18 साल पुराने धोखाधड़ी मामले का आरोपी हुआ गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच ने अक्टूबर 29 को 18 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में आरोपी को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। महिला आरोपी सुकरेती गुप्ता पिछले 18 साल से पुलिस को लगातार चकमा दे रही थी। सुकरेती पर धोखाधड़ी और जालसाजी करके एक व्यक्ति का 1.85 लाख रुपये हड़पने का आरोप था। उसके खिलाफ साल 2002 में लिखित रूप में शिकायत दर्ज हुई थी और सबूत और गवाहों के आधार पर नवंबर 2006 में कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था ,उसके बाद से वह फरार थी।