दही के साथ खाएं शहद, सेहत को होंगे कई लाभ
दही और शहद को साथ मिलाकर खाने से गर्मियों में सेहत को काफी लाभ होता है। ये पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाता है जिससे डाइजेशन में सुधार होता है। दही में शहद मिलाकर खाना सबसे अधिक लाभकारी है क्योंकि शहद कई पोषक तत्वों से भरपूर है। दही प्रोटीन, कैल्शियम, प्रोबायोटिक्स, मिनरल, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये हड्डियों और इम्यूनिटी को मजबूती देता है। इसे खाने से ऑस्टियोपोरोसिस, दस्त, मोटापा से राहत मिलती है।