असम में तबाही मचा रही है बाढ़, अब तक 24 लोग गंवा चुके अपनी जान
असम में पूर्व मानसून बारिश से आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। यहां 24 लोग बाढ़ के चलते अपनी जान गंवा चुके है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मिली जानकारी के अनुसार करीब 7.20 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है जबकि 91,518 प्रभावित लोग वर्तमान में राज्य भर में 269 राहत शिविरों में रह रहे हैं। राहत कार्य के लिए भारतीय सेना,राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल,राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और स्वयंसेवक की मदद ली गई है।