Sirisha Bandla

फोटो: News Bugz

अंतरिक्ष की यात्रा पर जाएंगी आंध्र प्रदेश की सिरिशा बांदला

आंध्र प्रदेश के गुंटूर की रहने वाली और वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के गवर्नमेंट अफेयर्स एण्ड रिसर्च ऑपरेशन्स की उपाध्यक्ष सिरीशा बांदला 11 जुलाई को अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगी। रिचर्ड ब्रैनसन की स्पेस कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक की छह सदस्यीय टीम 11 जुलाई को अंतरिक्ष यान वर्जिन ऑर्बिट में बैठ अंतरीख यात्रा पर जाएगी। सिरिशा ने अपने ट्वीट के जरिए अपनी अंतरिक्ष… read-more

रवि, 04 जुलाई 2021 - 12:02 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Space, Sirisha Bandla, virgin galactic, Space Travel

Courtesy: Amar Ujala

Jeff Bezos

फोटो: The Guardian

भाई संग स्पेस में जाएंगे अमेजन के संस्थापक ज़ेफ बेजोस

अमेजन के संस्थापक ज़ेफ बेजोस अपने भाई मार्क बेजोस के साथ जुलाई 20 को अंतरिक्ष में जाएंगे। बेजोस ने ऐलान किया है कि अगले महीने जब उनकी रॉकेट कंपनी ब्लू ओरिजिन अपनी पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान भेजेगी तब वे भी अपने भाई के साथ अंतरिक्ष में जाएंगे। बेजोस ने कहा, 'मैं पांच साल का था, तब से अंतरिक्ष में जाने का सपना देख रहा था और जुलाई 20 को नए एडवेंचर पर अपने जिग्री दोस्त(भाई) के साथ निकलूंगा'।

मंगल, 08 जून 2021 - 10:35 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Jeff Bezos, Amazon, space Adventures, Space

Courtesy: Bhaskar

international space station

फोटो: The Conversation

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के रोबोटिक आर्म से टकराया मलबा

अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन की रॉबोटिक आर्म से अंतरिक्ष में चक्कर लगा रहे मलबे का एक टुकड़ा टकरा गया है। कनाडा की स्‍पेस एजेंसी ने इसकी जानकारी दी। स्पेस एजेंसी के अनुसार मलबा रॉबोटिक आर्म के थर्मल ब्‍लैंकेट से टकराया था। इस रोबोटिक आर्म को कना़डा ने ही बनाया था, इसे मार्च 12, 2001 को पहली बार स्‍पेस स्‍टेशन से जोड़ा गया था। हालांकि रॉबोटिक आर्म पर कोई खास असर नहीं पड़ा है और ये सही तरीके से काम कर रही है।

बुध, 02 जून 2021 - 11:45 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Space, International Space Station, Damage, Canada

Courtesy: Jagran

china launches first module of future space station

फोटो: Aerotime

तीन महीने के लिए तीन अंतरिक्ष यात्री जाएंगे नए स्पेस स्टेशन: चीन

चीन ने मई 31 को तीन महीने के लिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों को नए स्पेस स्टेशन पर भेजने की घोषणा की है। ग्लोबल टाइम्स के अनुसार तियांझू-2 को चीन ने पहले अंतरिक्ष केंद्र की आपूर्ति मिशन के लिए लांच कर दिया है। तकनीकी कारणों की वजह से इसे एक महीने की देरी से लांच किया गया है। गौरतलब है कि, इसी महीने चीन ने मंगल ग्रह की सतह पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की है।

सोम, 31 मई 2021 - 03:32 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: China, Space, Mars, Astronaut

Courtesy: Jagran News

Perseverance Rover

फोटो: UC Berkeley News

मंगल ग्रह पर नासा को मिली रहस्यमयी पत्थरों की चट्टान

अमेरिकी स्पेस एजेंसी के पर्सिवियरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर मिले दुर्लभ पत्थरों की तस्वीरें भेजी हैं। इन तस्वीरों में 45 किमी चौड़े जेजेरो क्रेटर पत्थर की चट्टान को देखा जा सकता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि इस जगह पर अरबों साल पहले  झील और नदी का डेल्टा रहा होगा। ऐसा माना जा रहा है कि 2031 तक इन पत्थरों के सैंपल धरती पर लाये जाएंगे। नासा के इस रोवर ने फरवरी 19 को मंगल ग्रह की सतह पर लैंडिंग की थी।

बुध, 19 मई 2021 - 05:20 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: NASA, Mars Mission, America, Space

Courtesy: Jagran News

China

फोटो: Alazeera

चीन ने मंगल पर 'यान चुरोंग' की लैंडिंग करवाकर हासिल की उपलब्धि

चीन ने मंगल ग्रह की सतह पर यान चुरोंग की सॉफ्ट लैंडिंग करवाकर बता दिया कि तकनीकी दृष्टि से वह काफी मजबूत है। चीन इस लैंडर का वजन 5 टन है। इतने वजन के साथ इस लैंडर की मंगल की सतह पर सफलतापूर्वक उतारना वास्‍तव में एक उपलब्धी है। यह लैंडर कई तरह के वैज्ञानिक उपकरणों से लैस है। वैज्ञानिकों को उम्‍मीद है कि ये तीन महीने तक सक्रिय रहेगा। ये मंगल के… read-more

सोम, 17 मई 2021 - 08:50 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: China, Mars Planet, Space, goals

Courtesy: Dainik Jagran

Space Junk

फोटो: Govtech.com

अंतरिक्ष में फैले कबाड़ को खत्म करेगा जापानी चुंबकीय उपग्रह

जापान ने अंतरिक्ष में फैले कबाड़ को खत्म करने के लिए एक चुंबकीय उपग्रह को मार्च 20 की सुबह 6:07 बजे कजाकिस्तान से लॉन्च किया है। इस सेटेलाइट का नाम ईएलएसए-डी रखा गया है जिसे 2013 में जापानी फर्म स्ट्रॉस्केल ने बनाया है। बता दें, अंतरिक्ष में करीब नौ हजार दो सौ टन कचरा है जिसमे से ज्यादातर अंतरिक्षयान के टूटे हुए हिस्से हैं। पृथ्वी के ऊपर फैले इस कचरे से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। ये अंतरिक्ष में कचरे की मात्रा बताकर उन्हें साफ करने के बाद… read-more

रवि, 21 मार्च 2021 - 08:40 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Satellite, Japan, Kazakhstan, Space

Courtesy: News18