duck

फोटोः Hindustan

बत्तख के बच्चों का अपनी मां के पीछे तैरने का है अनोखा कारण

बत्तख के बच्चे अपनी मां के पीछे एक लाइन में तैरते हुए देखे जाते हैं। जर्नल ऑफ फ्लूइड मैकेनिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसा होने के पीछे एक अहम कारण बताया गया है। ऐसा करके बत्तख के बच्चे अपनी एनर्जी बचाते हैं। बत्तख के पानी में पैडलिंग करने से एक वेव्स बनती है जिसपर बत्तख के बच्चे आगे की ओर बढ़ते हैं। इससे वे बार-बार पैडलिंग करने से बचते हैं और ऐसे एनर्जी कम लगती है। 

रवि, 24 अक्टूबर 2021 - 08:35 PM / by Surbhi Shaw

Tags: ducklings swim, science news, Human Interest stories

Courtesy: Zee News Hindi

russian spy satellite

फोटोः MSN

आकाश में देखा गया आग का गोला: अमेरिका

अमेरिका में आकाश में लोगों द्वारा अक्टूबर 20 को एक आग के गोले को धरती की ओर आते हुए देखा गया है। इस आग के गोले के बारे में बताया जा रहा है कि यह Kosmos-2551 नाम का रूसी जासूसी सैटेलाइट था। सैटेलाइट अपनी कक्षा में वापस नहीं जा पाया जिसके कारण इसने अपना नियंत्रण खो दिया और धरती की ओर गिरने लगा एवं आग के गोले में परिवर्तित हो गया। इसके बाद वातावरण में आते ही उसके टुकड़े हो गए। 

रवि, 24 अक्टूबर 2021 - 07:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: russian spy satellite, kosmos-2551, science news

Courtesy: Zee News Hindi

 MYANMAR FOREST

फोटोः Down To Earth

म्यांमार के जंगलों में मिला 10 करोड़ वर्ष पुराने केकड़े के जीवाश्म

म्यांमार के जंगलों में पेड़ की राल से एक 10 करोड़ वर्ष पुराने केकड़े का जीवाश्म मिला है। इस संबंध में साइंस एडवांसेज जर्नल में अक्टूबर 20 को प्रकाशित किया गया है। इस जीवाश्म के बारे में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी एवं युन्नान यूनिवर्सिटी समेत विभिन्न यूनिवर्सिटी अध्ययन कर रहे हैं। इसके अध्ययन से पता चला है कि दक्षिण पूर्वी एशिया के जंगलों से अभी तक के प्राचीन जानवरों की खोज में इस जीवाश्म की खोज सबसे पुरानी है। 

शनि, 23 अक्टूबर 2021 - 08:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: crab fossil, tree resin, myanmar forest, science news

Courtesy: navbharattimes

china fast radio telescope

फोटोः AajTak

चीन में स्थित एक टेलिस्कोप द्वारा एलियंस की खोज की पुष्टि का दावा

चीन में स्थित एक नए टेलिस्कोप ने एलियंस की खोज की पुष्टि करने का दावा किया है। यह टेलिस्कोप 500 मीटर का विशालकाय एपर्चर स्फेरिकल रेडियो वाला टेलिस्कोप है जो दूसरे दुनिया के प्राणी की जानकारी जुटा सकता है। इस टेलिस्कोप को दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे संवेदनशील टेलिस्कोप माना जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस टेलिस्कोप से सबसे अधिक विकसित एलियन सभ्यता जो 400 मिलियन प्रकाश वर्ष की दूरी के भीतर मौजूद है उसका पता लगाया जा सकता है।

शनि, 23 अक्टूबर 2021 - 08:10 PM / by Surbhi Shaw

Tags: fast telescope, china telescope, aliens life, science news

Courtesy: navbharattimes

Hydrogen Car

फोटो: Lens News

वर्ष 2030 से सड़कों पर चलेंगी हाइड्रोजन ईंधन वाली गाड़ियां

वर्ष 2030 से देश और दुनिया के सड़कों पर पेट्रोल-डीजल के अलावा हाइड्रोजन ईंधन वाले बस, ट्रक एवं गाड़ियां चलने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। दुनिया में हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली गाड़ियों का सफल परीक्षण हो गया है। इसके साथ ही कई कंपनियां ऐसी गाड़ियां बनाने की कोशिश कर रही है जो हाइड्रोजन ईंधन से चलेगी। हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के मिश्रण से पैदा होने वाली बिजली से चलने वाला इंजन 1841 में ही शुरू हुआ था। 

गुरु, 21 अक्टूबर 2021 - 08:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: science news, Hydrogen fuel cell, Cars, Automobile

