samsung Galaxy s22 series, Smartphones, India

Courtesy: Zee News

Samsung Galaxy A13 and A33 5G

फोटो: 91Mobiles

भारत मे जल्द लॉन्च हो सकते हैं Samsung A13 और A33 5G स्मार्टफोन

91Mobiles की एक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung भारत में अपने नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। जो A13 और A33 5G स्मार्टफोन होंगे। यह दोनो ही बजट स्मार्टफोन होने वाले हैं। A13 में 6.5-इंच जबकि A33 में 6.4-इंच का fullHD+ डिस्प्ले हो सकता है। A13 में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जबकि A33 13MP के सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। A33 IP67 सर्टिफाइड होने की उम्मीद है।

रवि, 02 जनवरी 2022 - 08:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Samsung, samsung Galaxy A13, Technology

Courtesy: Zee News

Samsung S22 Ultra

फोटो: SamMobile

शानदार डिजाइन के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है Samsung S22 Ultra

Samsung बहुत जल्द अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung S22 Ultra लॉन्च कर सकता है। इससे जुड़े कुछ फीचर्स सामने आए हैं। इस स्मार्टफोन का डिजाइन इसका मुख्य आकर्षण होगा। यह रेक्टैंग्यूलर डिजाइन और हल्की कर्व्ड एजेज के साथ आ सकता है। पुरानी लीक्स की मानें तो इसमें 108MP का क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 512GB तक का इंटर्नल स्टोरेज भी मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को फरवरी 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। 

रवि, 19 दिसम्बर 2021 - 02:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Samsung, Samsung S Series, Samsung S22 Ultra, Samsung Smartphone

Courtesy: Zee News hindi

Samsung Galaxy A13

फोटो: Gizmochina

लॉन्च से पहले सामने आई Samsung A13 स्मार्टफोन की जानकारी

Samsung के नए स्मार्टफोन Galaxy A13 के लॉन्च होने से पहले उसकी कुछ जानकारी सामने आ गई हैं। यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy A12 का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है। इसमें 6.48-इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है। A13 में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा देखने को मिलेगा। हालांकि अभी इसकी कीमत का खुलासा नही हुआ है।

शनि, 20 नवंबर 2021 - 11:45 AM / by अजहर फारूक

Tags: Samsung, samsung Galaxy A13, India, Smartphones

Courtesy: Zee News

Samsung Galaxy A03 Core

फोटो: Gizmochina

भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A03 Core स्मार्टफोन

Samsung ने अपने बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 Core लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.5 इंच की एलसीडी HD+ डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन UNISOC SC9863A प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 8MP का सिंगल रियर कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5000mah की एक दमदार बैटरी दी गई है। इसे 2GB+32GB वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। हालांकि अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

मंगल, 16 नवंबर 2021 - 12:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Samsung, samsung Galaxy A03 Core, new launch, Smartphones

Courtesy: Zee News Hindi

Samsung galaxy watch 4 and buds 2

फोटो: NDTV

सैमसंग ने भारत मे लॉन्च की Galaxy Watch 4 और Galaxy Buds 2

सैमसंग ने अपने दो नए डिवाइस गैलेक्सी बड्स 2 और गैलक्सी वॉच 4 सीरीज को भारत मे लॉन्च कर दिया है। गैलक्सी वॉच 4, 40mm और 44mm के डायल साइज, जबकि गैलक्सी वॉच 4, 40mm और 44mm के डायल साइज के साथ आती है। इनकी शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है। वही Galaxy Buds 2 एएनसी, टू-वे स्पीकर और थ्री-माइक सिस्टम के साथ आते हैं। इसकी कीमत 11,999 रुपये रखी गई है।

शनि, 28 अगस्त 2021 - 03:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Samsung, galaxy buds 2, galaxy watch 4, India

Courtesy: Zee News Hindi

Xiaomi

फोटो: Gizmochina

पहली बार दुनिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बना शाओमी

शाओमी ने सैमसंग को पछाड़कर टॉप स्मार्टफोन ब्रांड्स की सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है। काउंटरपॉइंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक जून में शाओमी की बिक्री 26 फीसदी प्रति महीने की दर से बढ़ी है। हालांकि पूरी तिमही के आधार पर सैमसंग अभी भी नंबर एक पर है। शाओमी ने 2011 के बाद से लगभग 800 मिलियन स्मार्टफोन बेचे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक टॉप स्मार्टफोन ब्रांड्स की सूची में शाओमी पहले, सैमसंग दूसरे जबकि Apple तीसरे स्थान पर है। 

शुक्र, 06 अगस्त 2021 - 06:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Xiaomi, Samsung, business, Technology

Courtesy: Aaj Tak News

Xiaomi has become 2nd most selling smartphone company

फ़ोटो: NDTV

शाओमी बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज़्यादा स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनी

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी साल 2021 की दूसरी तिमाही में 17% हिस्सेदारी के साथ स्मार्टफोन सेलिंग के मामले में एप्पल को पछाड़ कर दुनिया में दूसरे नम्बर पर आ गई है। कैनालिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल 14%  बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे और सैमसंग 19% के साथ अभी भी पहले नम्बर पर बना हुआ है। वीवो और ओप्पो ने भी दुनिया भर में टॉप पांच स्मार्टफोन की सूची में जगह बना रखी है।

रवि, 18 जुलाई 2021 - 05:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Xiaomi, Samsung, Apple, Vivo, Oppo

Courtesy: Zee News Hindi

Samsung A22

फ़ोटो: Gadgets 360

दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ Samsung A22

Samsung Galaxy A22 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Samsung Galaxy A22 के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। यह वॉटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। भारत में इसकी कीमत 18,499 रुपये रखी गई है। इसमें 6GB रैम के साथ 128GB की मेमोरी दी गई है। इसमें 6.4-इंच HD+ Super AMOLED स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है। फोन में ओक्टा कोर प्रोसेसर भी दिया गया है।

गुरु, 01 जुलाई 2021 - 12:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Samsung, A22, Amoled, Smartphones

Courtesy: Amar ujala

Galaxy M32

फोटो: 91MOBILES

भारत में एंड्रॉइड 11 के साथ Samsung Galaxy M32 जल्द हो सकता है लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung जल्द ही भारत में Galaxy M32 लॉन्च करने जा रही है। इसकी जानकारी Galaxy M32 के सपोर्ट पेज पर जारी की गई है। हालांकि, यहां यह नहीं बताया गया है कि Galaxy M32 भारत में कब लॉन्च होगा। इस फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च करने की संभावना है। यह फोन एंड्रॉइड 11 के साथ आएगा। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम भी मिल सकता है।

बुध, 26 मई 2021 - 11:02 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Samsung, Launching, New feature, affordability

Courtesy: NavBharat Times