monsoon kerala

फोटो: Mathrubhumi English

भारत में केरल पहुंचा मॉनसून, तीन दिन पहले हुई बारिश

इस वर्ष भारत में मॉनसून तय समय से तीन दिन पहले आ गया है। ये जानकारी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने देश में दस्तक दे दी है। आमतौर पर देश में मॉनसून जून एक को आता है मगर इस वर्ष मॉनसून मई 29 को ही आ गया है। ये सामान्य से तीन दिन पहले केरल पहुंच चुका है। हालांकि मौसम विभाग ने केरल में मई 27 को मॉनसून आने की बात कही थी।

सोम, 30 मई 2022 - 09:45 AM / by रितिका

Tags: IMD, weather forecast, weather update

Courtesy: News 18

Heavy Rainfall

फोटो: India TV News

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, आंधी-तूफान; उड़ानें प्रभावित, तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह तेज आंधी और ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। तेज हवाओं के प्रभाव से कुछ इलाकों में पेड़ उखड़ गए। आंधी के जबरदस्त प्रभाव से  पूरे एनसीआर में तापमान में भारी गिरावट देखी गई। IMD के अनुसार, आज सुबह 5:40 से 7 बजे के बीच तापमान 11 डिग्री सेल्सियस गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर भी खराब मौसम… read-more

सोम, 23 मई 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, heavy rains, Thunderstorm, weather update, IMD, Flights

Courtesy: Enavabharat

Weather Forecast

फोटो: Hindi News

दिल्ली, यूपी, पंजाब, अन्य राज्यों को अगले 3 दिनों में हीटवेव से राहत मिलने की संभावना: आईएमडी

भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में अगले तीन दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है, साथ ही पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान पूरे उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की भविष्यवाणी… read-more

रवि, 22 मई 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, heatwave, rain

Courtesy: Navbharat Times

Delhi Weather Updates

फोटो: Zee News

दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का कहर जारी, अधिकतम तापमान 49 डिग्री के पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मई 15 को अधिकतम तापमान 49 डिग्री के निशान को पार कर गया। इसके अलावा नज़फगढ़ में पारा 48.8 और रोहतक में 48.3 दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज मई 16 को धूल भरी आंधी या गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। राजस्थान के भी कई राज्यों में गर्मी के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोम, 16 मई 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, IMD, heatwave, Delhi

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Weather Forecast

फोटो: Zee News

IMD ने की कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार (9 मई, 2022) को उत्तर पश्चिम, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है। भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने कहा कि मंगलवार शाम को तटीय ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बुधवार को स्थिति बदल जाएगी।

मंगल, 10 मई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, IMD, rainfall, heatwave, Delhi

Courtesy: The News Ocean

Heatwave

फोटो: News 18

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में फिर से बढ़ेगा तापमान: IMD

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलावा कई राज्यों में बारिश और आंधी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। अब मौसम विभाग ने मई 9 से भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान पश्चिमी क्षेत्र और मध्य भारत के कई राज्यों में भीषण लू चलेगी। देश के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के कई राज्यों में मई 9 से अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। 

सोम, 09 मई 2022 - 03:35 PM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, imd alerts, heat wave

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Weather Forecast

फोटो: Zee News

इन राज्यों में आज लू की चेतावनी, अगले हफ्ते फिर से चिलचिलाती गर्मी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आज से कई राज्यों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा, 'उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार मई 7 के बाद और मध्य भारत में मई 8 से फिर से लू चलने की संभावना है।' इसके अलावा राजस्थान में आज से मई 9, मई 8 और 9 को दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में लू चलने की संभावना जताई गई है।

शनि, 07 मई 2022 - 01:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, IMD, heatwave

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Weather Updates

फोटो: Money Control

दिल्ली में आज होगी बारिश, उत्तर पश्चिमी भारत में आंधी के लिए येलो अलर्ट: IMD

आईएमडी ने बताया, दिल्ली में मई 3 को बारिश होगी। मौसम विभाग ने कहा, देश के अधिकांश हिस्सों में लू खत्म हो गई है और तापमान में गिरावट आई है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ काफी सक्रिय है। इस सप्ताह तापमान में वृद्धि नहीं होगी। उन्होंने कहा, उत्तर पश्चिमी भारत में आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी सहित भारत के अधिकांश… read-more

मंगल, 03 मई 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, Delhi, rainfall, yellow alert

Courtesy: Prabhat Khabar

Weather Forecast

फोटो: The News Minute

उत्तर पश्चिम, मध्य भारत के लिए 122 वर्षों में सबसे गर्म अप्रैल: IMD

मौसम कार्यालय ने अप्रैल 30 को कहा कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 122 वर्षों में सबसे गर्म अप्रैल का अनुभव हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि, मई में देश के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम मध्य भागों - गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में मई में भी सामान्य से अधिक तापमान का अनुभव करना जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। 

रवि, 01 मई 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, Temperature, recorD

Courtesy: ZEE News

Heatwave In Delhi

फोटो: Bhel Daily News

दिल्ली को अगले दो-तीन दिनों में मिलेगी लू से राहत, तापमान में आएगा फिर से उछाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अप्रैल 24 को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में तापमान बढ़ने की आशंका है, पर राजधानी में गुरुवार तक लू से राहत मिल सकती है। दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री नीचे है। सोमवार को तापमान 40 डिग्री से अधिक होकर गुरुवार तक धीरे-धीरे 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच… read-more

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: heatwave, Delhi, weather update

Courtesy: Chanchal News