Pregnancy

फोटो: News Medical

गर्भावस्था के दौरान बवासीर खतरा हो सकता है गंभीर, फाइबर युक्त भोजन से रहें स्वस्थ

गर्भावस्था के दौरान बवासीर एक सामान्य घटना है, खासकर उन महिलाओं में जो अपनी तीसरी तिमाही में हैं। बता दें 25% से 35% गर्भवती महिलाओं को बवासीर हो जाता है। असामान्य सूजन और गांठ की समस्या से खुजली व मल त्यागने के दौरान दर्द की शिकायत होती है। गर्भ के दौरान फल, सब्जी और अनाज का सेवन कर सकती हैं। फाइबर युक्त भोजन कब्ज से निजात दिलाता है और स्टूल को सॉफ्ट रखता है। इससे पाइल्स होने का खतरा कम होता है।

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 09:53 PM / by Pranjal Pandey

Tags: pregnancy, Piles, Fiber, Fruits

Courtesy: Amar ujala

Raisin

फ़ोटो: Navbharat Times

किशमिश से महिलाओं को होते हैं फायदे, आयरन की कमी को करता है दूर

किशमिश खाना सभी के लिए फायदेमंद है लेकिन खासतौर से महिलाओं के लिए इसे खाना किसी वरदान से कम नहीं है। महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी पाई जाती है। ऐसे में किशमिश का सेवन शरीर में आयरन की आपूर्ति के लिए बेहतरीन विकल्प है। अत्यधि‍क मात्रा में फाइबर से भरपूर किशमिश, पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती है। यह फ्री रेडिकल से बचाकर कैंसर की कोशि‍काओं की वृद्धि‍ को रोकने में सक्षम है। 

गुरु, 30 जून 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Raisin, iron, Fiber, Free radical, Women

Courtesy: Amar ujala

Methi Dana

फ़ोटो: Zee News

मेथी के दाने सेहत के लिए होते हैं बहुत फायदेमंद, ब्लड शुगर के लेवल को रखते हैं नियंत्रित

मेथी के दाने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, मेथी अनेक रोगों की दवा है। मेथीदाना ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल करने में बेहद असरदार साबित होता है। मेथी के दाने में खूब सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा मेथी में सॉल्यूबल फाइबर अधिक होता है जो शरीर में पहुंचने के बाद कार्बोहाइड्रेट की प्रक्रिया को कम कर देता है। जिससे ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है।

बुध, 22 जून 2022 - 09:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Methi, Ayurveda, blood sugar, vitamin, Fiber

Courtesy: India Tv

Raisin

फ़ोटो: Iran Dried Fruits

किशमिश से शरीर को रख पाएंगे तंदुरुस्त, गुणों का खजाना है किशमिश

किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6 और मैंगनीज के साथ ही कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। किशमिश में पाए जाने वाले यह सभी जरूरी पोषक तत्वों की हमारे शरीर को आवश्यकता होती है। आप रोज 10 से 12 किशमिश का सेवन कर सकते हैं। किशमिश पुरुषों की यौन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। जिन लोगों को लो स्पर्म काउंट की दिक्कत होती है. उन्हें किशमिश और शहद का सेवन करना चाहिए।

गुरु, 19 मई 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Raisin, iron, Fiber, Fat, Sperm Count

Courtesy: Zee News