अंटार्कटिका के ग्लेशियर में आई दरार, मुंबई पर मंडराने लगा डूबने का खतरा
अंटार्कटिका के ग्लेशियर थवेट्स में दरार आने लगी है, जिससे तबाही आ सकती है। ये ग्लेशियर 170,312 किमी लंबा है। वहीं विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगले पांच सालों में ये ग्लेशियर टूटेगा, जिससे दुनियाभर में समुद्र का जलस्तर 25 इंच तक बढ़ेगा। ऐसे हालातों में मुंबई जैसे तटीय शहर के कई इलाके पानी में समा सकते है। ये बदलाव एक दशक के समय में सामने आ सकते है।