ग्लेन मैक्सवेल बनेंगे भारत के दामाद, जल्द होने जा रही है इस भारतीय लड़की से शादी
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही भारत के दामाद बनने वाले है। ग्लेन मैक्सवेल की शादी का कार्ड सामने आ गया है जो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। मैक्सवेल ने भारतीय परंपरा से मार्च 2020 में अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन से सगाई की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की शादी तमिल ब्राह्मण शैली में होगी। शादी में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों और अंतर्राष्ट्रीय मेहमानों के आने की संभावना है।