फोटो: India TV News
टी20 विश्व कप 2022: आईसीसी ने की विश्व चैंपियन के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा
ICC ने आगामी मार्की इवेंट के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा कर दी है। ICC ने घोषणा की है कि नवंबर 13 को मेलबर्न में होने वाले पुरुष T20 विश्व कप 2022 में जीतने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर की राशि मिलेगी। उपविजेता को आधी राशि मिलेगी। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें विश्व चैंपियनशिप के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। विजेताओं और उपविजेताओं के अलावा सेमीफाइनलिस्ट को भी $5.6 मिलियन के कुल पुरस्कार पूल से $… read-more
Tags: t20 world cup 2022, ICC, announces, prize money
Courtesy: ABP Live
फोटो: Navbharat times
टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर, रविंद्र जडेजा ने घुटने की सर्जरी के बाद शुरू की रिकवरी, ट्विटर पर साझा की तस्वीर
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने की सर्जरी के बाद आगामी टी20 विश्व कप 2022 से बाहर हो गए हैं। जडेजा अब धीरे धीरे अब घुटने की सर्जरी के बाद ठीक हो रहे है। जडेजा घुटने में चोट लगने के कारण एशिया कप 2022 के समय टीम से बाहर हो गए थें। महाद्वीपीय टूर्नामेंट के दौरान जडेजा के घुटने में चोट लग गई थी। जडेजा ने ट्विटर पर अपने रिकवरी की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा: 'Restart'....
Tags: t20 world cup 2022, ruled out, Ravindra Jadeja, Recovery, knee surgery
Courtesy: Latestly News
फोटो: India TV English
टी20 विश्व कप 2022 के लिए आयरलैंड ने की अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा
क्रिकेट आयरलैंड ने आज अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जो अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेगी। टीम का नेतृत्व बल्लेबाज एंड्रयू बालबर्नी करेंगे और सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग के पास डिप्टी चार्ज होगा। इन दो खिलाड़ियों के अलावा, 15 सदस्यीय टीम में गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल और सिमी सिंह जैसे अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। बता दें कि, सुपर 12 तक पहुँचने के लिए… read-more
Tags: t20 world cup 2022, Ireland, announce, squad
Courtesy: India TV Hindi
फोटो: India TV News
टी20 विश्व कप 2022 के लिए न्यूजीलैंड ने की अपनी विश्व कप टीम की घोषणा
ब्लैककैप्स ने आगामी टी 20 विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। कीवी टीम के पास केन विलियमसन के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम है। न्यूजीलैंड ने 2021 में टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड के केंद्रीय अनुबंध से बाहर हुए ट्रेंट बोल्ट और जिमी नीशम को भी विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। टीम के कप्तान के रूप में केन विलियमसन का यह तीसरा टी20 विश्व कप होगा।
Tags: t20 world cup 2022, New Zealand, announce, squad
Courtesy: India TV
फोटो: Latestly
लांच हुई T20 World Cup 2022 के टीम इंडिया की नई जर्सी
अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी सितंबर 18 को लॉन्च किया गया। इस नयी जर्सी को स्काई ब्लू और डार्क ब्लू के मिलेजुले मिश्रण से बनाया गया है। जर्सी के कंधों से लेकर बाजू तक डार्क शेड है दिया गया है साथ ही फ्रंट में स्काई ब्लू शेड दिया गया है। इस नयी जर्सी को ऑफिशियल किट पार्टनर एमपीएल स्पोर्ट्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट पर लॉन्च… read-more
Tags: t20 world cup 2022, TEAM INDIA, New Jersey, Launched
Courtesy: India TV
फोटो: India TV News
टी20 विश्व कप 2022: विश्व कप के लिए हुई अफगानिस्तान टीम की घोषणा
अफगानिस्तान ने आज ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम का नेतृत्व ऑलराउंडर मोहम्मद नबी करेंगे। 2022 टी20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान की टीम- मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, रहमनुल्लाह गुरबाज़, नजीबुल्लाह ज़दरान, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, दरवेश रसूली, फरीद अहमद, फज़लहक फारूकी, हजरतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, क़ैस… read-more
Tags: Afghanistan, announce, squad, t20 world cup 2022
Courtesy: ABP Live
फोटो: Hindustan
टी20 वर्ल्ड कप के लिए हुई वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, बाहर हुए रसेल, नरेन
वेस्टइंडीज ने आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए सितंबर 14 को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। एक जहां निकोलस पूरन कप्तान के रूप में अपने पहले विश्व कप में टीम का नेतृत्व करेंगे, वहीं रोवमैन पॉवेल को उप-कप्तान के रूप में नामित किया गया है। इसके अलावा दो अनकैप्ड खिलाड़ी यानिक कारिया और रेमन रीफर पदार्पण करेंगे। वहीं स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल और सुनील नरेन टीम से बाहर हो गए हैं।
Tags: t20 world cup 2022, West Indies, announces, squad
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: Punjab Kesari
टी20 विश्व कप 2022: नामीबिया ने की विश्व कप के लिए टीम की घोषणा
नामीबिया ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में 16 सदस्य हैं और इसका नेतृत्व गेरहार्ड इरास्मस करेंगे। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण भी है। दक्षिणी अफ्रीकी राष्ट्र मार्की इवेंट के लिए अपने दस्ते का नाम रखने वाला छठा देश बन गया। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीमों की… read-more
Tags: t20 world cup 2022, Namibia, announce, squad
Courtesy: India TV News
फोटो: Latestly
टी20 वर्ल्ड कप के लिए हुई सभी 16 टीमों की घोषणा
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हिस्सा लेने वाली टीमों की घोषणा कर दी गई है। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में पहले ही 14 टीमों ने अपनी जगह बना ली थी। नीदरलैंड और जिम्बाब्वे ने भी अब क्वालिफायर टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंचकर टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। नीदरलैंड, जिम्बाब्वे के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, नामीबिया,… read-more
Tags: t20 world cup 2022, teams, decided, Netherlands, Zimbabwe
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: ESPNcricinfo
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का शेड्यूल जारी, इस दिन खेला जाएगा पहला मुकाबला
आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तारीखों का एलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर 16 से नवम्बर 13 तक खेला जाएगा। पिछली बार की तरह इस बार भी इसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी। पहले राउंड-1 के मुकाबले खेले जाएंगे। उसके बाद सुपर-12 के मुकाबले शुरू होंगे। सुपर-12 के लिए दो ग्रुप बनाये गए हैं। ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान तो वहीं ग्रुप-2 में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश को जगह मिली है।
Tags: ICC, t20 world cup 2022, Australia, India
Courtesy: TV9 Bharatvarsh