Redmi Note 11T 5G में होगी 33 वाट की फास्ट चार्जिंग, कंपनी ने की पुष्टि
Redmi Note 11T 5G नवंबर 30 को भारत मे लॉन्च होने वाला है। यह Redmi Note 11 सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसमें 33 वाट की फास्ट चार्जिंग की पुष्टि की है। इसमें 6.6-इंच की FullHD+ LCD स्क्रीन दी गई है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी देखने को मिलेगा।
Tags: Redmi Note 11T 5G, Redmi, India, Smartphones
Courtesy: Zee News
लॉन्च से पहले सामने आई Vivo V23e स्मार्टफोन की जानकारी
Vivo के नए स्मार्टफोन V23e 5G के लॉन्च से पहले कुछ लीक्स सामने आई हैं। यह स्मार्टफोन अगले हफ्ते लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही इसके दो वैरिएंट लॉन्च किये जायेंगे। 4G वैरिएंट में 50MP का और 5G वैरिएंट में 44MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। दोनों ही वैरिएंट में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। हालांकि अभी इसकी कीमत का खुलासा नही हुआ है।
Tags: Smartphones, Vivo, vivo v23e 5G, India
Courtesy: Amar Ujala
भारत मे अलग नाम से लॉन्च होगा OnePlus 9RT स्मार्टफोन
OnePlus 9RT को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। अब इसको लेकर कुछ लीक्स सामने आई हैं। इन लीक्स के मुताबिक भारत मे यह स्मार्टफोन OnePlus RT के नाम से लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है। यह स्मार्टफोन 6.62-इंच के E4 OLED डिस्प्ले के साथ आएगा। जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 65W की फ़ास्ट चार्जिंग मिलेगी।
Tags: oneplus, OnePlus 9RT, Oneplus RT, Smartphones
Courtesy: Zee News
लॉन्च से पहले सामने आई Samsung A13 स्मार्टफोन की जानकारी
Samsung के नए स्मार्टफोन Galaxy A13 के लॉन्च होने से पहले उसकी कुछ जानकारी सामने आ गई हैं। यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy A12 का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है। इसमें 6.48-इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है। A13 में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा देखने को मिलेगा। हालांकि अभी इसकी कीमत का खुलासा नही हुआ है।
Tags: Samsung, samsung Galaxy A13, India, Smartphones
Courtesy: Zee News
JioPhone Next को टक्कर देने आ रहा है Infinix Smart 5 Pro स्मार्टफोन
Infinix ने अपना बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 5 Pro भारत मे लॉन्च करने का एलान किया है। इसके एलान के बाद माना जा रहे है कि यह स्मार्टफोन सीधे JioPhone Next को टक्कर देगा। इसकी कीमत लगभग 6,000 रुपये के करीब हो सकती है। इसमें UNISOC SC9863A चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा।
Tags: JioPhone Next, infinix Smart 5 Pro, India, Smartphones
Courtesy: Zee News
भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A03 Core स्मार्टफोन
Samsung ने अपने बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 Core लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.5 इंच की एलसीडी HD+ डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन UNISOC SC9863A प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 8MP का सिंगल रियर कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5000mah की एक दमदार बैटरी दी गई है। इसे 2GB+32GB वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। हालांकि अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।
Tags: Samsung, samsung Galaxy A03 Core, new launch, Smartphones
Courtesy: Zee News Hindi
OnePlus लॉन्च करने वाला है Nord 2 x PAC-MAN एडिशन स्मार्टफोन
OnePlus बहुत जल्द एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। यह एक लिमिटेड एडिशन फोन होगा। लीक्स की माने तो यह OnePlus Nord 2 x PAC-MAN हो सकता है। OnePlus की ओर से भी इसकी कीमत सामने आ गई है। यह भारत मे 37,999 रुपये में मिलेगा। हालांकि इसके अलावा कंपनी ने इसकी और कोई जानकारी साझा नही की है। लेकिन इसके कुछ फोटो भी लीक हो गए हैं।
Tags: oneplus, Smartphones, OnePlus Nord 2 x pac-man, India
Courtesy: Zee News
देश में जल्द लॉन्च हो सकता है रेडमी का 5जी स्मार्टफोन
रेडमी का नया स्मार्टफोन Redmi Note 11T 5G को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को नवंबर 30 को लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी और 33W का चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फिलहाल इसकी कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है। कंपनी ने भी अभी इसके लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Tags: Redmi, Smartphones, new launch, Technology
Courtesy: Zee News Hindi
जल्द लॉन्च हो सकता है Motorola का Moto G Power स्मार्टफोन
Motorola इन दिनों भारतीय बाजार में बहुत सारे स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। अब Motorola के एक और स्मार्टफोन Moto G Power की लीक्स सामने आई हैं। इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच का एक HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें 50MP का डुअल कैमरा सेटअप होगा। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के हेलियो G37 प्रोसेसर पर चलेगा। इसके साथ ही फोन में 5000mah की बड़ी बैटरी भी मिलेगी।
Tags: Motorola, Smartphones, moto g power, 50 MP Camera
Courtesy: Zee News
भारत में लॉन्च हुआ लावा अग्नि 5जी स्मार्टफोन
भारत में लावा अग्नि 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और और एक डुअल एलईडी फ़्लैश भी दिया गया है। इसकी स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा दी गई है। लावा अग्नि 5जी किसी भी भारतीय ब्रांड का पहला 5जी स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन की बिक्री नवंबर 11 से शुरू होगी।
Tags: Lava Agni 5G, Smartphones, new launch, Technology
Courtesy: Zee News Hindi