भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर 12वें दौर की वार्ता
भारत और चीन के बीच जुलाई 31 को कोर-कमांडर स्तर के 12वें दौर की वार्ता हो रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस बातचीत का आयोजन लद्दाख में चीन की तरफ स्थित माल्डो में किया गया है। भारतीय पक्ष का नेतृत्व लेह स्थित 14वें कोर के लेफ्टिनेंट जनरल पी.जी.के. मेनन कर रहे हैं। अभी तक दोनों पक्षों के बीच 11 दौर की सैन्य वार्ता हुई है।