First Facetoface

फोटो: Shortpedia

तालिबान ने पहली आमने-सामने की बातचीत में अमेरिका को दी शासन को अस्थिर ना करने की चेतावनी

सैनिकों की वापसी के बाद से पहली आमने-सामने की बातचीत में, तालिबान ने वाशिंगटन को शासन को अस्थिर करने के लिए कुछ भी करने के खिलाफ चेतावनी दी है। तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने कहा, "अफगानिस्तान के साथ अच्छे संबंध सभी के लिए अच्छे हैं। अफगानिस्तान में मौजूदा सरकार को कमजोर करने के लिए कुछ भी नहीं किया जाना चाहिए जिससे लोगों को परेशानी हो।" अमेरिका अफगानिस्तान को कोविड -19 टीकाकरण में मदद करेगा।

रवि, 10 अक्टूबर 2021 - 10:50 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Taliban, संयुक्त राज्य अमेरिका, first facetoface

Courtesy: NDTV India

wangyi

फोटोः Patrika

ग्लोबल काउंटर टेरेरिज्म फोरम की बैठक में चीन ने आतंकवाद के खिलाफ उठाई आवाज

चीन ने ग्लोबल काउंटर टेरेरिज्म फोरम की 11वीं बैठक में आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई है। टेरेरिज्म फोरम की इस बैठक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी शामिल हुए थे। उन्होंने दुनिया से आतंकवाद पर दोहरा मापदंड छोड़ने का निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद सिर्फ आतंक का प्रचार करता है। आतंकवाद को गुड-बैड में नहीं बांटा जा सकता। आतंकवाद एक बाघ की तरह है जो अपने पालने वाले को भी खा जाती है।

शनि, 09 अक्टूबर 2021 - 06:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Terrorism, china news, Taliban, Pakistan

Courtesy: News Nation tv

Passport Office

फोटो: Al Jazeera

तालिबान सरकार पर नहीं है नागरिकों को भरोसा, पासपोर्ट ऑफिस के बाहर बढ़ी भीड़: अफगानिस्तान

अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार ने कई महीनों के बाद दोबारा पासपोर्ट ऑफिस खोलने की इजाजत दी है। एक बार फिर नागरिक पासपोर्ट बनवा पाएंगे। इस आदेश के बाद काबुल स्थित पासपोर्ट ऑफिस के बाहर हजारों लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। पहले से आवेदन किए हुए पासपोर्ट लेने और नए आवेदन करने लोग पहुंच रहे है। तालिबानी सरकार ने अक्टूबर पांच को पासपोर्ट ऑफिस खोलने का फैसला किया था।

गुरु, 07 अक्टूबर 2021 - 12:50 PM / by रितिका

Tags: Taliban, Afghanistan, Passport

Courtesy: ABP News

Isi Chief general

फोटो: The Print

आईएसआई चीफ के पद से हटाए गए जनरल फैज़ हमीद

अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने में मदद करने वाले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के चीफ जनरल फैज़ हमीद को इस पद से हटा दिया गया है। वहीं उनकी जगह अब जनरल नदीम आईएसआई के नए चीफ होंगे। बताया जा रहा है कि फैज़ हमीद बीते महीने पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा की इजाज़त के बिना काबुल गए थे। जनरल कमर और फैज़ हमीद के बीच पहले से ही मदभेद थे।

गुरु, 07 अक्टूबर 2021 - 10:10 AM / by अजहर फारूक

Tags: Afghanistan, Taliban, ISI, Pakistan

Courtesy: Dainik Bhaskar

Taliban

फोटोः BBC

मस्जिद पर धमाके के बाद तालिबान ने नष्ट किया आतंकवादी समूह का ठिकाना

काबुल के ईदगाह मस्जिद में हुए बम धमाके के बाद तालिबान ने कार्रवाई करते हुए अक्टूबर 4 को इस्लामिक स्टेट-खुरासान (आईएस-के) को नष्ट कर दिया। खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ये काबुल के उत्तरी उपनगर-पुलिस जिला 17 में स्थित एक आतंकवादी समूह का ठिकाना था। इस ठिकाने को नष्ट करने में तीन लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबाक बम धमाके के समय तालिबान के अधिकारी जबीउल्लाह मुजाहिद की मां के शोक समारोह के लिए लोग जमा हुए थे।

