ITBP जवानों ने माइनस 25 डिग्री तापमान में फहराया तिरंगा
इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों ने 72वें गणतंत्र दिवस पर 17 हज़ार फ़ीट की ऊंचाई पर माइनस 25 डिग्री तापमान में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद जवानों ने राष्ट्रगान गाया और वंदे मातरम के जयकारे लगाए। जवानों ने लद्दाख की एक जमी हुई झील पर ध्वजारोहण किया और इस जमी झील पर उन्होंने मार्चपास भी की। आज की गणतंत्र दिवस परेड में भी ITBP जवानो की टुकड़ी शामिल हुई।