75 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अगस्त 14 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसका प्रसारण शाम सात बजे से सभी ऑल इंडिया रेडियो नेटवर्क के साथ दूरदर्शन के चैनलों पर भी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार शाम सात बजे दूरदर्शन पर प्रसारण पहले हिंदी में फिर अंग्रेजी भाषा में होगा। आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्कों पर यह प्रसारण क्षेत्रीय भाषा में रात साढ़े नौ बजे प्रसारित होगा।