किसान बिल विरोधियों ने इंडिया गेट पर जलाया टैक्टर
दिल्ली पुलिस ने सितम्बर 28 की सुबह दिल्ली के इंडिया गेट पर एक ट्रैक्टर में आग लगाने के लिए पांच किसान बिल विरोधकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि सुबह 15-20 लोग इंडिया गेट पर एकजुट होकर अपने साथ एक पुराना ट्रैक्टर लेकर आये थे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रैक्टर को नीचे उतारा और उसमे आग लगा दी। इस घटना को कांग्रेस के यूथ पेज पर लाइव दिखाया गया, जिससे पुलिस अंदाजा लगा रही वो सभी कोंग्रस के कार्यकर्ता थे।