
फोटो: AajTak News
बिहार में मंत्री सुधाकर सिंह ने तेजस्वी यादव को सौंपा इस्तीफा
बिहार में आरजेडी कोटे से कैबिनेट में शामिल हुए मंत्री सुधाकर सिंह ने मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया है। वो राज्य में कृषि मंत्री थे। वहीं उनके इस्तीफा देने की पुष्टि बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी की है। बता दें कि सुधाकर सिंह जगदानंद के बेटे हैं। बिहार की गठबंधन की सरकार में ये दूसरा इस्तीफा है, जबकि सरकार का गठन हुए अभी दो महीने का समय भी नहीं बीता है।