UNESCO की अमूर्त विरासत सूची में शामिल हो सकता है गुजरात का गरबा
गुजरात का गरबा यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल हो सकता है। इस वर्ष इसे नामित किया है। बता दें कि इससे पूर्व पिछले साल कोलकाता में दुर्गा पूजा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया था, जिसके बाद इस वर्ष गरबा को शामिल करने के लिए नाम भेजा गया है। मूल्यांकन संस्था नामांकन फाइलों की जांच 2023 के मध्य तक करेगी। वर्ष 2023 के अंत तक इस संबंध में फैसला आएगा।