कोरोना से बिगड़ते हालातों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने लगाया लॉकडाउन
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने अप्रैल 22 को रात आठ बजे से 1 मई तक लॉकडाउन लागू कर दिया है। लॉकडाउन की खबर सुनते ही मुम्बई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर प्रवासी मजदूरों की भीड़ उमड़ गयी। बता दें, लॉकडाउन में शादी में 25 लोग शामिल हो सकते हैं और सरकारी ऑफिस 15 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करेगा। यात्रा करने के लोकल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी से अनुमति लेना होगा।