किसान आंदोलन: ट्रैक्टर परेड में 86 जवान घायल व कुल 22 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
कृषि कानूनों के विरोध में जनवरी 26 के दिन आयोजित ट्रैक्टर परेड में उग्र प्रदर्शनकारियों के कारण 86 जवान घायल हो गए हैं। इस दौरान पुलिस ने अलग अलग जगहों पर कुल 22 एफआईआर भी दर्ज की। लाल किला पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है एवं मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश वर्जित है। जहां दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ईश सिंघल ने प्रदर्शनकारियों पर रैली के लिए निर्धारित शर्तों के उल्लंघन करने का आरोप लगाया है, वहीं किसान नेता राकेश टिकैत सारा आरोप असमाजिक तत्वों पर लगा रहे है।