भारत में बीबीसी कार्यालयों में चल रहा है आई-टी सर्वेक्षण: जब्त किए गए कर्मचारियों के मोबाइल फोन
आयकर विभाग ने देश में कई जगहों पर बीबीसी के दफ्तरों पर छापेमारी की है। दिल्ली और मुंबई मीडिया संस्थान BBC (बीबीसी) के दफ्तर पर इनकम टैक्स के छापे मारे गए हैं। आयकर अधिकारियों ने लेखा विभाग में कंप्यूटर से डेटा भी खंगाला। सभी कर्मचारियों के बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, एक सर्वेक्षण के सत्यापन के लिए अधिकारियों ने बीबीसी कार्यालय का दौरा किया है।