अटलांटिक महासागर के इस द्वीप पर रह रहा है विश्व का सबसे उम्रदराज कछुआ
जोनाथन नाम का कछुआ इस समय दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित कछुआ है जिसकी उम्र 190 वर्ष है। हालांकि वैज्ञानिकों ने इसकी उम्र की पुष्टि नहीं की है। जोनाथन दक्षिण अटलांटिक महासगर में सेंट हेलेना नाम के द्वीप पर रह रहा है। खास बात है कि जोनाथन प्लांटेशन हाउस के मैदान पर रहता है जो सेंट हेलेना के गवर्नर का घर भी है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी जोनाथन को सबसे उम्रदराज कछुए के रूप में मान्यता दी है।