Himachal Pradesh Vaccination

फोटो: The New Indian Express

किन्नौर में हुआ 100% वैक्सीनेशन: हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 100% वैक्सीनेशन हो गया है। ये नया रिकॉर्ड बनाने वाला किन्नौर देश का पहला जिला बना है। यानी यहां हर व्यक्ति को कोविड के दोनों डोज लगाए जा चुके है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि सभी लोग जो कोविड वैक्सीन लगवाने के योग्य थे उन्हें दोनों डोज लगाई जा चुकी है। मेडिकल स्टाफ की लगातार मेहनत से सुनिश्चित हुआ है कि कोई व्यक्ति बिना वैक्सीन के न रहे।

गुरु, 14 अक्टूबर 2021 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Himachal Pradesh, Cocina virus, Vaccination, Health

Courtesy: ABP News

Vaccination

फोटो: Times Now News

सभी स्टाफ को अक्टूबर 15 तक लगेगा टीका, बिना वैक्सीन के शिक्षकों को अनुमति नहीं: दिल्ली

दिल्ली में सरकार द्वारा स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोला गया। कोरोना से सुरक्षा के मद्देनज़र शिक्षा निदेशालय, दिल्ली ने स्कूल स्टाफ के टीकाकरण के लिए नए आदेश जारी किए हैं। शिक्षा निदेशालय ने अपने हालिया आदेशों में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि सभी शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी जो अक्टूबर 15, 2021 तक टीकाकरण नहीं करवाएंगे, उन्हें स्कूल परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

गुरु, 30 सितंबर 2021 - 11:50 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, delhi schools, Vaccination

Courtesy: Amarujala News

Vaccine Express Vehicles

फोटो: Times Now News

झारखंड सरकार ने टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए लांच लिए 60 वैक्सीन एक्सप्रेस वाहन

झारखंड सरकार ने सितंबर 28 को राज्य में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए 60 वैक्सीन एक्सप्रेस वाहनों की शुरुआत की। इन 'वैक्सीन एक्सप्रेस' वाहनों को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, जिसका उद्देश्य प्रति दिन लगभग 12,000 लोगों को टीकाकरण करना था। राज्य के सभी 24 जिलों के लिए लॉन्च किए गए, ये वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में घूमेंगे और आवश्यकता के अनुसार अन्य क्षेत्रों में तैनात किए जाएंगे।

बुध, 29 सितंबर 2021 - 09:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jharkhand, 60 vaccine express vehicles, Vaccination

Courtesy: Aajtak News

Corona Vaccination

फोटो: Newstrack

देश में हुआ 81 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में युद्धस्तर पर चलाये जा रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 81 करोड़ से अधिक वैक्सीन सप्लीमेंट दिए जा चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सितंबर 20 की शाम 7 बजे तक देश भर में 85.68 लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई। सरकार ने कहा है, ''ऐतिहासिक उपलब्धि के तौर पर भारत का कोरोना टीकाकरण अभियान 81 करोड़ मील का पत्थर (81,73) को पार कर गया है।

मंगल, 21 सितंबर 2021 - 12:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, Vaccination, India

Courtesy: Jagran News

Covid-19

फोटोः Business Line

देश में एक दिन में मिले कोरोना के 30,570 नए मामले

देश में केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सितंबर 16 को कोरोना संक्रमण के 30,570 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 38,303 है। वहीं देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3,42,923 हो गई है। देश में अब तक कुल 3,25,60,474 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक 76 करोड़ 57 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 

गुरु, 16 सितंबर 2021 - 12:01 PM / by Surbhi Shaw

Tags: India, Covid-19, new cases, Vaccination

Covid-19

फोटोः The Indian Express

देश में एक दिन में मिले कोरोना के 27,176 नए मामले

देश में केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सितंबर 15 को कोरोना संक्रमण के 27,176 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कोरोना से 38 हजार लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 3,51,087 रह गई है। वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट अब 2% और डेली पॉजिटिविटी रेट 1.69% तक हो गया है। देश में अब तक 75.89 करोड़ लोगों का टीकाकरण भी हो चुका है।

बुध, 15 सितंबर 2021 - 11:20 AM / by Surbhi Shaw

Tags: India, coronavirus cases, corona update, Vaccination

Vaccination

फोटो: The News Minute

सितंबर 7 को देश में हुआ एक करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण

भारत में कोरोना के खिलाफ जंग में बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान जारी है। टीकाकरण अभियान के तहत देश में सितंबर सात को 1,05,76,911 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। देश में अब तक 69.68 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। देश में अब तक 53,29,27,201 लाभार्थियों को कोरोना टीके की पहली डोज जबकि 16,39,69,127 लोगों को दूसरी डोज… read-more

मंगल, 07 सितंबर 2021 - 11:01 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Coronavirus, Covid-19, Vaccination, National

Courtesy: NDTV News

Vaccination

फोटो: Unicef.Org

वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए इस राज्य में सख्त हुए अधिकारी

कर्नाटक में, चामराजनगर जिले के उपायुक्त एमआर रवि ने टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल के तहत 'टीकाकरण नहीं, राशन नहीं' नाम से एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जिले में राशन सुविधा का फायदा ले 2.9 लाख बीपीएल और अंत्योदय कार्डधारकों को आवश्यक रूप से वैक्सीन लेने होगी। सितंबर एक को जारी रिपोर्ट के मुताबिक सूबे में मंगलवार को संक्रमण के 1,217 नए मामले दर्ज किए गए।

बुध, 01 सितंबर 2021 - 05:05 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Karnataka, Vaccination, chamraj nager

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

covid-19 vaccine

फोटोः The Financial Express

अगस्त 31 को देश में बना एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड

भारत ने कोरोना टीकाकरण अभियान में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। अगस्त 31 को देश भर में कोरोना के 1.31 करोड़ टीके लगाए गए। यह भारत में एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का आंकड़ा है। टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोरोना टीके की 65 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। इसी के साथ देश में औसत टीकाकरण 50 लाख का आंकड़ा पार कर चुका है। देश में काफी बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान जारी है। 

बुध, 01 सितंबर 2021 - 02:05 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Coronavirus, Covid-19, Vaccination, National

Covid-19

फोटोः DNA India

पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए कोरोना के 41,965 नए मामले

देश में सितंबर एक को कोरोना वायरस के 41,965 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 33,964 लोग ठीक भी हुए हैं, जबकि 460 लोगों की मौत हो गई। नए मामले बढ़ने के कारण सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,78,181 हो गई है। वहीं अब साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.58 और डेली पॉजिटिविटी दर 2.61 प्रतिशत हो गया है। देश में अब तक 65 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है।   

बुध, 01 सितंबर 2021 - 01:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Covid- 19, Coronavirus, Vaccination, National