ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात गुलाब के कहर से हुई तीन लोगों की मौत
चक्रवात गुलाब के कहर से सितंबर 26 को ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तीन लोगों की मौत हो गई। ओडिशा के गंजम जिले में एक व्यक्ति के बह जाने तथा आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से दो मछुआरों की मौत की जानकारी मिली है। साथ ही अधिकारी द्वारा एक मछुआरे के लापता हो जाने की पुष्टि भी की गई है। चक्रवात को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिकरण आयुक्त द्वारा कई क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।