कोविड 19 के बढ़ते मामलों के कारण भारत का कांसुलेट ऑफिस बंद : शंघाई
चीन के शंघाई में कोविड 19 के बढ़ते मामलों के बीच भारत ने अपना कांसुलेट ऑफिस बंद कर दिया है। वर्तमान हालात को देखते हुए ये निर्णय लिया है। दूतावास ने शंघाई में रहने वाले भारतीयों के लिए गाइडलाइंस जारी कर बताया कि उन्हें ऐहतियात बरतने के लिए क्या कदम उठाने होंगे। गौरतलब है कि शंघाई में कोविड 19 के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने भी सख्त कदम उठाए हैं।