सोम, 04 अक्टूबर 2021 - 09:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Taliban, moque attack, Kabul, isk

Courtesy: News Nation TV

Kabul Blast

फोटो: Dawn

अफगानिस्तान में मस्जिद के गेट पर हुआ बम धमाका

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्ज़े के बाद लगातार बम विस्फोट के मामले सामने आये हैं। अब अक्टूबर 3 को काबुल में ईदगाह मस्जिद के दरवाजे पर एक बम धमाका हुआ है। इस धमाके में बहुत बड़ी संख्या में लोगो की मौत हुई है। माना जा रहा है कि इस धमाके के पीछे तालिबान के सबसे बड़े दुश्मन ISIS-K  का हाथ हो सकता है। इस धमाके की जानकारी तालिबानी प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने ट्वीट कर दी है।

सोम, 04 अक्टूबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Afghanistan, Taliban, ISIS-K, bomb blast

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

taliban

फोटोः Bebak Post

फांसी और अंगों को काटने की सजा होगी लागू: अफगानिस्तान

अफगानिस्तान में तालिबान के संस्थापकों में से मुल्ला नूरुद्दीन तुराबी ने न्यूज एजेंसी एपी से कहा है कि देश में फांसी और अंगों को काटने की सजा दोबारा लागू की जाएगी। उन्होंने यह सजा सावर्जनिक स्थानों पर न देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इस्लाम का पालन करने और कुरान के आधार पर अपने कानून बनाए जाएंगे। उन्होंने साफ किया कि अपने नियम वो खुद बनाएंगे। इस पर उन्हें दुनिया की टिप्पणी नहीं चाहिए।

शनि, 25 सितंबर 2021 - 07:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: strict punishments, Afghanistan, Taliban

Saarc Meeting

फोटो: The Diplomatist

सार्क बैठक में तालिबान को शामिल कराना चाहता था पाकिस्तान, रद्द हुई बैठक

अफगानिस्तान में तालिबानी सत्ता को स्थापित कराने में अहम भूमिका निभाने वाला पाकिस्तान अब उसे वैश्विक मंचों पर भी एंट्री दिलाना चाहता है। पाकिस्तान सितंबर 25 को न्यूयॉर्क में होने वाली सार्क देशों की बैठक में तालिबान को शामिल कराना चाहता था। हालांकि सार्क के अन्य सदस्य देशों ने पाकिस्तान की इस मांग का कड़ा विरोध किया और आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद सार्क देशों की होने वाली इस बैठक को रद्द कर दिया गया है। 

बुध, 22 सितंबर 2021 - 02:20 PM / by रितिका

Tags: SAARC, India, Pakistan, Taliban

Courtesy: NDTV

Zabihullah Mujahid

फोटोः Amar Ujala

तालिबान ने समावेशी सरकार बनाने की बात पर दिया अपना बयान

कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान द्वारा कहा गया था कि अफगानिस्तान सरकार में सभी समुदायों के प्रतिनिधित्व के लिए समावेशी सरकार बननी चाहिए। इस बात पर तालिबान के प्रवक्ता और उप सूचना मंत्री जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि किसी देश को यह हक नहीं है कि अफगानिस्तान में समावेशी सरकार की स्थापना करने की बात कहे। पाकिस्तान के अलावा भी कई देशों द्वारा यह बात कही गई थी। 

मंगल, 21 सितंबर 2021 - 04:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Afghanistan, Taliban, World

Javed Akhtar

फोटो: DNA India

जावेद अख्तर ने की तालिबान के महिला विरोधी फरमान की निंदा

अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के बाद महिलाओं के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब काबुल के मेयर ने सभी कामकाजी महिलाओं को घर में रहने को कहा है। इसे लेकर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि सभी महत्वपूर्ण मुस्लिम निकाय इसकी निंदा करेंगे, क्योंकि यह उनके धर्म के नाम पर किया जा रहा है। वे सभी कहां हैं जो कल तक तीन तलाक के बचाव में नारे… read-more

सोम, 20 सितंबर 2021 - 02:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Afghanistan, Taliban, Javed Akhtar, Twitter

Courtesy: Amar Ujala NEWS