Courtesy: News 18 hindi

gene therapy

फोटोः ZEE News

दृष्टिहीनता के इलाज के लिए वायरस की खोज में जुटे वैज्ञानिक

यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने वेक्टर वायरस की खोज की है। इसके द्वारा जीन थेरेपी के जरिए रेटिना संबंधी परेशानियों को दूर करने की कोशिश की जाएगी। वायरस के बारे में जर्नल eLife में एक प्रकाशित हुई एक स्टडी के मुताबिक रेटिना या उसके अन्य किसी हिस्से में दिक्कत होने पर जिन थेरेपी का इस्तेमाल कर इलाज किया जाएगा। वैज्ञानिकों को दृष्टिहीनता के इलाज के लिए जिन थेरेपी से काफी उम्मीदें हैं।

गुरु, 21 अक्टूबर 2021 - 07:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: viruses, blindness, gene therapy, science news

Courtesy: AajTak news

White dwarf Star

फोटोः TV9 Bharat

वैज्ञानिकों ने रिकॉर्ड की सफेद बौने तारे की दुर्लभ घटना

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा पृथ्वी से 1,400 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित एक सफेद बौने तारे की घटना को रिकॉर्ड किया गया है। यह तारा हर 30 मिनट में किसी बल्ब की तरह ऑन और ऑफ होता है। खगोलविदों के अनुसार इससे पहले तारों का ऑन और ऑफ होने की घटना दिनों या महीनों में रिकॉर्ड किया गया था। इस घटना को डरहम यूनिवर्सिटी की टीम ने नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट के डेटा से देखा है।

बुध, 20 अक्टूबर 2021 - 05:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: White dwarf Star, switching on and off, electric bulb, science news

Courtesy: navbharattimes

Bird Flu

फोटोः Dailynews

बर्ड फ्लू के संक्रमण से समुद्री प्राणियों की मृत्यु: इंग्लैंड

इंग्लैंड के एक वाइल्डलाइफ रिहैबिलिटेशन सेंटर में बर्ड फ्लू के संक्रमण से 5 समुद्री सील्स, लोमड़ी और हंस की मृत्यु हो गई है। जिसके कारण वैज्ञानिकों को यह डर है कि बीमारी के समुद्री प्राणियों में फैलने से दुनिया में एक नई महामारी आ जाएगी। बर्ड फ्लू का संक्रमण वर्ष 2020 के आखिरी महीने में ही फैल गया था। यह इमरजिंग इंफेक्शियस डिजीज नामक जर्नल में प्रकाशित किया गया था और H5N8 वायरस के बारे में भी पता चला था।

रवि, 17 अक्टूबर 2021 - 09:30 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Bird Flu, seals died, science news, World news

Courtesy: AajTak

China Space Station

फोटोः Patrika

सबसे लंबे समय तक अंतरिक्ष मिशन का रिकॉर्ड बनाएगा चीन

चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर अक्टूबर 16 को तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री को भेजा है। यह अंतरिक्ष यात्री छह महीने तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहकर सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाएंगे। इस मिशन के लिए यात्रियों को शेनजो-13 अंतरिक्ष यान द्वारा लांग मार्च-2 एफ वाहन के साथ भेजा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अंतरिक्ष यान छह घंटे में चीन के अंतरिक्ष स्टेशन तियान तक पहुंच जाएगा। इस मिशन में एक महिला यात्री भी शामिल है। 

शनि, 16 अक्टूबर 2021 - 02:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Chinese Astronauts, astronauts spend six months, chinese space station, science news

Courtesy: navbharattimes

Signal From Space

फोटोः AajTak

आकाशगंगा से आ रहे हैं ज्यादा ध्रुवीकरण वाले असामान्य रेडियो सिग्नल

खगोलविदों ने आकाशगंगा के केंद्र से आ रहे एक असामान्य रेडियो सिग्नल की खोज की है। शोधकर्ताओं के मुताबिक यह तरंगे किसी भी रेडियो स्रोत के पैटर्न जैसी नहीं है। सिडनी यूनिवर्सिटी की प्रेस रिलीज में प्रमुख लेखक ज़िटेंग वांग ने जानकारी दी है कि इन नई तरंगो में बहुत ज्यादा ध्रुवीकरण शामिल है। विशेषज्ञों की अंतरराष्ट्रीय टीम ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में CSIRO के ASKAP रेडियो टेलीस्कोप द्वारा इसके… read-more

गुरु, 14 अक्टूबर 2021 - 03:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: mysterious radio waves, Milky way, scientist discover, science news

Courtesy: Navbharat Times