70 साल बाद एक बार फिर भारत की जमीन पर दौड़ेगा चीता
वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रयासों से इस साल के नवंबर तक अफ्रीका से एक चीते को भारत लाया जा रहा है। इस चीते को मध्यप्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा। भारत में आखिरी चीते की मौत 1947 में हो गयी थी, जिसके बाद वर्ष 1952 में इसे विलुप्त घोषित कर दिया गया। अब करीब 70 साल बाद चीते की भारत में फिर से एंट्री हो रही है।