Asia Cup 2022: मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़कर रोहित शर्मा बने T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
एशिया कप 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में रोहित शर्मा मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। मैच में 11 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शर्मा के अब 3499 रन हो गए हैं। वहीं, गुप्टिल के 3497 रन हैं। विराट कोहली टी20 में तीनों फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।